अशोक लेलैंड ने कुल बिक्री में दर्ज की 9% वृद्धि, जुलाई में बेचे 13,534 कमर्शियल वाहन
अशोक लेलैंड ने अपनी जुलाई 2023 की सेल्स रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। कंपनी ने इस सेल्स रिपोर्ट में अपने कमर्शियल वाहनों की घरेलू, निर्यात और कुल बिक्री (घरेलू+निर्यात) के आकड़े साझा किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने अपने कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 9.06% की वृद्धि, निर्यात बिक्री में 6.62% की ग्रोथ और घरेलू + निर्यात बिक्री में 9% की बढ़त हासिल की है। आइये, ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में जानें कि अशोक लेलैंड को किस सेगमेंट की बिक्री में वृद्धि और किसमें गिरावट का सामना करना पड़ा है।
अशोक लेलैंड की घरेलू बिक्री जुलाई 2023
कैटेगरी | जुलाई 2023 | जुलाई 2022 | साल दर साल वृद्धि% |
एम एंड एचसीवी | 7834 | 6596 | 19% |
एलसीवी | 5233 | 5386 | -3% |
कुल | 13067 | 11982 | 9.06% |
एम एंड एचसीवी सेगमेंट (घरेलू बिक्री)
रिपोर्ट के अनुसार, एम एंड एचसीवी यानी मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में अशोक लेलैंड को 19% की ग्रोथ मिली है। कंपनी ने जुलाई 2023 में इस सेगमेंट के 7,834 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 6,596 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
एलसीवी सेगमेंट (घरेलू बिक्री)
जुलाई 2023 में लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में अशोक लेलैंड को 3% गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने इस साल जुलाई में अपने एलसीवी सेगमेंट के 5,233 यूनिट्स को बेचा है, जबकि जुलाई 2022 में 5,386 कमर्शियल वाहन बेचे गए थे।
कुल घरेलू बिक्री
अशोक लेलैंड की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई माह में कंपनी ने अपने कमर्शियल वाहनों की कुल घरेलू बिक्री में 9.06% की वृद्धि दर्ज की है। ब्रांड ने जुलाई 2022 में अपने 11,982 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा था, जबकि इस साल जुलाई में 13,067 यूनिट्स बेचे गए है।
अशोक लेलैंड की निर्यात बिक्री जुलाई 2023
कैटेगरी | जुलाई 2023 | जुलाई 2022 | साल दर साल वृद्धि% |
एम एंड एचसीवी | 203 | 347 | -41.40% |
एलसीवी | 264 | 91 | 190.10% |
कुल | 467 | 438 | 6.62% |
एम एंड एचसीवी सेगमेंट (निर्यात बिक्री)
सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अशोक लेलैंड ने अपने मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की निर्यात बिक्री में 41.40% की भारी गिरावट का सामना किया है। ब्रांड ने जुलाई 2022 में 347 कमर्शियल वाहनों को विदेशों में बेचा था, जबकि इस साल जुलाई में एम एंड एचसीवी सेगमेंट के केवल 203 यूनिट्स ही निर्यात किए गए है।
एलसीवी सेगमेंट (निर्यात बिक्री)
लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की निर्यात बिक्री में अशोक लेलैंड को 190.10% की बेहतरीन ग्रोथ मिली है। कंपनी ने अपने इस सेगमेंट के 264 कमर्शियल वाहनों को जुलाई में भारत से बाहर बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में एलसीवी सेगमेंट के 91 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की गई थी।
कुल निर्यात बिक्री
जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, अशोक लेलैंड ने अपने कमर्शियल वाहनों की कुल निर्यात बिक्री में 6.62% की ग्रोथ दर्जी की है। कंपनी ने जुलाई 2023 में भारत से बाहर 467 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में केवल 438 कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री की गई थी।
अशोक लेलैंड की घरेलू + निर्यात बिक्री जुलाई 2023
कैटेगरी | जुलाई 2023 | जुलाई 2022 | साल दर साल वृद्धि% |
एम एंड एचसीवी | 8037 | 6943 | 16% |
एलसीवी | 5497 | 5477 | 0% |
कुल | 13534 | 12420 | 9% |
एम एंड एचसीवी सेगमेंट (घरेलू + निर्यात बिक्री)
अशोक लेलैंड की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू और निर्यात बिक्री में 16% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने जुलाई माह में अपने इस सेगमेंट के 8.037 यूनिट्स को बेचा है, जबकि जुलाई 2022 में एम एंड एचसीवी सेगमेंट के 6,943 यूनिट्स बेची गई थी।
एलसीवी सेगमेंट (घरेलू + निर्यात बिक्री)
जुलाई 2023 में अशोक लेलैंड ने लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू और निर्यात बिक्री में 0% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस साल जुलाई में एलसीवी सेगमेंट के 5,497 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है, जबकि जुलाई 2022 में 5,477 यूनिट्स को बेचा गया था।
कुल घरेलू + निर्यात बिक्री
अशोक लेलैंड को कुल घरेलू और निर्यात बिक्री में 9% की ग्रोथ मिली है। कंपनी ने जुलाई 2022 में अपने 12,420 कमर्शियल वाहनों को सेल किया था, जबकि इस साल जुलाई में 13,534 यूनिट्स की बिक्री की गई है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT