Detect your location
Select Your location

Popular City

  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur

अशोक लेलैंड ने दिसंबर 2021 में बेचे 12,518 वाणिज्यिक वाहन

News Date 04 Jan 2022

अशोक लेलैंड ने दिसंबर 2021 में बेचे 12,518 वाणिज्यिक वाहन

अशोक लेलैंड की कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 2 प्रतिशत की गिरावट 

भारत की दूसरी सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड के साल दर साल कारोबार पर एक नजर डालें तो दिसंबर 2021 में इसके कमर्शियल वाहनों की बिक्री में वर्ष 2020 के इसी माह की तुलना में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। हिन्दुजा समूह की प्रमुख फर्म अशोक लेलैंड ने हाल ही जारी रिपोर्ट में यह  खुलासा किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 के दिसंबर महीने में 12,518 इकाइयों की बिक्री की जबकि वर्ष 2020 के इसी महीने में 12,760 यूनिट्स की बिक्री हुई। आइए, जानते हैं अशोक लेलैंड कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की सेल रिपोर्ट क्या कहती है? 

अशोक लेलैंड की घरेलू बाजार में 11,493 इकाइयों की बिक्री

देश की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड के कारोबार के अंतर्गत यदि दिसंबर 2021 की बात की जाए तो इस महीने में कंपनी की वाणिज्यिक वाहन सेल लगभग 2 प्रतिशत घटी है। कंपनी के बयान के अनुसार वर्ष 2020 में दिसंबर माह में 12,760 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसके अलावा घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 3 प्रतिशत से घटकर 11,483 यूनिट रह गई। यह दिसंबर 2020 में 11,855 इकाई थी। बता दें कि मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री दिसंबर में 9 प्रतिशत बढ़कर 6,752 इकाई रही जो कि एक साल पहले इसी महीने में 6,173 इकाई थी। कंपनी ने यह भी कहा है कि बाजार में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 17 प्रतिशत घटकर 4,741 इकाई रही जो दिसंबर 2020 में 5,682 इकाई थी। 

जानें, अशोक लेलैंड कंपनी के बारे में 

अशोक लेलैंड कंपनी भारत की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी है। इसकी स्थापना 1948 में हुई थी। यह कंपनी पर्यावरण  के अनुकूल तकनीक को अपनाने में सदा आगे रहती है। वहीं बता दें कि इस कंपनी ने वर्ष 2020 से बीएस-6 उत्सर्जन मानकों का पालन करने वाले वाहनों का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके द्वारा निर्मित ट्रक उच्च गुणवत्ता  वाले और बढिय़ा माइलेज देने में सक्षम होते हैं। वहीं ट्रकों की कीमत ग्राहकों की पहुंच सीमा में होती  है। जनवरी 2014 में कंपनी ने अपने पहले कप्तान 2523 टिपर को खानों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एवं  उच्च उत्पादकता मानक प्रदान करने के लिए डिजायन कर लांच किया था। अशोक लेलैंड के वाहनों में रखरखाव खर्चा कम होता है। ये वाहन विश्वसनीय और टिकाऊ होते हैं। 

भारत में 9 स्थानों पर अशोक लेलैंड के सेवा प्रशिक्षण संस्थान 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अशोक लेलैंड कंपनी का एक बड़ा ग्राहक आधार है। इसमें 550 से अधिक टचप्वाइंट् की एक विशाल सेवा एवं बिक्री नेटवर्क है जो विश्व स्तर पर सडक़ सेवाओं की सुविधा प्रदान करते हैं। देश में 9 स्थानों पर अशोक लेलैंड के सेवा प्रशिक्षण संस्थान हैं। इनमें करीब 8 लाख ड्राइवर्स प्रशिक्षित हो चुके हैं। 

अशोक लेलैंड वाहनों की मुख्य विशेषताएं 

यूं तो अशोक लेलैंड के वाणिज्यिक वाहनों के  पुराने और लेटेस्ट अनेक लोकप्रिय ब्रांड हैं लेकिन समग्र रूप से इसके कमर्शियल वाहनों की विशेषताओं की बात की जाए तो ये इस प्रकार हैं-: 

  • अशोक लेलैंड के ट्रक कम रखरखाव वाले होते हैं। 
  • इस कंपनी के सभी उत्पाद अत्यधिक विश्वसनीय और टिकाऊ होते हैं। 
  • अशोक लेेलैंड ट्रकों का विनिर्माण मानकों का समान रूप से अनुसरण करता है। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें। 

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
Cancel

अपना सही ट्रक ढूंढें

नए ट्रक

ब्रांड्स

पुराना ट्रक