Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
15 साल पुराने 20 हजार वाहन होंगे सीज, एक साथ स्क्रैप करेगी सरकार वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब लीज पर मिलेंगे, टाटा मोटर्स और वर्टेलो ने की साझेदारी एसी केबिन अनिवार्य होने से ट्रक होंगे महंगे, 8 जून से पहले खरीदारी करके बड़ी बचत करें ग्रीनसेल मोबिलिटी को पीएम ई-बस सेवा योजना में 1,200+ इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला भारी-भरकम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हाईवे पर लगेंगे 360kW चार्जिंग पॉइंट, सरकार ने शुरू की तैयारी गंगा-जमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यूपी का नया लिंक एक्सप्रेसवे, 30 जिलों को 4 राज्यों से मिलेगी कनेक्टिविटी
6 नवंबर 2023

अशोक लेलैंड अब पश्चिम बंगाल में भी लाइटकॉम्पैक्ट व्हीकल को दे रही मजबूती

By News Date 06 Nov 2023

अशोक लेलैंड अब पश्चिम बंगाल में भी लाइटकॉम्पैक्ट व्हीकल को दे रही मजबूती

अशोक लेलैंड के एलसीवी को मिल रही मजबूती, आप भी उठाएं लाभ

अशोक लेलैंड भारत की प्रसिद्ध ट्रक कंपनियों में से एक है। अशोक लेलैंड भारत में मजबूत, किफायती और अच्छी माइलेज ट्रक की बेहतरीन निर्माता कंपनियों में से एक है। पश्चिम बंगाल में निवेश के बेहतर होते माहौल को देखते हुए अशोक लेलैंड ने पश्चिम बंगाल में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बढ़ावा दे रही है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ कंपनी पूर्वी भारत पर फोकस कर रही है। पूर्वी भारत में कंपनी ने एलसीवी की उपस्थिति को मजबूत करने की घोषणा की। कंपनी ने राज्य में कारोबारी माहौल को, ग्राहक आधार, निवेश और मेहमान नवाज माहौल को देखते हुए पश्चिम बंगाल के बाजार में पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए कई कदम उठाए हैं। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में अशोक लेलैंड के एलसीवी व्हीकल के विस्तार के बारे में, पश्चिम बंगाल में मजबूत होती स्थिति के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

क्वालिटी पर किया जा रहा है फोकस

अशोक लेलैंड एलसीवी के इंटरनेशनल ऑपरेशन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह बताते हैं कि हम पूर्वी भारत में अपनी स्थिति को मजबूत करने और एलसीवी की क्वालिटी को बेहतर करने पर फोकस कर रहे हैं। उच्च गुणवत्ता यानी क्वालिटी वाले उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देने और पश्चिम बंगाल में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। 

घरेलू बिक्री में भी हुई बढ़ोतरी

ऑटोमेकर को उम्मीद है कि कंपनी के इस कदम से उन्हें काफी फायदा होगा। ऑटो इंडस्ट्री के लिए यह सकारात्मक कदम है। इससे अशोक लेलैंड एलसीवी बाजार के अग्रणी स्थान हासिल करने में और अपनी स्थिति को मजबूत करने में सक्षम होगा। बता दें कि कंपनी ने घरेलू मार्केट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। कमर्शियल वाहन का निर्माण करने वाली कंपनी अशोक लेलैंड की अक्टूबर में बिक्री 13% से बढ़कर 16,864 यूनिट हो गई थी। पिछले साल इसी महीने कंपनी ने मात्र 14,863 यूनिट व्हीकल की बिक्री की थी। कंपनी लगातार हर साल अपनी बिक्री में13 से 15% तक का ग्रोथ दर्ज कर रही है।

कैसे उठाएं लाभ

गौरतलब है कि अशोक लेलैंड का प्रोडक्ट भारत के अन्य ट्रक निर्माता कंपनियों के मुकाबले ज्यादा किफायती और ज्यादा फीचर्स से लैस होता है। अगर आप अशोक लेलैंड के व्हीकल को खरीदना चाहते हैं या इसमें रुचि रखते हैं। तो ट्रक जंक्शन पर सभी उत्पादों की पूरी जानकारी उपलब्ध है। ट्रक जंक्शन पर आप अशोक लेलैंड के किसी भी प्रोडक्ट की जानकारी और उससे जुड़ी सहायता पाने के लिए संपर्क कर सकते हैं। हम सबसे किफायती दरों पर, 80% तक फाइनेंस सुविधा के साथ खरीददारों को ट्रक मुहैया कराते हैं।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top