Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
खुशखबरी : पीएम ई-ड्राइव योजना में इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने पर मिलेगी ₹9.6 लाख तक की सब्सिडी NH Fee Rules, 2008 में बदलाव : टोल टैक्स में 50% की भारी कटौती डेमलर ट्रक ने पेश की 2030 की नई रणनीति : भारत में उत्पादन बढ़ेगा, यूरोप में खर्च घटेगा सहेली स्मार्ट कार्ड से बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा फाडा कंबाइंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में 173,992 यूनिट बेची, 6.64% की ग्रोथ फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे
3 सितंबर 2022

अशोक लेलैंड जल्द ही लांच करेगी इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल व्हीकल

By News Date 03 Sep 2022

अशोक लेलैंड जल्द ही लांच करेगी इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल व्हीकल

अशोक लेलैंड को एलसीवी सेगमेंट में 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना 

हिन्दुजा समूह की प्रमुख ब्रांड कंपनी अशोक लेलैंड आगामी 6 महीनों में अपने इलेक्ट्रिक लाइट कमर्शियल व्हीकल लांच करेगी। अशोक लेलैंड के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज हिंदुजा ने कहा है कि हाल ही कंपनी ने बड़ा दोस्त रेंज में और बड़ा दोस्त आई 1 और बड़ा दोस्त आई 2 जोड़कर इन्हें लांच किया। अब लास्ट माइल ट्रासपोर्ट आवश्यकताओं में तेजी से वृद्धि हो रही है इसलिए छोटे ट्रकों की मांग बढऩे लगी है। कंपनी ने इसी को मद्देनजर रखते हुए कंपनी ने इलेक्ट्रिक एलसीवी पेश करने का निर्णय लिया है। अशोक लेलैंड का यह नया इलेक्ट्रिक एलसीवी  कई आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। वहीं अशोक लेलैंड आई1 और आई2 की लांचिंग से कंपनी का पोर्टफोलियो मजबूत हुआ है। यहां अशोक लेलैंड की नई ई-एलसीवी की लांचिंग की तैयारियों और इसके दो मिनी ट्रकों के बारे में ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में पूरी जानकारी दी जा रही है।

अशोक लेलैंड का प्रमुख विकास क्षेत्र है एलसीवी

कमर्शियल व्हीकल्स निर्माण में अग्रणी स्थान रखने वाली कंपनी अशोक लेलैंड के लिए स्माल कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट प्रमुख विकास का क्षेत्र है। कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज हिंदुजा ने कहा है कि एलसीवी सेगमेंट में 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना है। इसमें बड़ा दोस्त रेंज घरेलू एवं इंटरनेशनल सेल के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी। कंपनी टॉप 10 कमर्शियल व्हीकल निर्माता होने की इस शानदार यात्रा के लिए को एलसीवी के लिए प्रेरणा देने वाली मानती है।

बड़ा दोस्त आई 1 और आई 2 की स्पेसिफिकेशंस

अशोक लेलैंड कंपनी की बड़ा दोस्त की रेंज में शामिल किए गए आई 1 और आई 2 की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-

  • बड़ा दोस्त आई 1 में 8.5 फीट और बड़ा दोस्त आई 2 एलसीवी में 9 फीट लंबा डेक बनाया गया है।
  • बड़ा दोस्त आई1 में 1250 किलोग्राम और आई 2  में 1425 किलोग्राम की पेलोड क्षमता रखते हैं।
  • इन गाडियों में बेहतर शक्ति , बेहतर पेलोड, बेहतर बॉडी लेंथ आती है।
  • अशोक लेलैंड आई 1 में 2596 एमएम का व्हीलबेस है जबकि अशोक लेलैंड आई 2 में 2745 एमएम का व्हीलबेस है।

बिना चाबी के प्रवेश

यहां आपको बता दें कि बड़ा दोस्त आई 1 और आई 2 वाहन में बिना चाबी के प्रवेश द्वार खुलता है। वहीं अशोक लेलैंड की बड़ा दोस्त सीरिज में आई 1 और आई 2 को कंपनी ने कुशलतापूर्वक डिजायन किया है। इनमें  इंटर इंट्रा सिटी उपयोग के लिए बेहतर एडजस्टमेंट क्षमता प्र्रदान की गई है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त सीरीज का यह पहला वाहन है जिसमें सेंट्रल लॉक की सुविधा है। कंपनी का कहना है कि वर्तमान में करीब 35,000 वाहन बड़ा दोस्त सीरीज के चल रहे हैं। इससे इस रेंज की पावर का पता चलता है।

केबिन की सुविधाएं

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त सीरीज के केबिन में कंफर्ट सीटें हैं। केबिन में पर्याप्त स्पेस है। चौड़ी सीट का डिजायन इस तरह का है कि इसमें यात्रा के बीच में भी आराम किया जा सकता है। इस सीट को बिस्तर में बदल सकते हैं।

एलसीवी में बाजार हिस्सेदारी हासिल बढ़ाना मुख्य लक्ष्य

अशोक लेलैंड कंपनी का लक्ष्य एलसीवी सेगमेंट में अच्छी-खासी बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है। कंपनी के लाइट कमर्शियल व्हीकल के हैड रजत गुप्ता ने कहा है कि आज हमारे पास 35,000 वाहन सफलतापूर्वक चल रहे हैं। अब ये दो नये उत्पाद हमारे प्रस्तावों में  विस्तार करेंगे। इनकी पेलोड क्षमता और उपयोग की बड़ा दोस्त सीरिज को पूरी तरह से कवर करेंगे। इससे अशोक लेलैंड का एलसीवी पोर्टफोलियो मजबूत होगा।

वारंटी

अशोक लेलैंड के नये एलसीवी अशोक लैलैंड बड़ा दोस्त आई 1 और आई 2 खरीदने पर इन वाहनों पर तीन साल या 1 लाख किमी चलने तक की वारंटी दी जाती

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आई 1 और आई 2 के अन्य फीचर्स

इन वाहनों के केबिन फुल एसी सुविधा वाले हैं।  इनमें एर्गोनॉमिक रूप से डैश माउंटेड गियरशिफ्ट, लीवर, डुअल टोन डैशबोर्ड, 7 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट और रिवर्स कैमरा ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम कार जैसा फील कराता है।

1700 से अधिक आउटपुट का मजबूत नेटवर्क

अशोक लैलैंड के वर्तमान में 1700 से अधिक विशेष आउटपुट का मजबूत नेटवर्क है। इसके अलावा यह कंपनी यह प्रमुख हाइवेज पर प्रत्येक 75 किमी पर एक अधिकृत सेवा केंद्र और डिजीटल उपकरणों के साथ-साथ ऑफ्टर मार्केट समर्थन के लिए अतिरिक्त 53,000 टच प्वाइंट का लक्ष्य लेकर चल रही है।

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त सीरीज

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त सीरीज के सभी वाहन हाई परफोर्मेंस और नई जनरेशन की सुविधाओं से भरपूर होते हैं। यही कारण है कि इन वाहनों के प्रति ग्राहकों का विश्वास लगातार बना हुआ है। शानदार माइलेज और लोडिंग में हमेशा आगे रहने वाले अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त के एलसीवी आई 1 और आई 2 कीमत में किफायती भी हैं। अब इस श्रृंखला में जुड़ गए हैं। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार अशोक लेलैंड ने बड़ा दोस्त सीरीज का पहला एलसीवी सितंबर 2020 में लांच किया था। तब इसे 7.75 लाख रुपये की एक्स शो रूम की कीमत पर लांच किया गया था। इस वाहन बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स हैं। राइट हैंड ड्राइव के साथ ही लेफ्ट हैंड ड्राइव का भी विकल्प दिया गया है। इसमें माउंटेड गियर शिफ्ट लीवर, डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर स्टियरिंग और एसी की सुविधा है।

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks