जम्मू कश्मीर में कंपनी की दूसरी डीलरशीप का उद्घाटन
हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने जम्मू में अपनी नई डीलरशिप की शुरूआत की है, कंपनी ने LCV यानी लाइट कमर्शियल वाहनों के लिए इस डीलरशीप का उद्घाटन किया है। आपको बता दे, जम्मू कश्मीर में कंपनी की ये दूसरी एलसीवी डीलरशिप है। कंपनी का नया चैनल पार्टनर, YA मोबिलिटी है। इसका सेल्स ऑफिस सैनिक कॉलोनी में और सर्विस एंड स्पेयर्स का सेटअप चौवाड़ी में है।
कंपनी का ये वर्कशॉप एडवांस उपकरणों से लैस है, इसमें 5 सर्विस डे और अतिरिक्त शीघ्र सर्विस डे है। इसे बेहतर ग्राहकों अनुभव सुनिश्चित करने के लिए परफेक्ट तरीके से डिजाइन किया गया है। आपको बता दें, कंपनी वर्तमान में बड़ा दोस्त, दोस्त, पार्टनर और एमआईटीआर जैसे LCV प्रोडक्ट्स की एक रेंज पेश कर रही है।
इस उद्घाटन के अवसर पर अशोक लेलैंड लिमिटेड के एलसीवी प्रमुख, रजत गुप्ता ने कहा कि, हमारे 'दोस्त रेंज' और अब 'बड़ा दोस्त' की बेतहाशा सफलता के प्रमुख कारणों में से एक प्रोडक्ट की क्वालिटी और हमारे नेटवर्क की मजबूती रही है। उन्होंने आगे कहा, हमें बेहद गर्व है कि सर्विस रिटेंशन लेवल का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड अनुकरणीय है, हमारे करीब 70 प्रतिशत ग्राहक वारंटी अवधि के बाद भी हमारे डीलर वर्कशॉप में लौट रहे हैं। यह नई डीलरशिप हमारी कमिटमेंट के अनुरूप हमारी पहुंच को और मजबूत करने के लिए खोली जा रही है।” रजत गुप्ता ने आगे कहा कि, "अब, पूरे भारत में 4 लाख से अधिक हमारे एलसीवी हैं।"
आपको बता दें, बड़ा दोस्त, दोस्त, अशोक लेलैंड पार्टनर और MiTR का निर्माण अशोक लेलैंड के अत्याधुनिक होसुर प्लांट में किया जाता है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में बड़ा दोस्त i4 और i3+ वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9,17,000 रुपये है और i2 वेरिएंट 8,63,000 रुपये की शुरूआती कीमत में उपलब्ध है। दोस्त लाइट, दोस्त स्ट्रांग और दोस्त+ की शुरूआती कीमत 7,45,000 रुपये हैं। पार्टनर 17,00,000 रुपये से शुरू होने वाली आकर्षक कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा MITR बस की शुरूआती कीमत 21,00,000 रुपये रखी गई है।
कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में अशोक लेलैंड का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला नेटवर्क है। 1700 से अधिक एक्सक्लूसिव आउटलेट्स का इसका मजबूत नेटवर्क यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रमुख राजमार्गों पर प्रत्येक 75 किलोमीटर पर एक अधिकृत सेवा केंद्र है।
लाइट कमर्शियल वाहन (LCV)
आपको बता दें, 2 टन से 14.5 टन तक के जीवीडब्ल्यू में आने वाले कमर्शियल वाहनों को एलसीवी कहा जाता है। इनका मुख्य रुप से इस्तेमाल सब्जियों, फलों, व्हाइट गुड्स, इंडस्ट्रियल गुड्स, पेय पदार्थों, कोरियर और पार्सल, लॉजिस्टिक्स समेत कई वस्तुओं की डिलीवरी के लिए किया जाता है। भारत में लाइट कमर्शियल वाहनों की कीमत 6.82 लाख से रुपए से शुरू होकर 27.36 लाख रुपए तक जाती है। देश में अशोक लेलैंड के एलसीवी सेगमेंट में आने वाला सबसे ज्यादा लोकप्रिय वाहन अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप है। चलिए जानें, 1478 सीसी इंजन कैपेसिटी वाले इस पावरफुल पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत।
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप
अशोक लेलैंड का ये पिकअप 3 सिलेंडर वाले 1.5 Litres Turbo Charged Intercooled with Lean NOx Trap (LNT) इंजन के साथ आता है, जो 80 हॉर्स पावर जनरेट करता है। इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 190 NM है और ये 80 KMPH की हाई स्पीड के साथ मार्केट में पेश किया गया है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप की पेलोड क्षमता 1860 किलोग्राम है और ये 3490 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। कंपनी के इस पिकअप की फ्यूल टैंक क्षमता 50 लीटर है। अशोक लेलैंड कंपनी अपने इस पिकअप के साथ 13 से 15 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करती है। इस पिकअप को 2590 MM व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है। इसके अलावा इस पिकअप में आपको Power Assisted, Tiltable Column स्टीयरिंग के साथ Fully synchronized 5 Speed, Manual with Cable Shift गियरबॉक्स मिल जाता है। इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic Vacuum assisted ब्रेक्स आते हैं। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप Overslung Parabolic (3 Leaves) - 2 Stage फ्रंट सस्पेंशन और Overslung Semi Elliptic (3+3 Leaves) - 2 Stage रियर सस्पेंशन में आता है। कंपनी के इस पिकअप में 7.00 R15 LT -12 (Tube type) फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। इस पिकअप में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ 2 पैसेंजर्स के लिए सीट्स मिल जाती है। भारत में अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 8.72 लाख से 9.47 लाख रुपये रखी गई है।
ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT