बजाज गोगो से कंपनी तिपहिया वाहन सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाएगी
बजाज ऑटो जल्द ही इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर 'बजाज गोगो' लॉन्च करने वाली है। बजाज गोगो से कंपनी को थ्री व्हीलर सेगमेंट में अपने इलेक्ट्रिक उत्पादों के लिए एक मजबूत पहचान बनाने में सहायता मिलेगी। हालांकि कंपनी की ओर ऑटो इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर 'बजाज गोगो' को कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी तारीख के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है। ऐसे में इसे कब लाॅन्च किया जाएगा, इसके लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। कंपनी की ओर से जल्द ही इसकी लॉन्चिंग की तारीख की घोषणा की जा सकती है।
बजाज गोगो से एक मजबूत पहचान बनाने में मिलेगी सहायता
कंपनी के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने बताया कि 'बजाज गोगो' नाम का यह ब्रांड विशेष रूप से यात्री और कार्गो दोनों सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक ऑटो पर ध्यान केंद्रीय करेगा। बजाज गागो से कंपनी को थ्री-व्हीलर सेगमेंट में अपने इलेक्ट्रिक उत्पादों के लिए एक मजबूत पहचान बनाने में सहायता मिलेगी। शर्मा ने कहा कि इससे कंपनी को अपनी पेशकशों को अलग करने और विकास को गति देने में सहायता मिलेगी।
एक महीने अंदर एक और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर पेश करने की है योजना
इतना ही नहीं, पुणे स्थित कंपनी ने करीब एक महीने के अंदर एक और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर पेश करने की योजना बनाई है। शर्मा ने कहा कि इन पहलों के साथ, इसका लक्ष्य चौथी तिमाही के आखिर तक थ्री-व्हीलर स्पेस में अपनी बाजार हिस्सेदारी में काफी बढ़ोतरी करना है। इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल स्पेस में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी पिछले साल के 30 प्रतिशत से बढ़कर, अक्टूबर-दिसंबर में 35 प्रतिशत हो गई। कंपनी ने अपने थ्री-व्हीलर नेटवर्क को 600 से बढ़कर 850 टचपॉइंट तक बढ़ाया है।
कंपनी की नए उत्पादों की शुरुआत के जरिये शीर्ष स्थान हासिल करने की योजना
वाहन के आंकड़ों के अनुसार 2024 में, थ्री-व्हीलर उद्योग ने पट्रोल, डीजल, सीएनजी, एलपीजी व इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में कुल 12.21 लाख यूनिट्स बेचीं। कुल बिक्री में से इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की बिक्री 6,91,323 यूनिट्स थीं, जो बिक्री का 56 प्रतिशत हिस्सा थी। महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी, वाईसी इलेक्ट्रिक और बजाज ऑटो इस सेगमेंट में शीर्ष तीन निर्माताओं में से थे। हालांकि पुणे स्थित कंपनी टचपॉइंट्स के आक्रामक विस्तार व नए उत्पादों की शुरुआत के माध्यम से शीर्ष स्थान हासिल करने की योजना बना रही है।
थ्री व्हीलर की बिक्री में बजाज बड़ी कंपनी
बता दें कि कुल मिलाकर थ्री व्हीलर (तिपहिया वाहनों) की बिक्री में बजाज ऑटो प्रतिस्पर्धी ऑटो कंपनियों की तुलना में कही ज्यादा बड़ी कंपनी है। साल 2024 में बजाज ऑटो ने कुल 4,38,941 तिपहिया वाहन बचे। जबकि पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 93,731 यूनिट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने 76,450 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की। बजाज ऑटो ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए परिचालन से राजस्व में 6 प्रतिशत की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की जो 12,807 करोड़ रुपए थी। कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी मजबूत निर्यात रिकवरी और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में विस्तार के कारण रही। यह घरेलू बाजार में उनके अब तक के सबसे अधिक त्योहारी खुदरा वॉल्यूम द्वारा भी समर्थित था। इसी तरह लाभप्रदता के मोर्चे पर भी कंपनी ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। इसमें ईबीआईटीडीए क्रमश: 2,581 करोड़ रुपए और पीएटी 2,109 करोड़ रुपए रहा। ईबीआईटीडीए मार्जिन 20.2 प्रतिशत पर स्थिर रहा, जो साल-दर-साल 10 आधार अंकों के सुधार को दिखाता है।
2025 में बजाज के प्रमुख थ्री व्हीलर
भारत में बजाज के थ्री व्हीलर वाहन की सीरीज डीजल, पेट्रोल और सीएनजी फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध है। बजाज के बेहतर परिणाम देने वाले उत्पादों ने अपने मॉडर्न फीचर्स और आउट स्टैंडिंग परफॉर्मेंस के कारण सफलतापूर्वक बाजार में अपनी जगह बना ली है। 2025 में बजाज थ्री व्हीलर 2025 की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।
मॉडल का नाम | जीवीडब्ल्यू | कीमत |
673 किलोग्राम | ₹ 2.34 लाख* - ₹ 2.36 लाख* | |
986 किलोग्राम | ₹ 2.83 लाख* - ₹ 2.84 लाख* | |
790 किलोग्राम | ₹ 1.96 लाख* - ₹ 1.98 लाख* | |
910 किलोग्राम | ₹ 2.45 लाख* - ₹ 2.47 लाख* |
अगर आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते है तो ट्रक जंक्शन पर भरोसा कर सकते हैं। यहां ट्रक, पिकअप, टिपर, ट्रेलर, टैंपो ट्रैवलर, मिनी ट्रक, ट्रांजिट मिक्सर और इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध है। आप अपनी पंसद के अनुसार बेस्ट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर चुन सकते हैं। साथ ही ऑफर, लोन व ईएमआई सुविधा के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT