Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
5 जनवरी 2023

बजाज मैक्सिमा C 2125/CNG Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा LDX Plus 2100/CNG: जानें कौनसा है बेस्ट 3 व्हीलर

By News Date 05 Jan 2023

बजाज मैक्सिमा C 2125/CNG Vs पियाजियो आपे एक्स्ट्रा LDX Plus 2100/CNG: जानें कौनसा है बेस्ट 3 व्हीलर

जानें, बजाज मैक्सिमा C 2125/CNG और पियाजियो आपे एक्स्ट्रा LDX Plus 2100/CNG थ्री व्हीलर में अंतर 

यदि आप भी एक ऐसे व्हीकल की तलाश में है जिसकी मदद से आप आसानी से अपने खुद के कारोबार की शुरूआत कर सकें। अगर आप का बजट कम है लेकिन आपको वजन ढोने वाले एक वाहन की जरूरत है तो आपके काम थ्री व्हीलर आ सकता है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई थ्री व्हीलर (3 Wheelers) मौजूद है। लेकिन यदि हम भारत के 2 बेस्ट वजन ढोने वाले थ्री व्हीलरों की बात करें, तो इसमें बजाज मैक्सिमा सी 2125/सीएनजी थ्री व्हीलर और पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस 2100/सीएनजी थ्री व्हीलर का नाम आता है। ये दोनों ही लगभग एक समान कीमत के साथ भारत में आने वाले कमर्शियल वाहन है। आज ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में हम बजाज मैक्सिमा सी 2125/सीएनजी (Bajaj Maxima C 2125/CNG) थ्री व्हीलर और पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस 2100/सीएनजी (Piaggio Ape Xtra LDX Plus 2100/CNG) थ्री व्हीलर की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करेंगे।

बजाज मैक्सिमा C 2125/CNG Vs पियाजियो आपे Extra LDX Plus 2100/CNG 3 व्हीलर की स्पेसिफिकेशन्स

यदि हम इस बजाज थ्री व्हीलर और पियाजियो आपे के मॉडल वाले थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स की आपस में तुलना करते हैं, तो बजाज मैक्सिमा सी 2125/सीएनजी में आपको 1 सिलेंडर और 236.2 इंजन दिया जाता है जो 9 हॉर्स पावर जेनरेट करता है, इसकी अधिकतम टॉर्क 16.2 NM है। वहीं पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस 2100/सीएनजी थ्री व्हीलर में आपको 1 सिलेंडर और Single Cylinder Forced AC 4S के साथ 9.59 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 16.54 NM है। बजाज के इस थ्री व्हीलर में 40 (5.6kg) लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है, वहीं पियाजियो के थ्री व्हीलर में CNG – 40/30 Ltr & Pet. – 2.8 लीटर फ्यूल टैंक दिया गया है। यदि इनके Gross Vehicle Weight की बात करें, तो बजाज मैक्सिमा C 125/CNG का जीवीडब्ल्यू 986 kg है, वहीं पियाजियो आपे Extra LDX Plus 2100/CNG थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू 986 kg है। इसके अलावा इस बजाज थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 556 KG है, वहीं पियाजियो थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 492 KG है।

बजाज मैक्सिमा C 2125/CNG Vs पियाजियो आपे Extra LDX Plus 2100/CNG 3 व्हीलर की बनावट

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में आने वाले ये दोनों ही थ्री व्हीलर देखने में लगभग एक जैसे ही लगते है। परंतु यदि हम इनका कंपेयर करते है, तो बजाज मैक्सिमा C 125/CNG थ्री व्हीलर को 3230 एमएम लंबाई, 1493 एमएम चौड़ाई और 1818 एमएम ऊंचाई के साथ 2125 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस 2100/सीएनजी थ्री व्हीलर को 3295 एमएम लंबाई, 1490 एमएम चौड़ाई और 1770 एमएम ऊंचाई के साथ 2100 एमएम व्हीलबेस में कंपनी ने निर्मित किया है। इनका लुक दोनों ही कंपनियों ने काफी आकर्षक रखा है, पहली नजर में देखने वाला व्यक्ति इन्हें पसंद कर लेता है।

बजाज मैक्सिमा C 2125/CNG Vs पियाजियो आपे Extra LDX Plus 2100/CNG थ्री व्हीलर के फीचर्स

अगर हम देश के इन दो बेस्ट थ्री व्हीलर के फीचर्स का आपस में कम्पेरिजन करते हैं, तो इन दोनों ही थ्रील व्हीलर में आपको हैंडल बार देखने को मिलता है। बजाज के इस थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic Drum Brakes ब्रेक देखने को मिलते हैं, वहीं पियाजियो थ्री व्हीलर पार्किंग ब्रेक के साथ Drum Brakes ब्रेक में आता है। फीचर्स के मामले में ये एक दूसरे से जरा भी कम नहीं है। लेकिन बजाज मैक्सिमा C 125/CNG में ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर सीट देखने को मिलती है, वहीं पियाजियो आपे Extra LDX Plus 2100/CNG थ्री व्हीलर में सिंगल ड्राइवर सीट दी गई है।

 पियाजियो आपे Extra LDX Plus 2100/CNG vs बजाज मैक्सिमा C 2125/CNG 3 व्हीलर प्राइस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में आने वाली बजाज और पियाजियो कंपनी की आपस में तुलना करना नामुमकिन है। ये दोनों ही कंपनियां कम से कीमत में अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन फीचर्स वाले वाहने लॉन्च करती आई है। यदि हम इनके थ्री व्हीलर के प्राइस की बात करें, तो भारत में बजाज मैक्सिमा सी 2125/सीएनजी थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 2.83 लाख से 2.84 लाख रूपये रखी गई है। वहीं पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस 2100/सीएनजी थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 2.55 लाख से 2.66 लाख रूपये रखी गई है। यदि आपने अपनी सुविधा के अनुसार इनमें किसी भी थ्री व्हीलर को पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।
 
बजाज मैक्सिमा C 2125/CNG Vs पियाजियो आपे Extra LDX Plus 2100/CNG थ्री व्हीलर वेरिएंट और प्राइस

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू  कीमत
बजाज मैक्सिमा सी 2125/डीज़ल  986 ₹ 2.83 - 2.84 लाख

 

पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस 2100/सीएनजी थ्री व्हीलर में आपको 2 वेरिएंट देखने को मिलते है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू  कीमत
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस 2100/डीज़ल 975 ₹ 2.55 - 2.66 लाख
पियाजियो आपे एक्स्ट्रा एलडीएक्स प्लस 2100/Petrol 975 ₹ 2.55 - 2.66 लाख

बजाज मैक्सिमा C 2125/CNG Vs पियाजियो आपे Extra LDX Plus 2100/CNG थ्री व्हीलर से जुड़े FAQ!

Q.1 बजाज मैक्सिमा C 2125/CNG और पियाजियो आपे Extra LDX Plus 2100/CNG में सस्ता थ्री व्हीलर कौनसा है?
Ans इन दोनों व्हीकल में सस्ता बजाज मैक्सिमा सी 2125/सीएनजी थ्री व्हीलर है, इसकी कंपनी ने एक्स शोरूम कीमत 2.55 लाख से  2.66 लाख रूपये रखी है।
 
Q.2 बजाज मैक्सिमा C 2125/CNG और पियाजियो आपे Extra LDX Plus 2100/CNG थ्री व्हीलर में ज्यादा सीट किस की है?
Ans इन दोनों थ्री व्हीलर में ज्यादा सीट बजाज मैक्सिमा C 125/CNG की है, इसमें आपको ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर सीट देखने को मिलती है।
 
Q.3 बजाज मैक्सिमा C 2125/CNG और पियाजियो आपे Extra LDX Plus 2100/CNG थ्री व्हीलर में ज्यादा जीवीडब्ल्यू किस का है?
Ans भारत के बेस्ट इन थ्री व्हीलर में अधिक GVW पियाजियो आपे Extra LDX Plus 2100/CNG थ्री व्हीलर का है, कंपनी के इस व्हीकल का जीवीडब्ल्यू 975 KG है।
 
Q.4 बजाज मैक्सिमा C 2125/CNG और  पियाजियो आपे Extra LDX Plus 2100/CNG थ्री व्हीलर में ज्यादा बड़ा व्हीलबेस किस का है?
Ans इन दो थ्री व्हीलर में बडें व्हीलबेस वाला बजाज मैक्सिमा C 125/CNG थ्री व्हीलर है, इस वाहन का व्हीलबेस 2125 MM है।
 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top