Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
04 Feb 2023
Automobile

बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड Vs पियाजियो आपे ऑटो प्लस: जानें, कौन-सा है बेस्ट ऑटो रिक्शा

By News Date 04 Feb 2023

बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड Vs पियाजियो आपे ऑटो प्लस: जानें, कौन-सा है बेस्ट ऑटो रिक्शा

पियाजियो आपे ऑटो प्लस OR बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा का कंपेरिजन

भारत में ऑटो रिक्शा सार्वजनिक परिवहन के प्रमुख साधन के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। गांव, कस्बों और बड़े-बड़े शहरों मे ऑटो रिक्शा का उपयोग पहले से काफी ज्यादा बढ़ने लगा है। ऑटो रिक्शा की मदद से खुद का कारोबार शुरू करना काफी आसान होता है, क्योंकि इन्हें खरीदना और ऑपरेट करना सरल है। पैसेंजर व्हीकल के रूप में इनसे अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में वैसे तो कई ऑटो रिक्शा है जिनकी कीमत कम है। लेकिन अगर हम ज्यादा कम्फर्ट और ज्यादा माइलेज वाले ऑटो रिक्शा की बात करें, तो इसमें बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा और पियाजियो आपे ऑटो प्लस ऑटो रिक्शा का नाम सबसे पहले आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड और पियाजियो आपे ऑटो प्लस ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करने जा रहे हैं।

पियाजियो आपे ऑटो प्लस vs बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशन्स

इन दोनों पॉपुलर ऑटो रिक्शा के यदि हम स्पेसिफिकेशन्स की तुलना करें, तो बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा में आपको 470.5 इंजन दिया गया है जो 9 हॉर्स पावर जनरेट करता है, इसकी अधिकतम टॉर्क 22.69 एनएम है। वहीं पियाजियो आपे ऑटो प्लस ऑटो रिक्शा में वाटर कूल्ड इंजन दिया गया है जो 9.39 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है, इसकी अधिकतम टॉर्क 23.5 एनएम है। बजाज के इस ऑटो रिक्शा में 8 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। वहीं पियाजियो ऑटो रिक्शा के साथ 10 लीटर का फ्यूल टैंक आता है। यदि हम इनके कर्ब वेट और जीवीडब्ल्यू का कंपयेर करें, तो पियाजियो थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 524 किलोग्राम और जीवीडब्ल्यू 974 किलोग्राम है। वहीं बजाज थ्री व्हीलर का कर्ब वेट 531 किलोग्राम और 910 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। पियाजियो आपे ऑटो प्लस ऑटो रिक्शा में आपको 25 kmpl का माइलेज देखने को मिलता है। वहीं बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा में 25 से 30 kmpl माइलेज आता है।

पियाजियो आपे ऑटो प्लस vs बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा बॉडी लुक

भारत के इन दो बेस्ट ऑटो रिक्शा के यदि लुक का कंपेयर करें, तो लगभग देखने में ये दोनों एक ही जैसे लगते है। कंपनियों ने अपने इन ऑटो रिक्शा का शानदार लुक रखा है, पहली बार में देखनें पर ही अधिकतर लोग इन्हें पसंद कर लेते है। दोनों के फ्रंट में आपको बड़ी और मजबूत विंडशील्ड देखने को मिलती है, जिसमें सिंगल वाइपर लगा हुआ है। दोनों ही ऑटो रिक्शा बड़े साइज की बॉडी के साथ में आते हैं। पियाजियो आपे ऑटो प्लस ऑटो रिक्शा को 3140 एमएम लंबाई, 1465 एमएम चौड़ाई और 1950 एमएम ऊंचाई के साथ 2100 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा 3073 एमएम लंबाई, 1490 एमएम चौड़ाई,1855 एमएम ऊंचाई और 2025 एमएम व्हीलबेस के साथ आता है।

पियाजियो आपे ऑटो प्लस vs बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा के फीचर्स

बजाज और पियाजियो के इन दोनों ऑटो रिक्शा के यदि हम फीचर्स में कंपेयर करते हैं, तो बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा और पियाजियो आपे ऑटो प्लस ऑटो रिक्शा में Handle Bar स्टीयरिंग देखने को मिलता है। बजाज के इस ऑटो रिक्शा में 4 - Speed गियर वाला गियरबॉक्स आता है। वहीं पियाजियो ऑटो रिक्शा में 5 Forward, 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। बजाज थ्री व्हीलर में Dry, Single plate क्लच आता है। वहीं पियाजियो थ्री व्हीलर में  Multi Disc Wet Type क्लच देखने को मिलता है। पियाजियो ऑटो रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के साथ Drum Brake Hydraulicaly Actuated Internal Expanding Shoe Type ब्रेक्स आते हैं। वहीं बजाज के इस ऑटो रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic drum brake देखने को मिलते हैं। बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर के लिए सीट मिलती है। वहीं पियाजियो आपे ऑटो प्लस ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 5 पैसेंजर के लिए सीट दी गई है।

पियाजियो आपे ऑटो प्लस vs बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा का प्राइस

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में बजाज और पियाजियो कंपनी अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के अनुसार कम कीमत में जबरदस्त फीचर्स वाले वाहनों को लॉन्च करती आई है। दोनों ही कंपनियां के प्रति ग्राहकों की पूरी विश्वसनीयता है। Piaggio ने अपने पियाजियो आपे ऑटो प्लस ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 2.06 लाख से 2.07 लाख रुपये रखी है। वहीं Bajaj Motors ने अपने इस बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा का प्राइस 2.45 लाख से 2.47 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा है। यदि आपने अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी ऑटो रिक्शा को पसंद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

पियाजियो आपे ऑटो प्लस vs बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा वेरिएंट और कीमत

बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा में आपको 3 वेरिएंट देखने को मिलते है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड 4-सीटर/एलपीजी 886 ₹ 2.45 - 2.46 लाख
बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड 4-सीटर / सीएनजी 955 ₹ 2.45 - 2.46 लाख
बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड 4-सीटर/डीजल 910 ₹ 2.45 - 2.47 लाख 

पियाजियो आपे ऑटो प्लस ऑटो रिक्शा में आपको कोई वेरिएंट देखने को नहीं मिलता है।

पियाजियो आपे ऑटो प्लस vs बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा वेरिएंट के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q.1 पियाजियो आपे ऑटो प्लस OR बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड में सस्ता ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans इन दोनों पॉपुलर ऑटो रिक्शा में सस्ता पियाजियो आपे ऑटो प्लस ऑटो रिक्शा है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.06 लाख से 2.07 लाख रुपये है।

Q.2 पियाजियो आपे ऑटो प्लस OR बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड में अधिक माइलेज वाला ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans इन दोनों ऑटो रिक्शा में अधिक माइलेज वाला बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा है, इसमें 25 से 30 kmpl माइलेज देखने को मिलता है।

Q.3 पियाजियो आपे ऑटो प्लस OR बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड में अधिक सीट क्षमता वाला ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans कंपनियों के इन दोनों व्हीकल्स में अधिक सीट क्षमता वाला पियाजियो आपे ऑटो प्लस ऑटो रिक्शा है, इसमें ड्राइवर सीट के अलावा 5 पैसेंजर के लिए सीट दी गई है।

Q.4 पियाजियो आपे ऑटो प्लस OR बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड में अधिक जीवीडब्ल्यू वाला ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans इनमें अधिक GVW वाला पियाजियो आपे ऑटो प्लस ऑटो रिक्शा है, इसका जीवीडब्ल्यू 974 किलोग्राम है।

Q.5 पियाजियो आपे ऑटो प्लस OR बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड में अधिक कर्ब वेट ऑटो रिक्शा कौनसा है?
Ans इनमें अधिक कर्ब वेट वाला बजाज मैक्सिमा एक्स वाइड ऑटो रिक्शा है, इसका कर्ब वेट 531 किलोग्राम है।

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us