Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
01 Jun 2023
Automobile

भारतबेंज 1417 आरई vs महिंद्रा फुरियो 14 : 6 चक्के में कौनसा है दमदार ट्रक

By News Date 01 Jun 2023

भारतबेंज 1417 आरई vs महिंद्रा फुरियो 14 : 6 चक्के में कौनसा है दमदार ट्रक

भारतबेंज 1417 आरई और महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक की संपूर्ण तुलना

ट्रक कारोबार के अंतर्गत जब तक फ्लीट संचालक अपने बेड़े में बेहतरीन ट्रक मॉडल शामिल नहीं करते तब तक बढिया प्रॉफिट नहीं हो पाता है। भारत में देखा जाए तो डेढ दर्जन से अधिक ऐसी कमर्शियल व्हीकल निर्माता ब्रांड हैं जो तिपहिया वाहन से लेकर ट्रक, टिपर और ट्रेलर्स का निर्माण करते हैं। इनमें टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, भारतबेंज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, वोल्वो आयशर आदि टॉप कंपनियों में शामिल हैं। यहां भारतबेंज के लेटेस्ट मॉडल भारतबेंज 1417 आरई ट्रक और महिंद्रा एंड महिंद्रा हाउस से आने वाले महिंद्रा फुरियो 14 की तुलना की जा रही है। ये दोनों ट्रक 6 चक्के में आते हैं। इनमें भारतबेंज 1417 आरई ट्रक का जीवीडब्ल्यू 14,500 किलोग्राम है। जबकि महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक 14050 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।  दोनों ही उच्च भार क्षमता के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। इनकी शानदार माइलेज के कारण ये दोनों ट्रक ईंधन की बचत प्रदान करने वाले और प्रॉफिट में वृद्धि करने वाले हैं। भारतबेंज 1415 आरई ट्रक 170 हॉर्स पावर और महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक 140 हॉर्स पावर के साथ आता  है। इन दोनों शक्तिशाली ट्रकों में कौनसा ज्यादा दमदार है यह यहां इनके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि के आधार पर की जाने वाली तुलना से पूरी स्पष्ट हो जाती है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में इनकी तुलना प्रस्तुत की जा रही है।

इंजन कैपेसिटी

भारतबेंज 1417 आरई ट्रक का इंजन 4D34i टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। इसमें 4 सिलेंडर प्रयुक्त किए गए हैं। इसमें बीएस 6 फेज 2 एमिशन नॉर्म्स का पालन किया गया है। यह इंजन 3900 cc कैपेसिटी के साथ आता है। इससे 520 Nm टॉर्क जनरेट होता है। वहीं दूसरी ओर महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक का इंजन mDi Tech,with ECR+SCR Technology में आता है जो काफी एडवांस्ड मानी जाती है। इस इंजन की कैपेसिटी 3500 cc है। यह 525 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें भी 4 सिलेंडर प्रयोग किए गए हैं और यह इंजन बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के ऑप्शन सहित आता है।

गियरबॉक्स और स्टीयरिंग

भारतबेंज 1417 आरई ट्रक में G85, 6 forward + 1 Reverse G85 गियरबॉक्स आता है। इसमें हाइड्रोलिक पावर एसिस्टेड स्टीयरिंग दिया गया है, इस ट्रक में मैकेनिकल सिंक्रोमैश ट्रांसमिशन है। वहीं महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक में 6 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स है। यह पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इसमें ओवरड्राइव सिंक्रोमैश ट्रांसमिशन सिस्टम है।

केबिन

भारतबेंज 1417 आरई ट्रक का केबिन एक मजबूत बॉडी ऑप्शन प्रदान करता है। यह केबिन डे टाइप है। उधर महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक का केबिन डेक बॉडी के साथ आता है। यह चेचिस के साथ है और डे प्रकार का केबिन है। भारतबेंज 1417 आरई और महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक आपको पर्याप्त स्पेस के साथ देखने को मिल जाते हैं।

ब्रेक  एवं सस्पेंशन 

भारतबेंज 1417 आरई ट्रक में Pneumatic, Foot operated, Dual line (with ABS) ब्रेक्स और Spring Actuated with Hand Brake Valve @ Cab पार्किंग ब्रेक आते हैं। इसका फ्रंट और रियर सस्पेंशन Multileaf Spring टाइप है। वहीं महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक में पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं और यह ट्रक Semi elliptical फ्रंट और रियर सस्पेंशन में आता है। 

व्हीलबेस और टायर्स

भारतबेंज 1417 आरई ट्रक का व्हीलबेस 3360 mm है, इस 6 चक्का ट्रक में 255/70R22.5 (S) फ्रंट और रियर टायर आते हैं। ये टायर कान्फिगरेशन के कारण सड़क पर अच्छी पकड़ रखते हैं। इसके अलावा महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक का व्हीलबेस ज्यादा बड़ा 4500 mm में आता है। इससे ये अधिक भार के दौरान भी बेलेंस बनाए रखने में सहायक है। इस 6 टायर वाले ट्रक में 8.25 X 20  फ्रंट और रियर टायर आते हैं। ये टायर काफी मजबूत और लांग लाइफ एवं बेहतर ग्रिप वाले होते हैं।

माइलेज और फ्यूल टैंक कैपेसिटी

भारतबेंज 1417 आरई ट्रक का शानदार माइलेज 6.7 kmpl है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 215 लीटर है। वहीं दूसरी ओर महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक 5.5 से 6.5 kmpl की माइलेज दे सकता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 190 लीटर है।

कीमत

BharatBenz ने अपने इस भारतबेंज 1417 आरई ट्रक की कीमत अभी सार्वजनिक नहीं की है। वहीं Mahindra & Mahindra ने अपने महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 22.57 लाख से 23.67 लाख रुपये रखा है।

भारतबेंज 1417 आरई vs महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक की तुलना के बाद पूछे जाने सवाल:

सवाल- 1. भारतबेंज 1417 आरई और  महिंद्रा फुरियो 14 में कौनसा ट्रक ज्यादा माइलेज प्रदान करता है?

जवाब- इनमें भारतबेंज 1417 आरई ट्रक 6.7 kmpl की माइलेज प्रदान करता है।

सवाल- 2. भारतबेंज 1417 आरई और  महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक में किसकी ज्यादा जीवीडब्ल्यू है?

जवाब- इनमें भारतबेंज 1417 आरई की जीवीडब्ल्यू  14,500 किलोग्राम है।

सवाल-3. भारतबेंज 1417 आरई और  महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक में  व्हीलबेस किसका बड़ा है?

जवाब- महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक का व्हीलबेस 4500 mm आता है।

सवाल-4. भारतबेंज 1417 आरई और महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक में क्या मुख्य समानता है?

जवाब- दोनों ही कंपनियों के ये ट्रक आपको 6 चक्के में देखने को मिल जाते है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us