भारतबेंज 4228आरटी : 7200 सीसी के पावरफुल इंजन से लैस टिपर
अगर आप अपने बिजनेस को सपोर्ट देने के लिए पावरफुल टिपर की तलाश में हैं जो बेहद किफायती हो, आकर्षक हो और कार्य प्रदर्शन के मामले में भी अच्छा हो तो भारतबेंज का 4228 आरटी मॉडल एक अच्छा विकल्प है। इस वाहन की एक्स शोरूम कीमत 46.15 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं इस वाहन की अधिकतम एक्स शोरूम प्राइस 49.50 लाख रुपए तक हो सकती है। गौरतलब है कि भारी मैटेरियल्स के ट्रांसपोर्ट के लिए अक्सर हेवी लोड व्हीकल की आवश्यकता होती है। टिपर, हेवी लोडिंग के लिए एक बेहद उपयुक्त कार्गो वाहन होता है। यह वाहन, ट्रक की तुलना ज्यादा आसान परिवहन कर पाता है। इस वाहन के जरिए परिवहन से लोडिंग-अनलोडिंग का खर्च भी कम हो जाता है। यह बेहतरीन टिपर मध्यम आकार का होता है। यह अच्छी पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। यदि आप परिवहन व्यवसाय से जुड़कर काम कर रहे हैं तो अपने बिजनेस में ट्रांसपोर्ट एवं लेबर कॉस्ट को इस टिपर के जरिए कम कर सकते हैं और अपना मुनाफा बढ़ा सकते हैं।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम भारतबेंज 4228आरटी टिपर के बारे में, वाहन की खासियत, फीचर्स, कीमत और उपयोगिता आदि की जानकारी दे रहे हैं।
क्या है भारतबेंज 4228आरटी टिपर की खासियत?
भारतबेंज का यह टिपर कई मायनों में ग्राहकों के लिए बहुत खास है। इस वाहन की कुछ अन्य खासियत भी है, जो उल्लेखनीय है। यह वाहन 42000 किलोग्राम के ग्रॉस व्हीकल वेट या जीवीडब्ल्यू के साथ आता है। इस वाहन का व्हीलबेस 6575 mm है। इस वाहन की ईंधन टैंक क्षमता 330 लीटर है, जो बहुत अच्छी मानी जा सकती है। जबरदस्त ईंधन टैंक क्षमता होने की वजह से इस वाहन में बार-बार रिफ्यूलिंग नहीं करवानी पड़ती है। इससे समय की बचत होती है। यह वाहन 14 चक्का वाहन है। इस वाहन में 7200 सीसी की इंजन क्षमता मौजूद है। इसमें मौजूद गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 9 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियरबॉक्स मौजूद है। इस टिपर में हाई पेलोड कैपेसिटी मौजूद है। इस वाहन में डेक बॉडी ऑप्शन मौजूद है, जो ड्राइवर की सेफ्टी और उसके आरामदायक सफर को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। इस वाहन की अधिकतम स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं यह वाहन अधिकतम 1100 न्यूटन मीटर तक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता से लैस है। इस वाहन का कर्ब वेट 10750 किलोग्राम है।
क्यों खरीदें भारतबेंज 4228आरटी टिपर?
भारतबेंज का यह टिपर अपनी अच्छी क्वालिटी और अपने माइलेज के लिए जाना जाता है। यह वाहन 281 एचपी पावर से लैस है। साथ ही यह अच्छा माइलेज प्रदान करने वाला वाहन है। इस टिपर की माइलेज अच्छी होने की वजह से इससे ट्रांसपोर्ट किए जाने वाले उत्पादों का परिवहन बहुत लागत प्रभावी और सस्ता होता है। गौरतलब है कि भारतबेंज कंपनी भारत की बेहतरीन और अच्छी क्वालिटी के वाहनों का निर्माण करने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है। भारतबेंज कंपनी मुख्य रूप से ट्रक का निर्माण करती है। अपनी जबरदस्त माइलेज और अच्छा कैपेसिटी और ड्यूरेबिलिटी की वजह से यह कंपनी भारत में काफी लोकप्रिय हुई है। इस कंपनी द्वारा निर्माण किया गया टिपर बहुत मजबूत और टिकाऊ होते हैं। अतः अगर आप अपने बिजनेस के लिए बेहतरीन टिपर की तलाश में हैं तो भारतबेंज का यह टिपर बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।
कीमत और लोन
इस वाहन की कीमत 46.15 लाख रुपए से शुरू होती है। इस वाहन की अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 49.50 लाख रूपए तक हो सकती है। वाहन पर 80% तक फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है। 20% डाउनपेमेंट यानी अधिकतम 10 लाख रुपए देकर आप इस वाहन को घर ले जा सकते हैं। जिसके बाद अधिकतम ₹87,832 रुपए मासिक किश्त का भुगतान कर सकते हैं।
कैसे उठाएं लाभ?
अगर आप भारतबेंज के इस ट्रक को खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर भारतबेंज 4228आरटी टिपर के पेज पर जाकर इंक्वायरी दर्ज करें। वाहन पर चल रहे नवीनतम ऑफर की जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफर प्राप्त करें या चेक ऑफर पर क्लिक करें।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT