Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
28 दिसंबर 2021

भारत बेंज ने 9000 से अधिक वाणिज्यिक वाहन किए एक्सपोर्ट

By News Date 28 Dec 2021

भारत बेंज ने 9000 से अधिक वाणिज्यिक वाहन किए एक्सपोर्ट

60 से अधिक देशों में पहुंचे भारत बेंज निर्मित वाहन 

भारत बेंज ट्रक बनाने वाली कंपनी डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (डीआईसीवी) एक मजबूत निर्यात केंद्र के रूप में उभरी है। कंपनी ने भारतीय विनिर्माण क्षमताओं का लाभ उठाते हुए वर्ष 2021 में 9000 से अधिक वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात कर एक रिकॉर्ड बनाया है। यहीं नहीं डीआईसीवी ने एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और मध्यपूर्व के बाजारों सहित दुनिया के करीब 60 देशों में भारत बेंज ट्रकों और अन्य वाणिज्यिक वाहन निर्यात किए हैं। आइए, जानते हैं कैसे बढ़ा डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स का यह व्यापार? 

इन विशेषताओं के कारण बढ़ रहा भारतबेंज का निर्यात 

यहां बता दें कि डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड कंपनी द्वारा भारतबेंज ब्रांड के चार मॉडल्स पिछले दिनों लांच किए गए थे। इनमें भारतबेंज, फूसो, मर्सिडीज-बेंज और फ्रेटलाइनर के तहत ही एक साइट पर इंजन, ट्रांसमिशन, ट्रक और बसों का उत्पादन करता है। भारत बेंज ट्रकों के लिए एक प्रमुख केंद्र है। इसमें डीवाईसीवी ने केवल बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करता है। भारतबेंज के मुताबिक दीर्घ अवधि तक विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार डीआईसीवी के प्रमुख रणनीतिकारों में एक है। देश में करीब 400 स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं की मदद से, कंपनी टिकाउ और विश्वसनीय उत्पादों के निर्माण के लिए नवीनतम तकनीक के साथ कम लागत में कुशल उत्पादन तंत्र को जोड़ती है। 

मेड इन इंडिया की तर्ज पर आगे बढ़ रहा भारतबेंज 

भारत बेंज कंपनी के बेहतर प्रदर्शन पर डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ सत्यकाम आर्य ने कहा है कि यह डीआईसीवी में हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और दुनिया भर में हमारे ग्राहकों के स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों में विश्वास का एक बड़ा प्रमाण है। इधर कोरोना महामारी की चल रही चुनौतियों और लॉजिस्टिक्स पर इसके प्रभाव के बारे में कहा गया है कि कंपनी मेड इन इंडिया उत्पादों के निर्यात के साथ वैश्विक उपस्थिति को बढ़ावा देना जारी रखती है। वहीं डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स लि. कंपनी का कहना है कि उसे मेक इन इंडिया का उदाहरण होने पर गर्व है। कंपनी की दुनिया भर में खास पहचान बन रही है। इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार आगे बढ़ेगा। 

भारत में घरेलू बाजार के लिए समर्पित डीआईसीवी 

यहां बता देें कि डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स लि. भारत में अपने घरेलू बाजार के लिए पूर्णतया समर्पित वाणिज्यिक वाहन कंपनी के तौर पर जानी जाती है। यह डेमलर ट्रक्स एशिया की छत्रछाया में काम कर रही है। भारत बेंज भी इसकी एक ब्रांड कंपनी के रूप में है। 

भारत बेंज ने ओडिसा में बढ़ाया नेटवर्क 

बता दें कि प्रमुख ट्रक निर्माता कंपनी भारतबेंज के लगातार बढ़ते नेटवर्क के कारण ही इसके निर्यात में वृद्धि हो रही है। भारतबेंज ने ओडिसा में डी ईलर नेटवर्क बनाया है जहां अब एक करीब 2000 से अधिक वाहनों की आपूर्ति की जा रही है। अपने ग्राहकों को बढिय़ा सेवा प्रदान करने के लिए भारतबेंज ने ओडिसा मेें पीपीएस ट्रकिंग के सहयोग से संबलपुर में एक नई भारतबेंज ट्रक कार्यशाला भी शुरू कर रखी है। बता दें कि ओडिसा में भारत बेंज का अपने कई खनिज कारखानों के साथ महत्वपूर्ण बाजार है। भारत बेंज के पास अब ओडिसा में संबलपुर, राउरकेला, अंगुल, बारबिल, क्योंझर, बरहामपुर, चंडीकोल, बालासोर एवं भुवनेश्वर में डीलरशिप सहित 12 नेटवर्क टच प्वाइंट हैं। इनके जरिए कंपनी ट्रकों की पूरी श्रृंखला की आपूर्र्ति और बिक्री में सहूलियत महसूस करती है। 

दक्षिण भारत में भी तीन  डीलरशिप 

भारतबेंज ने वाणिज्यिक वाहनों के निर्यात में जिस तरह से वर्ष 2021 में नया कीर्तिमान कायम किया है वह यूं ही नहीं हो गया। बता दें कि भारतबेंज का नेटवर्क निरंतर बढ़ रहा है। ओडिसा के अलावा भारतबेंज ने जुलाई 2021 में तीन डीलरशिप खोली थीं। ये डीलरशिप कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और केरल में खोली गईं। इसके अलावा तमिलनाडु में पुर्जों के लिए आउटलेट खोला गया। इससे भारतबेंंज की मासिक नेटवर्क क्षमता 6,000 से अधिक ट्रकों तक बढ़ गई। 

2022 के अंत तक 350 डीलरशिप खोलने तैयारी 

भारतबेंज अपने नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिया लगातार काम कर रहा है। बता दें कि उसके ऑन-ग्राउंड टच प्वाइंट भारतबेंज के विकास पथ का एक अभिन्न पहलू है और एक फोकस क्षेत्र बना हुआ है। पिछले साल, डीआईसीवी ने एक ही दिन में 10 टच प्वाइंट की घोषणा की थी कंपनी के अनुसार  वर्ष 2022 के अंत तक इसकी डीलरशिप 350 तक पहुंच जाने की योजना है। भारतबेंज वर्तमान में अपने ग्राहकों के लिए तीन महीने के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध और विस्तारित वारंटी पर निशुल्क एक्सटेंशन की प्लानिंग कर रहा है। 

जानें, डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स के बारे में 

डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स भारतीय बाजार में एक पूर्ण वाणिज्यिक वाहन खिलाड़ी के रूप में बड़ी कंपनी है। इसका मुख्यालय चेन्नई के पास ओरगडम में है। भारत बेंज इसी कंपनी की एक ब्रांड कंपनी के तौर पर जानी जाती है। डेमलर इंडिया ने पहली बार वर्ष 2011 फरवरी में भारतबेंज ब्रांड को कमर्शियल बाजार के लिए तैयार किया था और वर्ष 2012 में इसने भारी शुल्क वाले ढुलाई ट्रकों की शुरूआत की। डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड कंपनी जर्मनी की डेमलर एजी कंपनी से ही निकली है। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें। 

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram -  https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks