कमर्शियल व्हीकल रिटेल सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2021
कमर्शियल वाहनों की बिक्री के लिए अक्टूबर का महीना शुभ रहा है। भारतीय आटोमोबाइल सेक्टर के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 27.77 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं थ्री व्हीलर सेगमेंट में 73.97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) ने गुरुवार को व्हीकल रिटेल सेल अक्टूबर 2021 को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। अक्टूबर माह में थ्री व्हीलर सहित वाणिज्यिक वाहनों की कुल 92807 यूनिट बेची गई हैं, जबकि अक्टूबर 2020 में 64,516 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार कमर्शियल व्हीकल (53730 यूनिट) +थ्री-व्हीलर (39077 यूनिट) में 43.85 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
कमर्शियल व्हीकल और थ्री व्हीलर की सेल इन कारणों से बढ़ी
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा अक्टूबर 2021 और 42 दिन के त्यौहारी सीजन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने पिछले एक दशक में सबसे खराब त्योहारी सीजन देखा है। सेमी-कंडक्टर की कमी के कारण इंडस्ट्री उपभोक्ताओं की मांग को समय पर पूरा नहीं कर पाई। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कुछ बढ़ोत्तरी देखी गई है। मीडियम कमर्शियल व्हीकल (MCV) की मांग कोविड अनलॉक के बाद से धीरे-धीरे बढ़ रही है। माल परिवहन की गतिविधियों में इजाफा हुआ है। वहीं मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के कारण बेहतर मांग बनी हुई है। व्यापार के सामान्य स्थिति में लौटने के कारण थ्री व्हीलर श्रेणी में सामान्य मांग देखने को मिली है।
3 व्हीलर सेगमेंट में 73.93 प्रतिशत की वृद्धि
अक्टूबर 2021 में 3 व्हीलर की 39,077 यूनिट बेची गई थी जबकि अक्टूबर 2020 में 22,467 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार अक्टूबर 2021 में 73.93 फीसदी की सेल्स में वृद्धि दर्ज की गई।
वाणिज्यिक वाहन - एलसीवी, एमसीवी और एचसीवी
एफएडीए रिसर्च के अनुसार, अक्टूबर 2021 में 53,730 यूनिट कमर्शियल व्हीकल्स बेच गए। जबकि अक्टूबर 2020 में 42049 यूनिट बेची गई थी। इस प्रकार अक्टूबर 2021 की सीवी सेल्स रिपोर्ट में 27.77 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। लाइट कमर्शियल व्हीकल (4.04 प्रतिशत), मीडियम कमर्शियल व्हीकल (80.11 प्रतिशत) और भारी वाणिज्यिक वाहन (121.61 प्रतिशत) में ग्रोथ देखी गई।
अक्टूबर 2021 में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की 34,162 यूनिट बेची गई, जबकि अक्टूबर 2020 में 32,835 यूनिट बेची गई थी। इसी तरह, मध्यम वाणिज्यिक वाहनों की 3,694 इकाइयां अक्टूबर 21 में पंजीकृत हुईं, जबकि अक्टूबर 2020 में 2,051 इकाइयां बेची गईं। अक्टूबर 2021 में हैवी कमर्शियल वाहनों की 15,874 इकाइयां बेची गई, जबकि अक्टूबर 2020 में 7,163 इकाइयां बेची गई थी।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक ट्रक या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram- https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT