महिंद्रा जीतो और टाटा ऐस गोल्ड इंजन,फीचर्स सहित जानें, पूरी तुलना
भारत मेें कमर्शियल व्हीकल्स निर्माताओं में महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स इन दोनों ब्रांड्स का काफी नाम है। दोनो ही कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए पूरी तरह से भरोसेमंद मानी जाती है। इन दोनों कंपनियों के तीन-तीन वेरिएंट आते हैं। डीजल, पेट्रोल और सीएनजी। यहां इनके पेट्रोल वेरिएंट के मिनी ट्रक महिंद्रा जीतो और टाटा ऐस गोल्ड के बीच सीधा मुकाबला है। इन दोनों में कौन जीतेगा? यह एक ऐसी पहेली है जिसे इन दोनो पिकअप के इंजन क्षमता, माइलेज, स्पेसिफिकेशंस और इनके फीचर्स के आधार पर ही सुलझाया जा सकता है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में इन दोनो मिनी ट्रकों के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। इसे अवश्य पढ़ेें और अधिक से अधिक शेयर भी करें।
महिंद्रा जीतो फीचर्स
यह मिनी ट्रक महिंद्रा एंड महिंद्रा हाउस से आता है। महिंद्रा जीतो मिनी ट्रक आधुनिक टेक्नॉलॉजी सॉल्यूशंस के साथ निर्मित है। यह उच्च प्रदर्शन वाला ट्रक है। 4 टायरों में आने वाले इस मिनी ट्रक का इंजन 16 एचपी की पावर प्रदान करता है जो कि शक्तिशाली इंजन है। इसमें बीएस 6 एमिशन नाम्र्स के साथ दिया गया है। इसकी पेलोड क्षमता 715 केजी है जबकि जीवीडब्ल्यू 1450 केजी है। यह मिनी ट्रक शानदार माइलेज प्रदान करता है। महिंद्रा जीतो की काफी लोकप्रियता ग्राहकों के बीच है। इसकी कीमत 3.85 से 4.40 लाख रुपये तक है।
टाटा ऐस गोल्ड बीएस 6
टाटा मोटर्स का यह मिनी ट्रक उन्नत तकनीकी समाधान के साथ निर्मित है। चार टायरों में आने वाले इस ट्रक की लुकिंग काफी अच्छी है। इसका इंजन भी बीएस 6 एमिशन नाम्र्स के साथ आता है। यह पावरफुल इंजन है और इससे यह गाडी शानदार माइलेज प्रदान करती है। इसकी पेलोड क्षमता 710 केजी है। जीवीडब्ल्यू 1510 केजी का है। इसकी कीमत 4.27 से 6.43 लाख रुपये तक है।
महिंद्रा जीतो और टाटा ऐस गोल्ड की पूरी तुलना
यहां आपको महिंद्रा जीतो और टाटा ऐस गोल्ड के इंजन, केबिन, माइलेज, फ्रंट लुक्स, ब्रेक एंड सस्पेंशन एवं डायमेंशन और अन्य स्पेसिफिकेंशंस की पूरी जानकारी तुलनात्मक रूप से पेश की जा रही है।
1. इंजन
महिंद्रा जीतो का इंजन एक सिलेंडर डीआई वाटरकूल्ड 625 सीसी इंजन के साथ 16 एचपी की पावर प्रदान करता है। इसमें बीएस 6 एमिशन विकल्प है। वहीं यह 38 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है।
टाटा ऐस गोल्ड के इंजन की बात करें तो इसमें आपको 2 सिलेंडर एवं 275 गैसोलीन एमपीएफआई 4 स्ट्रॉक वाटर कूल्ड इंजन मिलता है। इसका इंजन 694 सीसी का आता है। यह 30 एचपी की पावर प्रदान कर सकता है। इसमें 55 एनएम टार्क उत्पन्न होता है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 29 प्रतिशत है।
2. फ्रंट लुकिंग
महिंद्रा जीतो की बड़ी विंडशील्ड पर एक वाइपर लगा होता है इसी तरह महिंद्रा जीतो में फ्रंट हैलोजेन के साथ हैडलाइट्स, इंडीगेटर्स और बंपर के पास फॉग लाइट होती है। इसकी सामने की काफी लुक्स अच्छी है।
वहीं टाटा ऐस गोल्ड में विंडशील्ड पर 2 वाइपर लगे होते हैं। इसकी भी फ्रंट लुकिंग आकर्षक है। इसमें हैलोजेन, इंडीगेटर्स के साथ बंपर पर फॉग लाइट की जगह रिफलेक्टर आते हैं।
3. केबिन
महिंद्रा जीतो के केबिन की बात करें तो इसमें आपको हैडरूम और लैगरूम मिलेंगे। इससे ड्राइवर को आराम मिलता है। इसमें गियरबॉक्स ड्राइवर के लेवल में होता है इससे आसानी होती है। केबिन में पर्याप्त स्पेस के कारण यह कंफर्टेबल है। वहीं टाटा ऐस गोल्ड मिनी ट्रक के केबिन में महिंद्रा जीतो के मुकाबले कम स्पेस होता है। इसका गियरबॉक्स केबिन के नीचे होता है। इसमें हैडरूम और लेगरूम कम मिलता है।
4. व्हीलबेस
महिन्द्रा जीतो मिनी ट्रक का व्हीलबेस 2500 एमएम है जबकि टाटा ऐस गोल्ड का व्हीलबेस 2100 एमएम का आता है।
5. माइलेज और ईंधन टैंक
महिंद्रा जीतो पिकअप गाडी 21.2 केएमपील की माइलेज प्रदान कर सकती है। इसका फ्यूल टैंक 10.5 लीटर में आता है।
टाटा ऐस गोल्ड की माइलेज 22 केएमपीए है जबकि इसके ईंधन टैंक की क्षमता 26 लीटर की है।
6. पेलोड क्षमता
महिंद्रा जीतो और टाटा ऐस गोल्ड की पेलोड क्षमता और बॉडी लोडिंग एरिया की तुलना करें तो महिंद्रा जीतो की पेलोड क्षमता 715 केजी की होती है जबकि टाटा ऐस गोल्ड की पेलोड क्षमता 710 केजी की है।
7. डायमेंशन
महिंद्रा जीतो के डायमेंशन में 4 स्पीड गियरबॉक्स एवं सिंगल प्लेट क्लच मिलता है। इसमें ट्रांसमिशन मैन्युअल होता है। इसके अलावा टाटा ऐस गोल्ड पिकअप में जीबीएस 4/6.31 गियरबॉक्स के साथ मैकेनिकल स्टीयरिंग है। इसमें क्लच सिंगल प्लेट ड्राय में उपलब्ध है।
8. सस्पेंशन एंड ब्रेक्स
महिंद्रा जीतो पिकअप का फ्रंट सस्पेंशन मैक फर्सन स्ट्रट विद कॉइल स्प्रिंग में एवं रियर सस्पेंशन सेमि ट्रेलिंग आम्र्स में आता है। वहीं टाटा ऐस गोल्ड का फ्रंट सस्पेंशन पैराबोलिक लीफ स्प्रिंग एवं रियर सस्पेंशन एलिपिटिकल लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन के साथ आता है। इसी तरह महिंद्रा जीतो पिकअप ड्रम ब्रेक के साथ आता है जबकि टाटा ऐस गोल्ड में ड्रम और डिश ये दोनो ब्रेक होते हैं।
कस्टमर रिव्यू : महिंद्रा जीतो और टाटा ऐस गोल्ड
इस पोस्ट में आपने महिंद्रा जीतो और टाटा ऐस गोल्ड की संपूर्ण जानकारी हासिल कर ली होगी। अब आपको बता दें कि ये दोनो ही मिनी ट्रक भरोसेमंद कंपनियों के लोकप्रिय ब्रांड हैं। दोनों की फ्रंट लुकिंग काफी अच्छी है। इसके बावजूद एक दूसरे के बीच कुछ असमानताएं हैं इन्हे प्लस और माइनस रिव्यू में ले सकते हैं ये इस प्रकार हैं-:
- महिंद्रा की जीवीडब्ल्यू 1450 केजी की है जबकि टाटा ऐस गोल्ड की जीवीडब्ल्यू 1510 है यानि वजन में महिंद्रा हल्की है।
- वहीं पेलोड क्षमता में महिंद्रा जीतो टाटा ऐस गोल्ड से 5 केजी कम है।
- केबिन महिंद्रा जीतो का अधिक स्पेस और ज्यादा कंफर्टेबल है जबकि टाटा ऐस गोल्ड के केबिन में कम हैडरूम और कम लेगरूम स्पेस मिलता है।
- इसी तरह टाटा ऐस गोल्ड का इंजन महिंद्रा जीतो के मुकाबले ज्यादा टार्क उत्पन्न करता है। महिंद्रा जीतो पिकअप का टार्क 38 एनएम है जबकि टाटा ऐस गोल्ड का 55 एनएम का है।
कुल मिला कर यही कहा जा सकता है कि पेट्रोल वेरिएंट की महिंद्रा जीतो और टाटा ऐस गोल्ड ये दोनों ही कमर्शियल वाहन अपनी अलग-अलग गुणवत्ताओं और एडवांस्ड टेक्नॉलॉजी के कारण ग्राहकों के बीच खासी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT