Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब लीज पर मिलेंगे, टाटा मोटर्स और वर्टेलो ने की साझेदारी एसी केबिन अनिवार्य होने से ट्रक होंगे महंगे, 8 जून से पहले खरीदारी करके बड़ी बचत करें ग्रीनसेल मोबिलिटी को पीएम ई-बस सेवा योजना में 1,200+ इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला भारी-भरकम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हाईवे पर लगेंगे 360kW चार्जिंग पॉइंट, सरकार ने शुरू की तैयारी गंगा-जमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यूपी का नया लिंक एक्सप्रेसवे, 30 जिलों को 4 राज्यों से मिलेगी कनेक्टिविटी जनरल मोटर्स और एलजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाएंगे सस्ती बैटरी
Montra Electric Eviator
17 जून 2023

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स Vs महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की तुलना

By News Date 17 Jun 2023

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स Vs महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की तुलना

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स और महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की संपूर्ण तुलना

भारत में बेरोजगारी दूर करने में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का बहुत बड़ा योगदान है। ई- ऑटो रिक्शा से आप सीमित पूंजी में ही अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। 4 से 5 लाख रुपये से भी कम कीमत में आप बेस्ट ई- ऑटो रिक्शा खरीद कर इसके मालिक बन सकते हैं, इससे अच्छी कमाई होती है। आजकल बड़े शहरों के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों या अन्य सार्वजिनक परिवहन वाले स्थानों पर इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा खड़े नजर आते हैं। सड़कों पर इनके चलने का कोई शोर नहीं होता, ये पूरी तरह से शोर रहित और पर्यावरण के अनुकूल छोटे कमर्शियल पैसेंजर वाहन हैं। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको देश के दो बेस्ट इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की पूरी कंपेयरिंग इनके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत, माइलेज आदि के आधार पर की जा रही है। इनमें पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स और महिंद्रा ट्रेओ शामिल है। इनकी तुलना से आपको अपना बेस्ट ऑटो रिक्शा चुनने में आसानी होगी।

मुख्य स्पेसिफिकेशंस

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स और महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा के स्पेसिफिकेशंस के आधार पर तुलना करें, तो पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स में 8 kwh बैटरी क्षमता आती है। इसकी मोटर Advanced telematics 2.0 पावरफुल मोटर है। इससे 29 NM टॉर्क जनरेट होता है। दूसरी ओर महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में 7.37 kwh कैपेसिटी वाली बैटरी आती है। यह अधिकतम 42 nm टॉर्क जनरेट करता है। महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा सिंगल चार्ज में 125 से 141 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है, जबकि पियाजियो ऑटो रिक्शा सिंगल चार्ज में 145 km तक की रेंज मिलती है। इसके अलावा पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की अधिकतम स्पीड 50 kmph है, जबकि महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की अधिकतम गति 55 kmph रखी गई है। पियाजियो ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट 413 kg है।  वहीं महिंद्रा ट्रेओ का कर्ब वेट 377 kg आता है। इसी तरह पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स  की मोटर 8 hp पावर प्रदान करती है जबकि  महिंद्रा ट्रेओ की मोटर से 10 hp पावर मिलती है। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा का ग्राउंड क्लीयरेंस 163 mm है वहीं महिंद्रा ट्रेओ का ग्राउंड क्लीयरेंस 142 mm है। 

व्हीलबेस और फ्रंट लुकिंग

इन दोनों इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा के व्हीलबेस और बॉडी लुक की तुलना करने पर देखने में आता है कि इनका फ्रंट लुक काफी शानदार है। कंपनियों ने इन्हे बेहतर तरीके से डिजायन किया है। ग्राहक इनकी ओर खींचे चले आते हैं। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस 1920 mm है। इसकी लंबाई 2700 mm, चौड़ाई  1370 mm और ऊंचाई 1725 mm है। वहीं महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा का व्हीलबेस 2073 mm आता है। इसकी लंबाई 2769 mm,चौड़ाई 1350 mm और ऊंचाई 1750 mm है। इन दोनों की विंडशील्ड बडे़े आकार में आती है। इन पर सिंगल वाइपर आते हैं। इन दोनों ऑटो रिक्शा में ड्राइवर सीट के अलावा 3 पैसेंजर की सीटें मिलती हैं। ये कंफर्टेबल सीट्स हैं।

फीचर्स की तुलना

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा और महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में कई शानदार फीचर्स आते हैं। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स में हैंडल बार के साथ PT Gear with Differential (Integrant) ट्रांसमिशन आता है। वहीं महिंद्रा ऑटो रिक्शा में पार्किंग ब्रेक के साथ हाइड्रोलिक ब्रेक्स आते हैं।  इसी तरह पियाजियो ऑटो रिक्शा में Drum Brake hydraulically actuated internal expanding shoe type ब्रेक्स हैं। सस्पेंशन की बात की जाए तो पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा में फ्रंट सस्पेंशन Loading arm, constant rate coil spring with hydraulic dampener और रियर सस्पेंशन Semi trailing arm, rubber spring with hydraulic dampener टाइप आता है। वहीं महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में फ्रंट सस्पेंशन Helical Spring + Dampener + Hydraulic Shock Absorber और रियर सस्पेंशन Rigid Axle with Leaf Sprig के रूप में आता है।   

कीमत 

पियाजियो और महिंद्रा ये दोनो कंपनियां लेटेस्ट फीचर्स और शानदार स्पेसिफिकशंस के साथ बेस्ट इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा निर्मित करती हैं। अपने ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से ये इनकी कीमत भी अफोर्डेबल ही रखती हैं। पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम प्राइस 3.25 लाख से 3.30 लाख रुपये है। वहीं महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा आपको 2.79 लाख से 3.02 लाख रुपये तक उपलब्ध हो जाता है। आप इन दोनों में से जो भी पसंद करते हैं उसे हमारे ट्रक जंक्शन की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

वेरिएंटस

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा का कोई वेरिएंट नहीं है, लेकिन महिंद्रा ट्रेओ के आपको 2 वेरिएंट देखने को मिल जाते हैं जो इस प्रकार हैं-:

वेरिएंट   कीमत
महिंद्रा ट्रेओ 3-सीटर/एचआरटी   ₹ 2.79 - 3.00 लाख
महिंद्रा ट्रेओ 3-सीटर/एसएफटी   ₹ 2.79 - 2.98 लाख

पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो रिक्शा और महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की संपूर्ण तुलना के बाद  के अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

Q.1 पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स और महिंद्रा ट्रेओ में किसकी बैटरी  कैपेसिटी ज्यादा है?

Ans-  पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स ऑटो रिक्शा में 8 kwh क्षमता की बैटरी आती है, जो महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की बैटरी क्षमता से ज्यादा है।

Q.2  पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स और महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में किसका व्हीलबेस बड़ा है?

Ans- इन दोनो में पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स ऑटो का व्हीलबेस बड़ा है, जो 1920 mm है।

Q.3 पियाजियो आपे ई सिटी और महिंद्रा ट्रेओ में कर्ब वेट किसका ज्यादा है?

 Ans- इनमें पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स का कर्ब वेट ज्यादा है, जो कि 413 kg है।

Q.4.  पियाजियो आपे ई सिटी और महिंद्रा ट्रेओ में कौनसा ऑटो रिक्शा सस्ता है?

Ans- इनमें महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा सस्ता है। यह 2.79 लाख रुपये से 3.02 लाख रुपये कीमत में  उपलब्ध होता  है।

Q.5.  पियाजियो आपे ई सिटी एफएक्स मैक्स और महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा में किसकी मोटर से ज्यादा टॉर्क जनरेट होता है?

Ans- इनमें से महिंद्रा ट्रेओ ऑटो रिक्शा की मोटर से ज्यादा टॉर्क जनरेट होता है जो 42 nm है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top