Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री BharatBenz की नई HX और Torq Shift Series लॉन्च, अब माइनिंग और कंस्ट्रक्शन के लिए मिलेंगे ज्यादा ताकतवर ट्रक मैजेंटा मोबिलिटी ने MOVER के साथ मिलाया हाथ, लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए 250 EV होंगे तैनात टाटा मोटर्स ने जून 2025 में 30238 कमर्शियल वाहन बेचे
31 दिसंबर 2022

टाटा इंट्रा वी 10 और टाटा इंट्रा वी 30 के बीच है सीधा मुकाबला

By News Date 31 Dec 2022

टाटा इंट्रा वी 10 और टाटा इंट्रा वी 30 के बीच है सीधा मुकाबला

टाटा इंट्रा वी 10 vs टाटा इंट्रा वी 30 पिकअप की तुलना से जानें,कौन है ज्यादा बेस्ट ?  

आज हम आपके सामने भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल निर्माता टाटा मोटर्स के दो ऐसे पिकअप (Pickups) मॉडल पेश कर रहे हैं जो ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय भी हो चुके हैं। ये पिकअप मॉडल हैं टाटा इंट्रा वी-10 (Tata Intra V10) और टाटा इंट्रा वी-30 (Tata Intra V30) पिकअप। इन दोनों पिकअप में कोई ना कोई ऐसी खासियतें हैं जो इनको बेस्ट पिकअप की पहचान दिलाती है। वहीं दोनों में कई समानताएं भी हैं। टाटा इंट्रा वी-10 की जीवीडब्ल्यू 2120 केजी है तो टाटा इंट्रा वी-30 की जीवीडब्ल्यू 2450 केजी है। टाटा इंट्रा वी-10 का इंजन 44 एचपी पावर प्रदान करता है जबकि टाटा इंट्रा वी-30 पिकअप में 70 एचपी पावर मिलती है। वहीं ये दोनो पिकअप एलसीवी सेगमेंट के अंतर्गत हैं जो चार चक्के में आते हैं। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में इन दोनों पिकअप की स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत, माइलेज आदि की पूरी तुलना कर की जाएगी। इस कंपेयरिंग के आधार पर आप इनमें से जो ज्यादा बेस्ट लगे उस पिकअप को खरीदने के लिए चयन कर सकते हैं।

टाटा इंट्रा वी-10 और टाटा इंट्रा वी- 30 (Tata Intra V10 vs Tata Intra v30 Pickup) 

टाटा हाउस से आने वाली इंट्रा सीरीज की टाटा इंट्रा वी-10 और टाटा इंट्रा वी-30 के बीच जहां सीधा मुकाबला है वहीं इनके बीच कई समानताएं भी हैं जो इस प्रकार हैं-:

  • ये दोनो पिकअप चार चक्के में आती हैं।
  • इन दोनों में फॉग लाइट नहीं आती।
  • टाटा इंट्रा वी-10 और टाटा इंट्रा वी-30 में  पार्किंग ब्रेक के अलावा डिस्क् और ड्रम ब्रेक सिस्टम है।
  • इन दोनो ही पिकअप में सिंगल प्लेट ड्राई फ्रिक्शन , डायफ्राम टाइप क्लच हैं।
  • दोनो  पिकअप में पावर स्टीयरिंग और मैन्युअल ट्रांसमिशन है।
  • टाटा इंट्रा वी-10 और टाटा इंट्रा वी-30 इन दोनो ही पिकअप की अधिकतम स्पीड 80 केएमपीएच की है।
  • दोनो पिकअप में ड्राइवर सीट विद बेल्ट और स्टैडर्ड टाइप आती है।
  • इन दोनो ही पिकअप में ग्राउंड क्लीयरेंस समान है जो 175 एमएम है।
  • टाटा इंट्रा वी-10 और टाटा इंट्रा वी-30 ये दोनो पिकअप कंपनी ने बेहतरीन तरीके से डिजायन की हैं।

देखें किस पिकअप में है ज्यादा दम ?

अब हम आपको टाटा इंट्रा वी-10 और टाटा इंट्रा वी-30 के बीच अंतर बताएंगे। यहां इनकी स्पेसिफिकेशंस की तुलना से तय करें कि किस पिकअप में ज्यादा दम है। ये स्पेसिफिकेशंस इस प्रकार हैं।

  • टाटा इंट्रा वी-10 पिकअप में 2 सिलेंडर के साथ 798 सेमी 3 डीआई इंजन बीएस 6 एमिशन नोर्म्स सहित है। वहीं टाटा इंट्रा वी-30 पिकअप में 4 सिलेंडर के साथ 1496 सीसी का डीआई बीएस 6 विकल्प का इंजन आता है।
  • टाटा इंट्रा वी-10 पिकअप का इंजन 110 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है वहीं टाटा इंट्रा वी-30 पिकअप का इंजन 140 एनएम का टॉर्क बना सकता है।
  • टाटा इंट्रा वी-10 में फ्यूल टैंक की केपेसिटी 30 लीटर की है जबकि टाटा इंट्रा वी-30 की फ्यूल टैंक क्षमता 35 लीटर है।
  • टाटा इंट्रा वी-10 की पेलोड केपेसिटी 1000 केजी है जबकि टाटा इंट्रा वी-30 की पेलोड क्षमता 1300 केजी है।
  • टाटा इंट्रा वी-10 पिकअप में 2250 एमएम का व्हीलबेस आता है जबकि टाटा इंट्रा वी-30 में 2450 एनएम का व्हीलबेस है।
  • टाटा इंट्रा वी-10 पिकअप में ड्राइवर के अलावा 2 अन्य व्यकि्तयों की सीटें हैं वहीं टाटा इंट्रा वी-30 में ड्राइवर सीट के अलावा 1 व्यकि्त की सीट मिलती है।
  • टाटा इंट्रा वी-10 पिकअप में ग्रेडेबिलिटी 43 प्रतिशत आती है वहीं टाटा इंट्रा वी-30 में 37 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी मिलती है।

गियरबॉक्स और सस्पेंशन

टाटा इंट्रा वी-10 और टाटा इंट्रा वी-30 पिकअप को कंपेयर करें तो टाटा इंट्रा वी-10 में पावर स्टीयरिंग के साथ गियरबॉक्स है। इसका फ्रंट सस्पेंशन 6 लीफ सिप्रंग और 7 लीफ सिप्रंग रियर सस्पेंशन आता है। वहीं टाटा इंट्रा वी-30 पिकअप में इसके पावर स्टीयरिंग के साथ 5 फॉरवर्ड +1 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स  मिलता है। इसमें सेमी एलिपि्टकल 5 लीफ सि्प्रंग् फ्रंट सस्पेंशन और  सेमी एलिपि्टकल 5 लीफ सि्प्रंग रियर सस्पेंशन आता है।  

केबिन कंपेयरिंग

टाटा इंट्रा वी-10 पिकअप का केबिन बॉडी ऑप्सन व्हीलर विकल्प के साथ है। यह डे केबिन के रूप में है जो विद चेचिस आता है। वहीं टाटा इंट्रा वी-30 पिकअप का केबिन डेक बॉडी ऑप्सन व्हीलर के साथ आता है। यह भी डे केबिन के रूप में है और चेचिस के साथ पेश किया गया है।

टायर साइज

टाटा इंट्रा वी-10 पिकअप में आपको फ्रंट और रियर में 165 आर 14 एलटी यानि 14 इंची टायर मिलेंगे वहीं टाटा इंट्रा वी-30 पिकअप में 185 आर 14 -14 फ्रंट और इसी साइज में रियर टायर दिए गए हैं। दोनों की पिकअप के टायर इतने मजबूत हैं कि ये ऊबड़-खाबड़ रास्तों में आसानी चल सकते हैं।

ये हैं इनकी उपयोगिता और टैग लाइन

टाटा इंट्रा वी-10 और टाटा इंट्रा वी-30 इन दोनो पिकअप का उपयोग ई-कॉमर्स, मार्केट लोड, फूड ग्रेन, सीमेंट, एग्रीकल्चर फूड्स आदि में ज्यादा किया जाता है। वहीं टाटा इंट्रा वी-10 के बारे में कंपनी ने बडी गाडी, बडी कमाई की टैग लाइन दी हुई है जबकि टाटा इंट्रा वी-30 पिकअप के बारे में बड़ी गाडी, बड़ा लोड टैगलाइन के साथ आती है।

टाटा इंट्रा वी-10 और टाटा इंट्रा वी- 30 की कीमत है अफोर्डेबल

टाटा इंट्रा वी-10 और टाटा इंट्रा वी-30 इन दोनों की प्राइस अफोर्डेबल  है। टाटा इंट्रा वी-10 की एक्स शोरूम प्राइस 7.13 लाख से 7.26 लाख रुपये है। वहीं टाटा इंट्रा वी-30 की एक्स शोरूम कीमत 7.94 लाख रुपये से 8.14 लाख रुपये है। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks