Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
4 मार्च 2022

कमर्शियल व्हीकल सेल्स फरवरी 2022 : वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 25 % की वृद्धि

By News Date 04 Mar 2022

कमर्शियल व्हीकल सेल्स फरवरी 2022 : वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 25 % की वृद्धि

फरवरी 2022 में कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 72,434 

ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में कमर्शियल वाहनों की बिक्री की बात की जाए तो बीते माह फरवरी 2022 में लगभग सभी वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू और थोक बिक्री में तेजी का दौर देखा गया जबकि वर्तमान में इन वाहनों की थोक मांग में कमी खलने लगी है। बता दें कि फरवरी में कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 72,434 इकाइयों तक पहुंंच चुकी थी जो फरवरी 2021 की तुलना में 25 प्रतिशत ज्यादा रही। इस तरह वाणिज्यिक वाहन खंड को एक बार फिर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए, जानते हैं फरवरी माह में देश की शीर्ष वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स सहित महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वीई के कमर्शियल वाहनों की डिमांड और सेल्स की क्या स्थिति रही? 

टाटा मोटर्स ने 33,894 इकाइयों की थोक बिक्री दर्ज की 

यहां बता दें कि टाटा मोटर्स ने फरवरी 2022 में 33,894 इकाइयों की बिक्री कर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक वृद्धि हासिल की है। वहीं इंटरमीडिएट और एलसीवी सेगमेंट को छोड़ दें तो कंपनी ने लगभग सभी सेगमेंट में तेजी का रुख देखा। टाटा मोटर्स ने फरवरी 2022 में मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों (HCV) की 10,233 इकाइयां बेचीं जबकि फरवरी 2021 में 8,664 इकाइयों की बिक्री हुई। इस तरह 18 प्रतिशत ज्यादा बिक्री गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इस वर्ष की गई। टाटा मोटर्स के हल्के वाणिज्यिक वाहनों (SCV) की बिक्री फरवरी 2022 में 5599 इकाई की हुई जबकि फरवरी 2021 में यह बिक्री 5624 यूनिट थी। वहीं टाटा के कार्गो एससीवी और पिकअप की बिक्री फरवरी 2022 में 16303 इकाई रही वहीं गत वर्ष की इसी समान अवधि में 15606 इकाइयां बेची गईं। इसमें 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। टाटा मोटर्स के कुल सीवी वाहनों की बिक्री इस वित्त वर्ष के फरवरी माह में 33,894 इकाइयों की हुई और गत फरवरी में यह 31,141 इकाइयों तक ही थी। इस तरह से गत वर्ष की तुलना में चालू वित्त वर्ष के फरवरी माह में 9 प्रतिशत अधिक कमर्शियल वाहन बिके। 

अशोक लेलैंड ने 4 प्रतिशत ज्यादा सीवी बेचे 

यहां बता दें कि देश की दूसरी सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने एक साल पहले यानि गत फरवरी 2021 में 12,776 इकाइयों की बिक्री दर्ज की जबकि फरवरी 2022 में इस कंपनी के इन वाहनों की बिक्री 13,281 इकाइयों तक पहुंच गई। इससे कंपनी को सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यहां बता दें कि अशोक लेलैंड के मध्यम और भारी वाहनों जिनमें ट्रक शामिल हैं इनकी फरवरी 2022 में 7861 इकाइयां बेची गईं जबकि फरवरी 2021 में यह कंपनी 6,740 इकाइयों की ही सेल कर पाई। इसके अलावा अशोक लेलैंड के एलसीवी इस वर्ष के फरवरी माह में 5,001 बेचे गए लेकिन फरवरी 2021 में इस श्रेणी के 5,662 सीवी  बेचे  गए। अशोक लेलैंड की इस वर्ष के बीते फरवरी माह में  13,281 यूनिट बिकीं जबकि वर्ष 2021 के फरवरी महीने में 12,776 यूनिट बेची गई जो तुलनात्मक रूप से 4 प्रतिशत ज्यादा थी। 

महिंद्रा की थोक सीवी बिक्री में 119 प्रतिशत का इजाफा 

यहां बता दें कि सीवी बिक्री में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी फरवरी 2022 में साल दर साल के हिसाब से 119 प्रतिशत अधिक वृद्धि दर्ज की। इस कंपनी ने फरवरी 2022 में 20,166 इकाइयों की बिक्री कर सबसे अधिक सीवी सेल  का रिकार्ड बनाया।  इसके अलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वर्ष 2022 के फरवरी माह में 4048 एलसीवी  बेचे जो 2 टन भार क्षमता वाले थे। गत वर्ष की इसी समान अवधि में यह बिक्री 1175 इकाइयों तक सिमट कर रह गई। इसी तरह 2 टन से 3.5 टन भार वाले  एलसीवी की बिक्री 15,431 रही जबकि फरवरी 2021 में यह बिक्री 7,446 इकाई रही। 

वीई की सीवी बिक्री में 6 प्रतिशत की वृद्धि रही 

वोल्वो आयशर कंपनी की सीवी सेल साल दर साल के आधार पर देखें तो फरवरी 2022 में यह 5093 इकाइयों की रही जबकि फरवरी 2021 में यह 4825 इकाइयां थीं। इस तरह इसके वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 6 प्रतिशत का उछाल आया है। बता दें कि वीई के वाणिज्यिक वाहनों में निरंतर मांग देखी जा रही है। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   -  https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks