Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Saurjesh Kumar
1 अप्रैल 2024

डेमलर इंडिया कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट : बिक्री और रेवेन्यू में 20% की वृद्धि

By Saurjesh Kumar News Date 01 Apr 2024

डेमलर इंडिया कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट : बिक्री और रेवेन्यू में 20% की वृद्धि

डेमलर इंडिया के लिए रिकॉर्ड ईयर रहा 2023, बिक्री और राजस्व में मजबूत रहा प्रदर्शन

देश में कमर्शियल वाहनों की मांग में लगातार तेजी देखी जा रही है। भारत की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी डेमलर इंडिया ने 20% से ज्यादा की ग्रोथ हासिल की है। कमर्शियल वाहन सेगमेंट में डेमलर इंडिया ने उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2023 में कैलेंडर वर्ष 2022 की अपेक्षा घरेलू बिक्री में 39% की वृद्धि दर्ज की है वहीं पूरे साल में कंपनी ने ओवर ऑल 13% की वृद्धि दर्ज की है। इस प्रकार कंपनी ने 2023 के राजस्व और बिक्री में लगभग 21% का ग्रोथ दर्ज की है। वर्तमान में कंपनी की योजना 14 नए उत्पाद लांच करने की है। 

डेमलर इंडिया के सीईओ ने क्या कहा, जानिए

कैलेंडर वर्ष 2023 के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ सत्यकाम आर्य ने बताया कि, यह हमारे लिए अब तक का सबसे अच्छा साल रहा है। इस वर्ष हमने 23,400 ट्रकों की बिक्री की है, जो ऑलटाइम हाई है। आर्य ने आगे बताया कि यह हमारे लिए बेहतरीन साल था, वर्ष 2024 में भी हम इस गति को जारी रखने का प्रयास करेंगे। 

बता दें कि डेमलर इंडिया के स्वामित्व वाला भारतबेंज ट्रक लगातार अपनी उत्पादकता में वृद्धि कर रहा है और स्वामित्व की कुल लागत को भी कम कर रहा है। कंपनी का दावा है कि भारतबेंज ट्रकों को अत्यधिक उन्नत बनाने के लिए लगातार रिसर्च पर काम किया जा रहा है ताकि हम ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें। 

क्या है डेमलर इंडिया वाहनों की खासियत?

डेमलर इंडिया अत्याधुनिक तकनीक से लैस ट्रकों एवं कमर्शियल वाहनों की निर्माता कंपनी है। कंपनी हेवी ड्यूटी ट्रकों की पेशकश करती है और कंपनी ने कई नए निर्माण और खनन ट्रकटिपर की भी पेशकश की है। भारतबेंज ट्रक बेहतर प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। कंपनी अधिक उत्पादकता, पेलोड कैपेसिटी, अच्छी माइलेज एवं ज्यादा फीचर्स के साथ अन्य वाहनों के मुकाबले कम कीमतों में ट्रकों एवं टिपर की पेशकश करती है।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

प्रतिक्रिया साझा करें
Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks