जानें, आयशर VS अशोक लेलैंड ट्रक्स का बड़ा मुकाबला कौन है किसे कितना बेहतर
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई ट्रक मौजूद है, जिनमें आपको अच्छी पेलोड क्षमता के साथ बेहतरीन माइलेज भी देखने को मिलता है। लेकिन यदि हम कम कीमत के साथ अच्छी मजबूती, लेटेस्ट फीचर्स और दमदार माइलेज वाले ट्रकों की बात करें तो, इसमें सबसे ऊपर आयशर और अशोक लेलैंड कंपनी का नाम आता है। आज भारत देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में इन दोनों कंपनियों के बड़ी सख्या में ग्राहक है। वैसे तो इन दोनों कंपनियों के एक से बढ़कर एक ट्रक भारत की कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में है लेकिन आज हम आपको देश के दो सबसे पॉपुलर ट्रकों की जानकारी देने जा रहे है। इसमें आयशर प्रो 2049 ट्रक और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक शामिल है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आयशर प्रो 2049 ट्रक (Eicher Pro 2049 Truck) और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक (Ashok Leyland Partner 4 Tyre Truck) की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत का कम्पेरिजन करेंगे।
आयशर प्रो 2049 VS अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक
यदि हम आयशर (Eicher) और अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) कंपनी को आपस में कंपयेर करें तो ये बेहद मुश्किल होगा। दोनों ही अपने प्रोडक्ट्स को उपभोक्ताओं की सुविधाओं के अनुसार निर्मित करती आई है, आज दुनियाभर में इनके ग्राहकों की सख्या इतनी है जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। आयशर की प्रो सीरीज और अशोक लेलैंड की पार्टनर सीरीज दोनों को ही भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में बेहद पसंद किया जा रहा है। यदि आपको आयशर प्रो 2049 ट्रक और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में से किसी एक ट्रक को अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार चुनना है, तो इस तुलना में आपको एक ट्रक पसंद करने में मदद मिलेगी।
आयशर प्रो 2049 VS अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक की स्पेसिफिकेशन्स
अगर हम देश के इन दो पॉपुलर ट्रकों के स्पेसिफिकेशन्स का आपस में कम्पेरिजन करते है, तो आयशर प्रो 2049 में आपको 3 सिलेंडर और ई 366, 4 वाल्व 2 लीटर सीआरएस के साथ 100 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला इंजन देखने को मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 285 NM है। वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में आपको 4 सिलेंडर और ZD30 डीजल इंजन के साथ DDTi (डबल ओवरहेड कामशाफ्ट कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो इंटरकूल्ड) दिया जाता है जो 140 हॉर्स पावर जेनरेट करता है। इस ट्रक की अधिकतम टॉर्क 360 NM है। आयशर के इस प्रो सीरीज वाले ट्रक के साथ 60 Ltr. का फ्यूल टैंक और 11 kmpl का माइलेज देखने को मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड के इस पार्टनर सीरीज के ट्रक 90 Ltr का फ्यूल टैंक है और 7 kmpl इसमें माइलेज दिया गया है। इसके अलावा यदि इनके पेलोड और जीवीडब्ल्यू की बात करें, तो आयशर प्रो 2049 ट्रक में 3500 KG पेलोड कैपेसिटी और 4995 KG जीवीडब्ल्यू दिया गया है। वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में 3760 KG पेलोड क्षमता और 6250 kg जीवीडब्ल्यू देखने को मिलता है।
आयशर प्रो 2049 VS अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक की बॉडी
यदि इनके लुक की तुलना करें, तो दोनों देखने में लगभग एक जैसे ही दिखते है। दोनों के फ्रंट में एक बड़ी विंडशील्ड के साथ 2 वाइपर देखने को मिलते है। दोनों का ही कंपनी ने लुक कुछ इस प्रकार डिजाइन किया है कि इन्हें देखने वाला व्यक्ति पहली नजर में ही इनका दीवाना हो जाएं। आयशर प्रो 2049 ट्रक को 2580 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में 2685 MM व्हीलबेस देखने को मिलता है। दोनों ही ट्रक 4 चक्के में आते है लेकिन इनका साइज अलग अलग है। आयशर ट्रक 225/75 R16 / 7.00x16 - 14PR फ्रंट टायर और 225/75 R16 / 7.00x16 - 14PR रियर टायर के साथ आता है। वहीं अशोक लेलैंड ट्रक में 8.25X16, 16PR फ्रंट टायर और 8.25X16, 16PR रियर टायर देखने को मिलते है।
अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर vs आयशर प्रो 2049 ट्रक के फीचर्स
आयशर प्रो 2049 और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक के फीचर्स का कंपयेर करें तो, आयशर के ट्रक में Tilt and telescopic पावर स्टीयरिंग के साथ 5-Speed (5 Forward + 1 Reverse) गियर वाला गियरबॉक्स मिलता है। वहीं अशोक लेलैंड ट्रक में पावर स्टीयरिंग के साथ Fully Syncronised 5 Speed (5 Forward + 1 Reverse) गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। प्रो सीरीज के इस ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ All Wheel Disc Brakes (Hydraulic) ब्रेक दिए गए है। वहीं पार्टनर सीरीज के इस ट्रक में Transmission Mounted, cable Operated पार्किंग ब्रेक के साथ Vacuum Assisted Hydraulic ब्रेक देखने को मिलते है। यदि इनके सस्पेंशन की बात करें, तो आयशर प्रो 2049 ट्रक Grease free semi elliptical leaves (with anti roll bars) फ्रंट सस्पेंशन और Grease free semi elliptical leaves (with anti roll bars) रियर सस्पेंशन के साथ आता है। वहीं अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक को Parabolic,overslung suspension with double acting shock absorbers फ्रंट सस्पेंशन और Semi elliptic (main) overslung suspension with double acting shock absorbers रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।
आयशर प्रो 2049 VS अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक की कीमत
आयशर और अशोक लेलैंड दोनों ही कंपनियां भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में कम दाम में बेहतरीन फीचर्स वाले वाहन लॉन्च करने के लिए पहचनी जाती है। दोनों कमंनियों ने अपने इन ट्रकों का प्राइस भी काफी कम रखा है। Eicher ने अपने इस आयशर प्रो 2049 ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रूपये से 11.10 लाख रूपये रखी है। वहीं Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक का प्राइस 13.45 लाख रूपये से 14.67 लाख रूपये (एक्स शोरूम) रखा है। यदि आपने भी इन दोनों में से किसी एक ट्रक को अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार पसंद कर लिया और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे आसानी से खरीद सकते है।
आयशर प्रो 2049 VS अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक के वेरिएंट और प्राइस
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू | कीमत |
आयशर प्रो 2049 2580/सीबीसी | 4995 | ₹ 10.49 - 10.58 लाख |
अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में आपको 4 वेरिएंट देखने को मिलते है, जिसमें
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू | कीमत |
अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर 3335/एचएसडी/14 फीट | 7200 | ₹ 13.45 - 14.63 लाख |
अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर 3335/एफएसडी/14 फीट | 7200 | ₹ 13.45 - 14.64 लाख |
अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर 2685/एचएसडी/10 फीट | 6250 | ₹ 13.45 - 14.65 लाख |
अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर 2685/एफएसडी/10 फीट | 6250 | ₹ 13.45 - 14.66 लाख |
आयशर प्रो 2049 VS अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक से जुड़े FAQ!
Q.1 आयशर प्रो 2049 और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर में सस्ता ट्रक कौनसा है?
Ans इन दोनों ट्रकों में से सस्ता आयशर प्रो 2049 ट्रक है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रूपये से 11.10 लाख रूपये रखी गई है।
Q.2 आयशर प्रो 2049 और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर में ज्यादा माइलेज वाला ट्रक कौनसा है?
Ans भारत के दो पॉपुलर ट्रकों में ज्यादा माइलेज आयशर प्रो 2049 ट्रक का है, इस ट्रक में 11kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिलता है।
Q.3 आयशर प्रो 2049 और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में ज्यादा पेलोड क्षमता किस की है?
Ans इन दोनों ट्रकों में ज्यादा पेलोड कैपेसिटी अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक में देखने को मिलती है, इसकी पेलोड क्षमता 3760 KG है।
Q.4 आयशर प्रो 2049 और अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर में ज्यादा जीवीडब्ल्यू वाला ट्रक कौनसा है?
Ans दोनों कंपनियों के ट्रकों में ज्यादा GVW वाला अशोक लेलैंड पार्टनर 4 टायर ट्रक है, इस ट्रक का 6250 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है।
ट्रक जंक्शन भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में किसी नये मॉडल का ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी आपको देते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रक, पिकअप या हैवी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर प्रतिदिन प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते है तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक जंक्शन भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT