Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
राकेश खंडेलवाल
8 अप्रैल 2025

इलेक्ट्रिक 3W की बिक्री में बजाज ऑटो दूसरे नंबर की कंपनी बनी, 367 प्रतिशत की रिकॉर्ड ग्रोथ

By राकेश खंडेलवाल News Date 08 Apr 2025

इलेक्ट्रिक 3W की बिक्री में बजाज ऑटो दूसरे नंबर की कंपनी बनी, 367 प्रतिशत की रिकॉर्ड ग्रोथ

FY 2025 में 50779 ई-थ्री व्हीलर बेचकर बनी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी, सबसे ज्यादा ग्रोथ करने वाली टॉप 6 कंपनियों के बारे में जानिए

वित्तवर्ष 2024-25 में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स की बिक्री में कई चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सबसे बड़ा उलटफेर बजाज ऑटो ने किया है, जो 11 पायदान की छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहली पोजिशन पर महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी का कब्जा बराकरार है। FY 2025 में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री 11 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 6,99,073 यूनिट रही। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट ने यह अब तक की सबसे अच्छी बिक्री दर्ज की है और वित्त वर्ष 2025 में बेचे गए 1.22 मिलियन थ्री-व्हीलर्स में से 57% की हिस्सेदारी को दर्शाती है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट से जानें कि FY 2025 में ई-थ्री व्हीलर सेगमेंट में सबसे ज्यादा वाहन बेचने वाली टॉप 10 कंपनियां कौनसी है और टॉप 50 कंपनियों में सबसे ज्यादा ग्रोथ किस कंपनी ने दर्ज की है।

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेल FY 25 : सबसे ज्यादा वाहन बेचने वाली टॉप 10 कंपनियां

भारत में वित्तवर्ष 25 में सबसे ज्यादा वाहन बेचने वाली टॉप 10 कंपनियों में महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर बजाज ऑटो है। इसके बाद क्रमश: वाईसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सेरा इलेक्ट्रिक ऑटो, दिल्ली इलेक्ट्रिक ऑटो, पियाजियो, मिनी मेट्रो, एनर्जी इलेक्ट्रिक व्हीकल, यूनिक इंटरनेशनल, होटेज इंडिया का नंबर आता है। आइए, देखें किस कंपनी ने कितने वाहन बेचे हैं :

टॉप 10 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बेचने वाली कंपनियां वित्तवर्ष 2025

रेंक

निर्माता कंपनी

FY 2025

FY 2024

YoY परिवर्तन (% में)

1

महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी

69,588

60,592

15%

2

बजाज ऑटो

50,779

10,885

367%

3

वाईसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

44,632

42,753

4%

4

सेरा इलेक्ट्रिक ऑटो

28.229

30,137

-6%

5

दिल्ली इलेक्ट्रिक ऑटो

24,207

26,163

-7%

6

पियाजियो

18,457

24,912

-26%

7

मिनी मेट्रो

14,296

16,058

-11%

8

एनर्जी इलेक्ट्रिक व्हीकल

13,362

12,002

11%

9

यूनिक इंटरनेशनल

13,229

13,963

-5%

10

होटेज इंडिया

11,523

13,892

-17%

बजाज ऑटो के अलावा अन्य कंपनियों को मिली सबसे ज्यादा ग्रोथ

वित्तवर्ष 2025 में इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री में बजाज ऑटो ने सबसे ज्यादा 367 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। इसके अलावा 100 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज करने वाली कंपनियों की सूची इस प्रकार है :

रेंक (टॉप 50 कंपनियों में)

निर्माता कंपनी

FY 2025

FY 2024

YoY परिवर्तन (% में)

2

बजाज ऑटो

50,779

10,885

367%

18

ज़ेनियाक इनोवेशन इंडिया

7997

3241

147%

24

टीआई क्लीन मोबिलिटी

6089

2832

115%

38

अहाना कॉमर्स

3705

1124

230%

39

बिग बुल ट्रेडर्स

3630

980

270%

44

बैक्सी

3108

915

240%

यह डेटा वाहन वेबसाइट के अनुसार 3 अप्रैल 2025 तक का है।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। प्रमुख ईवी मेकर में महिंद्रा, कायनेटिक, बजाज, पियाजियो, ओएसएम, यूलर, अल्टिग्रीन आदि शामिल है। इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट में इलेक्ट्रिक टिपर से लेकर इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक तक विभिन्न ईवी श्रेणियां शामिल है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर बेस्ट ऑफर प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top