Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री BharatBenz की नई HX और Torq Shift Series लॉन्च, अब माइनिंग और कंस्ट्रक्शन के लिए मिलेंगे ज्यादा ताकतवर ट्रक मैजेंटा मोबिलिटी ने MOVER के साथ मिलाया हाथ, लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए 250 EV होंगे तैनात टाटा मोटर्स ने जून 2025 में 30238 कमर्शियल वाहन बेचे
20 अप्रैल 2021

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर : महिंद्रा ट्रियो जोर ने छह महीने में बेची एक हजार यूनिट

By News Date 20 Apr 2021

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर : महिंद्रा ट्रियो जोर ने छह महीने में बेची एक हजार यूनिट

महिंद्रा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर : महिंद्रा ट्रियो जोर फुल चार्ज पर चलती है 125 किमी

डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के बाजार में महिंद्रा ट्रियो जोर ने शानदार प्रदर्शन किया है। महिंद्रा ट्रियो जोर इलेक्ट्रिक कार्गो ने 1 हजार यूनिट की बिक्री पूरी कर ली है। हाल ही में महिंद्रा ने बताया कि महिंद्रा ट्रियो जोर को पिछले साल अक्टूबर में लांच किया गया था, केवल छह महीनों के भीतर ट्रियो जोर इलेक्टिक कार्गो की एक हजार यूनिट बिक चुकी है। इसने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बाजार में 59 प्रतिशत की हिस्सेदारी बना ली है। आपको बता दें कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर बाजार में काफी तेजी से प्रगति कर रहा 

 

महिंद्रा ट्रियो जोर इलेक्ट्रिक कार्गो : मजबूत प्लेटफॉर्म पर बना, अधिक सुरक्षित

महिंद्रा ट्रियो जोर इलेक्ट्रिक कार्गो को काफी मजबूत प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह इलेक्ट्रिक कार्गो वह सभी काम कर सकता है जो एक डीजल कार्गो करता है। महिंद्रा ट्रियो जोर इलेक्ट्रिक कार्गो चलाने में काफी किफायती होने के कारण एक साधारण डीजल कार्गो से अधिक सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल है। अपनी क्षमताओं के चलते इसे देशभर में लास्ट माइल डिलीवरी के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा है।

 

महिंद्रा ट्रियो की बिक्री 400 से अधिक शहरों में जारी

महिंद्रा ट्रियो कार्गो रेंज को पिछले साल अक्टूबर में 2.73 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लांच किया गया था। ट्रियो तीन वैरिएंट- पिकअप, डिलीवरी वैन व फ्लैट बेड में उपलब्ध है। महिंद्रा ट्रियो की बिक्री देश के 400 से अधिक शहरों में की जा रही है। महिंद्रा ट्रियो रेंज की कुल बिक्री 8 हजार यूनिट को पार कर चुकी है। ऑनलाइन डिलीवरी चेन में महिंद्रा ट्रियो वाहनों का काफी इस्तेमाल हो रहा है। कंपनी फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन रिटेल कंपनियों को डिलीवरी के लिए ट्रियो रेंज की इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराती है।

 

महिंद्रा ट्रियो जोर 12वें अपोलो सीवी अवार्ड से सम्मानित मॉडल

महिंद्रा ट्रियो जोर को 12वें अपोलो सीवी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस अवार्ड के लिए महिंद्रा ट्रियो जोर का चयन इनोवेशन, बाजार प्रासंगिकता, कीमत अथवा कॉस्ट ऑफ ऑनरशिप जैसे मानकों पर खरा उतरने पर किया गया था।

 

महिंद्रा ट्रियो जोर के खास फीचर्स

  • महिंद्रा ट्रियो जोर एक बार फुल चार्ज पर 125 किमी की रेंज प्रदान करती है। 
  • इस कार्गो का इलेक्ट्रिक मोटर 42 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इसकी पेलोड क्षमता 550 किलोग्राम है। 
  • इस कार्गो में अलग-अलग ड्राइविंग मोड दिया गया है जिसे आवश्यकता के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • महिंद्रा ट्रियो जोर में एडवांस्ड लिथियम आयन बैटरी लगाई गयी है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ 1.50 लाख किमी की है, यह मेंटेनेंस फ्रीराइड उपलब्ध करवाता है। 
  • महिंद्रा ट्रियो को 15 एम्पियर के सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है।

 

महिंद्रा ट्रियो जोर चलाने से हर साल 60 हजार रुपए की बचत

महिंद्रा ट्रियो जोर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर एक किफायती मॉडल है। इसे चलाने का खर्च काफी कम है। यह एक डीजल कार्गो के मुकाबले यह हर साल 60 हजार रुपए की बचत करता है। साथ ही इसका मेंटीनेंस का खर्च भी काफी कम है। एक डीजल ऑटो के मुकाबले इसके मेंटेनेंस का खर्च केवल 40 पैसे आता है।

 

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks