Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
19 Mar 2023
Automobile

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सब्सिडी 2023: इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी

By News Date 19 Mar 2023

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सब्सिडी 2023: इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर सब्सिडी 2023 : ईवी सब्सिडी 50 प्रतिशत बढ़ाने की सरकार से मांग 

यदि सब कुछ पॉजिटिव रहा तो देश के लोगों को इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर पहले से ज्यादा सब्सिडी मिल सकेगी। नए वित वर्ष 1 अप्रैल 2023 से इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर सब्सिडी में वृद्धि के लिए ईवी कंपनियों ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं। देश में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के प्रति लोगों का रूझान लगातार बढ़ रहा है। केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर सब्सिडी भी उपलब्ध करा रही है। लेकिन ईवी कंपनियों के अनुसार यह सब्सिडी कम है। अगर सब्सिडी को बढ़ाया जाए तो इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की मांग में तेजी से वृद्धि हो सकती है। कई कंपनियों ने FAME II के तहत 2023 में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर सब्सिडी बढ़ाने की मांग केंद्र सरकार से की है। अभी वर्तमान में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर 10 हजार रुपए प्रति kWh की सब्सिडी मिल रही है, जो 2 व्हीलर पर मिलने वाली 15 हजार रुपए प्रति किलोवाट (kWh) सब्सिडी से कम है। सब्सिडी में अंतर के कारण इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर की बिक्री में ज्यादा इजाफा हुआ है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको ईवी कंपनियों द्वारा शुरू किए गए कंपेन और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सब्सिडी 2023 की जानकारी दी जा रही है तो बने रहे ट्रक जंक्शन के साथ। इस कंटेंट काे अंत तक जरूर पढ़ें यहां आपको उन इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कंपनियों की भी जानकारी मिलेगी जिनके तिपहिया वाहन खरीदने पर आपको सब्सिडी मिलेगी।

सबसे पहले जानें, FAME 2 सब्सिडी क्या है‌?

भारत सरकार ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन और अपनाने को बढ़ावा देने के लिए FAME 2 (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ (हाइब्रिड एंड) इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) सब्सिडी योजना अप्रैल 2019 में शुरू की थी। इस योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माताओं और खरीदारों को सब्सिडी प्रदान करती है ताकि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रचलन बढ़ सके। यह योजना 31 मार्च, 2024 तक चलने वाली है। योजना के तहत वर्तमान में इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर पर 15 हजार रुपए प्रति kWh तथा इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर 10 हजार रुपए प्रति kWh के हिसाब से सब्सिडी प्रदान की जा रही है। साथ ही हर राज्य ने अपनी ईवी पॉलिसी बना रखी है जिसके अनुसार सब्सिडी सहित अन्य लाभ दिए जाते हैं।

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सब्सिडी 2023 में वृद्धि के लिए कंपनियों के प्रयास

देश में महिंद्रा इलेक्ट्रिक, टाटा, पियाजियो, यूलर, ओएसएम, अल्टिग्रीन, अतुल, मयूरी, सिटी लाइफ, टैरो, लोहिआ और कायनेटिक के अलावा 50 से अधिक कंपनियां इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर उपलब्ध करा रही है। कई इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने FAME-II सब्सिडी में 50% बढ़ोतरी की मांग करते हुए भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) से संपर्क किया है। कंपनियों का कहना है कि वर्तमान में फेम नीति के दूसरे चरण के तहत बेचे जाने वाले तिपहिया वाहनों पर 10,000 रुपए प्रति किलोवाट घंटा (kWh) की सब्सिडी मिलती है। वे चाहते हैं कि इसे कम से कम 15,000 रुपए प्रति kWh तक बढ़ाया जाए। ऐसा करने पर इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बराबर सब्सिडी मिल सकेगी। 

FAME-II के तहत इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर अधिकतम कितनी सब्सिडी मिलेगी?

केंद्र सरकार की फेम-II योजना के तहत सब्सिडी की राशि आपके द्वारा खरीदे जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहन पर निर्भर करती है। सरकार 2 व्हीलर, 3 व्हीलर, 4 व्हीलर और बसों के लिए अलग-अलग सब्सिडी प्रदान करती है। वाहन में बैटरी के आकार (KWh) पर सब्सिडी की राशि निर्धारित करती है। यानी जितनी बड़ी बैटरी होगी, सब्सिडी भी उतनी ही अधिक मिलेगी। FAME-II के तहत अधिकतम 5 लाख रुपए की कीमत के इलेक्ट्रिक वाहन खरीद सकते हैं।

नोट : सब्सिडी की सटीक राशि आपके द्वारा खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहन के विशिष्ट मॉडल और वाहन की कीमत पर निर्भर है। 

5 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी का लक्ष्य

फेम 2 योजना के तहत 31 मार्च 2024 तक 5 लाख थ्री व्हीलर पर सब्सिडी का लाभ देना है। FAME-II वेबसाइट के अनुसार, कार्यक्रम का लक्ष्य 10 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया और 5 लाख तिपहिया वाहनों की बिक्री को सुगम बनाना है। जबकि FAME-II योजना के तहत अब तक 842,985 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचे गए हैं, नवीनतम आंकड़ों के अनुसार योजना के तहत केवल 85,166 तिपहिया वाहन बेचे गए हैं। यानी अभी करीब 3.85 लाख इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर एक साल के अंदर सब्सिडी पर दिए जाएंगे।  वेबसाइट के अनुसार, योजना के तहत आवंटित 10,000 करोड़ रुपये में से अब तक केवल 4,238 करोड़ रुपये का ही उपयोग किया गया है। 

ज्यादा सब्सिडी मिलने से इलेक्ट्रिक थ्री व्हीकल की मांग में होगी वृद्धि

ईवी इंडस्ट्री के विशेषज्ञों का कहना है कि योजना के तहत सरकार ने 2021 में इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर पर 15000 रुपए प्रति किलोवाट (kWh) की सब्सिडी बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके बाद इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री तेज गति से बढ़ी है। 10 लाख 2 व्हीलर के लक्ष्य में से 8.42 लाख दो पहिया वाहन सब्सिडी पर बेचे जा चुके हैं। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर निर्माताओं का मानना है कि सब्सिडी में बढ़ोतरी से उनकी बिक्री में भी काफी वृद्धि होगी, जैसा कि दोपहिया वाहनों के मामले में हुआ। काइनेटिक ग्रीन के संस्थापक और सीईओ सुलज्जा मोटवानी के मीडिया में प्रकाशित बयान के अनुसार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से चलने वाले तिपहिया वाहन इलेक्ट्रिक की तुलना में सस्ते हैं। लागत कम होने के कारण तिपहिया के खरीदार आईसीई (आंतरिक दहन इंजन) वाहन खरीदते हैं या या गैर-फेम अनुमोदित ई-रिक्शा का विकल्प चुन रहे हैं। अगर FAME-II सब्सिडी में 50% की वृद्धि की जाती है, तो इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जोरदार वृद्धि संभव है। 

यहां आपको बता दें कि पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों के कारण ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से लोगों को बचाने के लिए केंद्र सरकार देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रचलन को बढ़ावा दे रही है। केंद्र सरकार का लक्ष्य 2030 तक सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक चालित करना है। इसके लिए केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर, टू व्हीलर, 4 व्हीलर पर सब्सिडी दे रही है। 

FAME-II योजना के तहत सब्सिडी के लिए लिस्टेड OEM

  • महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड
  • काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस लिमिटेड
  • चैंपियन पॉलीप्लास्ट
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड
  • वाई सी इलेक्ट्रिक वाहन
  • एवन साइकिल्स लिमिटेड
  • गोयनका इलेक्ट्रिक मोटर वाहन प्रा. लिमिटेड
  • सायरा इलेक्ट्रिक ऑटो प्रा. लिमिटेड
  • यू पी टेलीलिंक्स लिमिटेड
  • खालसा एजेंसीज
  • अल्टिग्रीन प्रोपल्शन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड
  • पियाजियो वाहन प्राइवेट लिमिटेड
  • शिगन इवोल्ट्ज़ लिमिटेड
  • लोहिआ ऑटो इंडस्ट्रीज
  • ओमेगा सेकी प्राइवेट लिमिटेड
  • केटो मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड
  • जीआरडी मोटर्स
  • ई-ट्रीओ ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड
  • ओम बालाजी ऑटोमोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
  • एमएलआर ऑटो लिमिटेड
  • कॉन्टिनेंटल इंजन प्राइवेट लिमिटेड
  • यूलर मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड
  • एसकेएस ट्रेड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
  • जे.एस. ऑटो प्राइवेट लिमिटेड
  • स्मार्टोमैटिक व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड
  • एफेव चार्जिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
  • ग्रीन इवॉल्व प्राइवेट लिमिटेड
  • टीआई क्लीन मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us