Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
बुकिंग रद्द करने पर लगेगा जुर्माना, जानिए नए नियम मारुति सुजुकी और SMFG इंडिया क्रेडिट की साझेदारी से कमर्शियल वाहन फाइनेंसिंग होगी आसान ब्लू एनर्जी LNG ट्रकों का दमदार प्रदर्शन, 5 करोड़ किमी चलकर 14,000 टन CO₂ की बचत! महिंद्रा ट्रेओ की 1 लाख यूनिट बिक्री का जश्न, लॉन्च हुआ लिमिटेड एडिशन टीवीएस किंग ईवी मैक्स इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लांच, ₹2.95 लाख की कीमत में 179 किमी की रेंज टाटा मोटर्स ने मैजेंटा मोबिलिटी को सौंपी 20 ऐस ईवी, अब तक 350 वाहनों की डिलीवरी यूलर मोटर्स को मिला हीरो का साथ, ₹638 करोड़ की फंडिंग से कंपनी को दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद IEA रिपोर्ट : 7 लाख यूनिट बेचकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का सबसे बड़ा बाजार बना भारत
Montra Electric Eviator
12 मई 2023

EV की बिक्री में 174% की ग्रोथ, भारत में खरीदे गए 12,47,120 इलेक्ट्रिक वाहन

By News Date 12 May 2023

EV की बिक्री में 174% की ग्रोथ, भारत में खरीदे गए 12,47,120 इलेक्ट्रिक वाहन

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री में 127% की वृद्धि, बेचे गए 4,07,563 यूनिट्स 

भारत में काफी तेजी से लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना रहे हैं। डीजल और पेट्रोल के बढ़तों दामों से तंग आकर अधिकतर भारतीय अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का ही इस्तेमाल करना पंसद कर रहे हैं। आपको बता दें, वित्त वर्ष 22-23 में ईवी की बिक्री में 178% की शानदार वृद्धि देखने को मिली है। वित्त वर्ष 23 में 12,47,120 यूनिट्स बेची गई है, जबकि वित्त वर्ष 21-22 में 4,55,773 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ही बिक्री हुई थी। तो चलिए जानते है, वित्त वर्ष 22-23 में इलेक्ट्रिक वाहनों के अलग अलग सेगमेंट की बिक्री में कितनी रही है वृद्धि। 

वित्त वर्ष 22-23 में बेचे गए 7,82,389 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त वर्ष 22-23 में इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर सेगमेंट के 7,82,389 यूनिट्स को भारत में बेचा गया है। ओला इलेक्ट्रिक 21.23% के साथ नंबर एक पर रहा है, इसके अलावा दूसरे पर हीरो इलेक्ट्रिक 12.50% और तीसरा स्थान ओकिनावा ऑटोटेक (12.38%) पंजीकरण के साथ रहा है। वहीं इस सूची में एम्पीयर वाहन, टीवीएस मोटर्स, एथर ऊर्जा और अन्य ओईएम भी शामिल रहे है। 

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री में 127% की वृधि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में 127% की भारी वृधि दर्ज की गई है, वित्त वर्ष 23 में 4,07,563 यूनिट्स बेचे गए है। जिसमें ई-रिक्शा (यात्री) की बिक्री (85.83%) रही, ई-रिक्शा (कार्ट) की बिक्री (5.93%), E3W (माल) की बिक्री (4.44%), E3W(यात्री) की बिक्री (3.78%) और E3W (व्यक्तिगत) (0.02%) पर रही है। इसके अलावा आपको बता दें, महिंद्रा इलेक्ट्रिक की थ्री व्हीलर सेगमेंट की (8.95%), वाईसी इलेक्ट्रिक व्हीकल की (7.34%) और सायरा इलेक्ट्रिक (5.46%) की बिक्री के साथ शीर्ष पर रहे है, इनकी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में 5% से अधिक हिस्सेदारी रही है। इसके अलावा ओईएम की हिस्सेदारी 1% से 3% के बीच रही है और 50.30% की हिस्सेदारी मार्केट अन्य खिलाड़ियों के पास है। 

इलेक्ट्रिक 4 व्हीलर की बिक्री में 151% की ग्रोथ

रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक 4 व्हीलर की बिक्री में 151% की वृद्धि दर्ज की गई है, वित्त वर्ष 23 में इस सेगमेंट के 54,297 यूनिट्स को बेचा गया है। E4W सेगमेंट की बिक्री में टाटा मोटर्स की (79.28%), एमजी मोटर्स की (10.27%) और BYD इंडिया की (2.75%) के साथ शीर्ष पर रहे है। इसके अलावा हुंडई (1.90%) और महिंद्रा (1.23%) के साथ लगभग 2% बाजार हिस्सेदारी पर रहे है। वहीं BMW इंडिया, KIA इंडिया, मर्सिडीज बेंज, पीसीए ऑटो, वोल्वो, ऑडी और अन्य ओईएम ने सामूहिक रूप से वित्त वर्ष 23 में 4.57% बाजार की हिस्सेदारी हासिल की है। 

इलेक्ट्रिक बसों की बिक्री में 62% की बढ़ोतरी

वहीं भारत में इलेक्ट्रिक बसों के सेगमेंट की बिक्री में साल-दर-साल 62% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 22-23 में इस सेगमेंट के कुल 1,919 यूनिट्स बेचे गए है। जिसमें पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी (31.47%), ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक (23.14%) और स्विच मोबिलिटी/अशोक लेलैंड (19.85%) की वृद्धि के साथ बिक्री में शीर्ष स्थान पर रहे है। इसके अलावा जेबीएम ऑटो की (11.83%), टाटा मोटर्स की (6.88%) और अन्य ओईएम की (6.83%) के साथ बाजार में हिस्सेदारी रही है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks