Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
13 दिसंबर 2023

EXCON 2023 : अशोक लेलैंड ने AL H6 डीजल - CEV स्टेज V इंजन का किया अनावरण

By News Date 13 Dec 2023

EXCON 2023 : अशोक लेलैंड ने AL H6 डीजल - CEV स्टेज V इंजन का किया अनावरण

अशोक लेलैंड का AL H6 डीजल इंजन 133 एचपी से 225 एचपी के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त

दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी व्यापार मेला “सीआईआई एक्सकॉन 2023 (EXCON 2023) ” इन दिनों बेंगलुरू के इंटरनेशनल एग्जिबिशन सेंटर में चल रहा है। कमर्शियल व्हीकल निर्माता सहित इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेक्टर की कंपनियां इस मेले व्यापार मेले के मंच का उपयोग अपने उत्पादों की शृंखला को प्रदर्शित करने के लिए करती है। देश की दिग्गज वाणिज्यक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने एक्सकॉन 2023 (EXCON 2023) में AL H6 डीजल - CEV स्टेज V इंजन का अनावरण किया है। यह इंजन 133 एचपी से 225 एचपी के लिए उपयुक्त है।

सबसे कम स्वामित्व लागत के लिए प्रसिद्ध है H6 इंजन

अशोक लेलैंड का AL H6 डीजल CEV स्टेज V इंजन सबसे कम स्वामित्व लागत (TOC) के लिए प्रसिद्ध है। यह इंजन अत्याधुनिक फैसेलिटी के साथ ग्लोबल क्वालिटी स्टैंडर्ड के साथ निर्मित किया गया है। अशोक लेलैंड के H6 इंजन ट्रैक और व्हील हार्वेस्टिंग अनुप्रयोगों के लिए अधिकांश ओईएम के लिए प्रमुख पसंद बने हुए हैं। जो इसकी स्थायी विश्वसनीयता और दक्षता को दर्शाता है।

अशोक लेलैंड ने H6 इंजन के अलावा इन उत्पादों का भी किया प्रदर्शन

बेंगलुरू में आयोजित एक्सकॉन 2023 में अशोक लेलैंड ने अपने एच 6 इंजन के अलावा कई अन्य उत्पादों का भी प्रदर्शन किया है। जो OEM की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इनकी सूची देखें :

  • H4 इंजन (डीजल)

  • H6 इंजन - हाइड्रोजन (H2 ICE)

  • 40 केवीए जेनसेट - सीपीसीबी4+

  • A6 इंजन (डीजल)

  • ईट्स - कॉम्पैक्ट, एफिशिएंट एग्जॉस्ट ऑफ्टर ट्रीटमेंट सिस्टम

  • डीईएफ डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड टैंक

मेक इन इंडिया की दिशा में अशोक लेलैंड के बढ़ते कदम

अशोक लेलैंड देश को इंजन के सेगमेंट में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। “मेक इन इंडिया” पहल में सबसे आगे रहने की आकांक्षा रखती है। अशोक लेलैंड के सीईओ शेनू अग्रवाल का कहना है कि अशोक लेलैंड लंबे समय से उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के माध्यम से ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर रहा है। जैसे-जैसे अधिक फ्यूल एफिशिएंसी की आवश्यकता बढ़ रही है और डीजल इंजनों के साथ अल्टरनेटिव फ्यूल का एकीकरण बढ़ रहा है, कंपनी अत्याधुनिक इंजन समाधानों की व्यापक सीरीज पेश कर रही है। अशोक लेलैंड के इंजन उद्योग की उभरती मांगों को पूरा करते हैं। साथ ही विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए अनुकूलित भी किया जा सकता है। कंपनी भारत के इंजन सेगमेंट में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इंजीनियरिंग कौशल के दम पर इंजन सेगमेंट में प्रमुख कंपनी बनी अशोक लेलैंड

अशोक लेलैंड अपने इंजीनियरिंग कौशल के दम पर इंजन सेगमेंट में प्रमुख कंपनी है। कंपनी बाजार में टॉप पॉजिशन पर है और अपनी स्थिति को बरकरार रखनी चाहिए। एलसीवी, इंटरनेशनल ऑपरेशंस, डिफेंस एंड पावर सॉल्यूशंस के अध्यक्ष अमनदीप सिंह का कहना है कि अशोक लेलैंड की इंजीनियरिंग कौशल ने कंपनी को इंजन सेगमेंट में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। AL H6 डीजल - CEV स्टेज V इंजन और एक्सकॉन 2023 में प्रदर्शित अन्य इंजन हमारी प्रगति का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां आपको बता दें कि अशोक लेलैंड अत्याधुनिक तकनीकों को पेश करने में अग्रणी रहा है और उसने इस साल की शुरुआत में इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन विकल्पों द्वारा संचालित अपनी भविष्यवादी वाहन रेंज का प्रदर्शन किया है।

एक्सकॉन 2023 में लॉन्च और प्रदर्शित किए गए अशोक लेलैंड उत्पादों की डिटेल

1) H4 इंजन (डीजल) : यह 74hp -130hp CEV स्टेज V : H4 CRS डीजल इंजन एक कॉम्पैक्ट, कंटीन्यूअस ड्यूटी पावर रेटिंग, अत्यधिक मजबूत और विश्वसनीय इंजन है। ये इंजन बढ़ी हुई उत्पादकता और स्वामित्व की कम लागत प्रदान करते हैं।

2) H6 इंजन (डीजल) : 133hp -225hp CEV स्टेज V : AL H6 डीजल इंजन ग्लोबल स्टैंडर्ड इंजन हैं, जो ट्रैक और व्हील हार्वेस्टर कंबाइन दोनों के विभिन्न OEM (मूल उपकरण निर्माता) के बीच पहली पसंद बने हुए हैं।

3) H6 इंजन (हाइड्रोजन) H2ICE : AL H2ICE इंजन हाइड्रोजन द्वारा संचालित है, जो एक रिन्यूअल और क्लीन एनर्जी सोर्स है, और पारंपरिक डीजल-आधारित इंटरनल कंबशन इंजन के समान समग्र आर्किटेक्चर को बनाए रखता है, जिससे अपेक्षाकृत कम लागत पर स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की ओर तेजी से स्थानांतरण में मदद मिलती है।

4) ए 6 इंजन (डीजल) : एएल ए 6 इंजन अधिकतम वाहन अपटाइम और बेहतर पी एंड टी विशेषताओं को सुनिश्चित करता है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंस के साथ सीआरएस हाई फ्यूल एफिशिएंसी, आसान सेवा क्षमता, कम लाइफ साइकिल कॉस्ट और विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है।

5) 40 केवीए जेनसेट : सीपीसीबी4+: ले पावर वैश्विक-मानक, किफायती डीजल जनरेटर प्रदान करता है जो नवीनतम भारतीय (सीपीसीबी 4+) और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों को पूरा करता है।

EXCON 2023 में अशोक लेलैंड की स्टॉल

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12वां अंतर्राष्ट्रीय निर्माण उपकरण और निर्माण प्रौद्योगिकी व्यापार मेला, एक्सकॉन 2023, 12 से 16 दिसंबर तक बैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (BIEC) में चल रहा है। आयोजन स्थल पर अशोक लेंलैंड का स्टॉल नंबर C-41, हॉल 1 लोअर है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें - 

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks