महिंद्रा ब्लाजो एक्स एम ड्यूरा 28 टिपर में मिलेगी ज्यादा रेंज, बेहतर प्रदर्शन और स्थायित्व की पूरी गारंटी
महिंद्रा ने हमेशा भारतीय उद्योगों की जरूरतों को समझा है। अब कंपनी ने माइनिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के लिए अपने नए उत्पादों का प्रदर्शन किया है। बेंगलुरू में आयोजित एक्सकॉन 2023 (EXCON 2023) में महिंद्रा ने ब्लाजो एक्स एम ड्यूरा 28 टिपर (BLAZO X m-DURA 28 Tipper) और बीएस V रेंज में कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लांच किया है। इसके अलावा महिंद्रा ने लोडिंग और ढुलाई कार्यों के लिए लिफ्ट मास्टर कॉम्पैक्ट क्रेन का भी प्रदर्शन किया है। यह क्रेन निर्माण आवश्यकताओं के लिए एक बहुमुखी समाधान प्रस्तुत करती है। आईये, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट से जानें (EXCON 2023) में प्रदर्शित महिंद्रा के उत्पादों की क्या-क्या विशेषताएं हैं।
EXCON 2023 में महिंद्रा ने इन उत्पादों का किया प्रदर्शन
बेंगलुरू के इंटरनेशनल एग्जिबिशन सेंटर में 12 से 16 दिसंबर 2023 तक दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी व्यापार मेला “एक्सकॉन 2023 (EXCON 2023) ” चल रहा है। इस इवेंट में महिंद्रा ग्रुप के हिस्से महिंद्रा ट्रक और बस डिवीजन (MTBD) और महिंद्रा कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट डिवीजन (MCE) ने महिंद्रा BLAZO X m-DURA 28 टिपर और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की नई CEV5 रेंज लॉन्च की। इसके अलावा बीएस 5 (BSV) नॉर्म्स के साथ महिंद्रा रोडमास्टर और अर्थमास्टर जैसे निर्माण उपकरणों की पूरी सीरीज, साथ ही BLAZO X m-DURA 35 टिपर, BLAZO X 28 ट्रांजिट मिक्सर, FURIO जैसी व्यापक ट्रक रेंज 6KL के साथ 10 फ्यूल बाउसर और लोडकिंग ऑप्टिमो टिपर का प्रदर्शन भी किया। महिंद्रा ने कंस्ट्रक्शन सेक्टर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लोडिंग और ढुलाई क्षमता वाली नई अवधारणा - लिफ्टमास्टर कॉम्पैक्ट क्रेन का भी प्रदर्शन किया।
मेक इन इंडिया पहल को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा, कमर्शियल व्हीकल के बिजनेस हेड, जलज गुप्ता ने कहा, “कंपनी भारत सरकार की पहल मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। हमने अत्याधुनिक तकनीक और उत्पाद पेश करने के लिए स्थानीय विनिर्माण पर जोर दिया है। एक्सकॉन 2023 में ब्लाजो सीरीज के एक्स एम ड्यूरो 28 टिपर और निर्माण उपकरणों की नई सीईवी5 रेंज की शुरूआत, कमर्शियल व्हीकल और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेगमेंट के प्रति महिंद्रा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी अपने इनोवेटिव और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। जबकि एम-ड्यूरा 28 टिपर अपनी मजबूती और लेटेस्ट तकनीक के साथ ग्राहकों के बीच सबसे विश्वसनीय भागीदार बनने के लिए तैयार है। वहीं नई CEV5 रेंज हमारे इंजीनियरों की बेहतर कार्यक्षमता का परिणाम है जिन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा से बहुत पहले इन उत्पादों को तैयार कर लिया है।”
महिंद्रा ब्लाजो एक्स एम ड्यूरा 28 टिपर के स्पेसिफिकेशन्स
महिंद्रा ब्लाजो एक्स एम ड्यूरा 28 टिपर (Mahindra BLAZO X m-DURA 28 Tipper) भारत में टिपर तकनीक में एक नए युग की शुरुआत करता है। इसने एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। 28 टन और 35टन डीवीडब्लयू श्रेणियों में उपलब्ध यह टिपर रेंज, प्रदर्शन और स्थायित्व के लिए नए मानक स्थापित करता है। डबल सर्विस गारंटी, जो उपयोगकर्ताओं के लिए अधिकतम उत्पादकता सुनिश्चित करने के लिए 36 घंटे का टर्नअराउंड टाइम (टीएटी) और 48 घंटे का अपटाइम प्रदान करती है, इसकी प्राथमिक विशेषताओं में से एक है। इसके अलावा, यह रेंज 24 घंटे ऑनसाइट समर्थन और महिंद्रा IMAXX उन्नत टेलीमैटिक्स के साथ 10 टिपर बेड़े तक की पेशकश करती है।
इस टिपर की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार है :
-
यह टिपर 280 एचपी के 7.2 लीटर एम पावर फ्यूल स्मार्ट इंजन के साथ आता है जिसमें मल्टी मोड स्विच है
-
260 लीटर ईंधन टैंक के साथ इस टिपर की अधिकतम स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है
-
इसमें बेस्ट इन क्लास बोगी सस्पेंशन और विश्वसनीय एक्सल दिए गए हैं
-
ड्राइवर इनफॉर्मेशन सिस्टम जैसी एडवांस तकनीक
-
अधिकतम फ्लैट टॉर्क के कारण कम गियर शिफ्ट
-
ज्यादा उत्पादकता के लिए नेक्स्ट जनरेशन फीचर्स और बेहतर केबिन
-
महिंद्रा iMAXX टेलीमैटिक्स टेक्नोलॉजी से ज्यादा लाभ
बेंगलुरू में आयोजित एक्सकॉन 2023 (EXCON 2023) में महिंद्रा एंड महिंद्रा के अलावा कई प्रमुख कंपनियों ने उत्पाद पेश किए हैं। एक्सकॉन 2023-बेंगलुरू में पेश किए गए अन्य उत्पादों की जानकारी के लिए बने रहें ट्रक जंक्शन के साथ।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT