Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे TrucksUp ने लॉन्च की Safety 360 सेवा, अब डिजिटल ऑनबोर्डिंग होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित पुरानी गाड़ियां अब नहीं होगी सीज! फ्यूल न देने का फैसला वापस अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर की यात्रा, खुल गया नया एक्सप्रेसवे वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जून 2025 : 1.7% की ग्रोथ, 5449 यूनिट बेची अशोक लेलैंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में घरेलू और निर्यात बाजार में 12,161 यूनिट की बिक्री
सौरजेश कुमार
5 अगस्त 2024

फाडा 3 व्हीलर सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2024 : 110,497 यूनिट्स बेचे

By सौरजेश कुमार News Date 05 Aug 2024

फाडा 3 व्हीलर सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2024 : 110,497 यूनिट्स बेचे

जानें जुलाई 2024 में थ्री व्हीलर बिक्री का आंकड़ा

भारत में तीन पहिया वाहनों की मांग बढ़ रही है और इसी बीच फाडा ने इसकी बिक्री के रिपोर्ट का आंकड़ा भी पेश कर दिया है। FADA द्वारा जारी 3 व्हीलर सेल्स रिपोर्ट के हिसाब कंपनियों ने जुलाई 2024 में कुल 12.88 प्रतिशत की ओवरऑल ग्रोथ हासिल की। जबकि जून 2024 की रिपोर्ट में कंपनियों की ग्रोथ 5.10% देखने को मिली थी।

भारत की प्रमुख थ्री व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी बजाज, पियाजियो और महिंद्रा उन टॉप थ्री कमर्शियल वाहन कंपनियों में शामिल है जिसने सर्वाधिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की है। बजाज ने 13.56% और पियाजियो ने 6.15% ग्रोथ हासिल की है। वहीं  महिंद्रा ने 23.65% की ग्रोथ हासिल की। इसके अलावा थ्री व्हीलर वाहनों के बिक्री में भारत की अन्य 3 व्हीलर वाहन निर्माता कंपनियों जैसे टीवीएस मोटर्स, अतुल ऑटो,  वाई.सी. इलेक्ट्रिक आदि कंपनियों का भी बड़ा योगदान रहा है।

जुलाई 2024 में 110,497 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री हुई

बिक्री की आंकड़ों को देखें तो कंपनी ने जुलाई 2023 की अपेक्षा काफी अच्छी ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने जुलाई 2023 में जहां 97,891 यूनिट तीन पहिया वाहनों की बिक्री की थी। जुलाई 2024 में बिक्री का आंकड़ा 12.88% से बढकर 110,497 यूनिट हो गया है

कंपनी वाइज बिक्री का आंकड़ा नीचे सारणी में दिया गया है :

कंपनी का नाम

जुलाई 2024

जुलाई 2023

YOY - प्रतिशत में बदलाव

बजाज

38,728

34,104

13.56%

पियाजियो

8439

7950

6.15%

महिंद्रा

7650

6187

23.65%

वाई.सी. इलेक्ट्रिक

3,857

3,595

7.29%

मयूरी

2,573

2,723

-5.51%

अतुल ऑटो

2,376

1,408

68.75%

सिटी लाइफ

2268

2,473

-8.29%

टीवीएस मोटर्स

1,981

1,377

43.86%

मिनी मेट्रो

1,433

1,568

-8.61%

अन्य

41,192

36,506

12.84%

कुल 

110,497

97,891

12.88%

ब्रांड वाइज थ्री व्हीलर बिक्री का आंकड़ा

भारत की थ्री व्हीलर वाहन निर्माता कंपनियों ने पिछले कुछ वर्षों से लगातार अच्छी ग्रोथ दर्ज की है। कंपनियों ने जुलाई 2023 की अपेक्षा जुलाई 2024 में 12.88% की वृद्धि हासिल हासिल की है।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य काफी अच्छा है। जुलाई 2024 में कंपनी वाइज बिक्री के आंकड़ों को देखें तो कुल 9 कंपनियां हैं जिन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में अपना बड़ा योगदान दिया है।

बजाज

भारत में बजाज वाहनों की बिक्री जुलाई 2024 में 38,728 यूनिट हुई, जबकि पिछले साल जुलाई 2023 में 34,104 यूनिट थी।  सालाना दर पर बिक्री ग्रोथ देखें तो यह 13.56% है।

पियाजियो

पियाजियो कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में सुपर ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने जुलाई 2024 में जहां 8439 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की, वहीं जुलाई 2023 में कंपनी की बिक्री का यह आंकड़ा 7950 यूनिट रही। कंपनी ने थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 6.15% की उल्लेखनीय ग्रोथ दर्ज की।

महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने जुलाई 2024 में 7650  यूनिट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की सेल की। वहीं कंपनी का पिछले साल जुलाई 2023 में बिक्री का आंकड़ा 6187 यूनिट रहा। कंपनी ने तिपहिया वाहनों की बिक्री में 23.65% की ग्रोथ हासिल की।

वाई.सी. इलेक्ट्रिक

वाईसी इलेक्ट्रिक कंपनी ने जुलाई 2024 में 3857 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनो की बिक्री की। जबकि जुलाई 2023 में कंपनी के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री 3595 यूनिट हो पाई थी।  कंपनी ने 7.29% की पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है।

मयूरी

मयूरी के बिक्री आंकड़े को देखें तो कंपनी ने जुलाई 2024 में जहां कुल 2573 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। वहीं जुलाई 2023 में मयूरी ने कुल 2723 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की थी। इस प्रकार कंपनी ने बिक्री में पिछले साल के जुलाई महीने के मुकाबले 5.51% की नकारात्मक ग्रोथ दर्ज की।

अतुल ऑटो

अतुल ऑटो ने जुलाई 2024 में जहां 2376 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की है, वहीं 2023 में यह आंकड़ा 1408 था। पिछले साल के जुलाई महीने के मुकाबले कंपनी ने 68.75% की सुपर ग्रोथ हासिल की।

सिटीलाइफ

जुलाई 2024 में, सिटीलाइफ कंपनी का कुल 2268 यूनिट थ्री व्हीलर वाहन बिका। जबकि साल 2023 के जुलाई महीने में कंपनी की बिक्री का यह आंकड़ा 2473 था। इस प्रकार कंपनी ने 8.29% की बिक्री गिरावट दर्ज की।

टीवीएस मोटर्स

टीवीएस मोटर्स ने जुलाई 2024 में 1981 यूनिट तीन पहिया वाहनों की बिक्री की, वहीं कंपनी ने जुलाई 2023 में 1377 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। इस प्रकार कंपनी का सालाना YOY ग्रोथ 43.86% रहा।

मिनी मेट्रो

मिनी मेट्रो की जुलाई माह की सेल में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी ने साल 2024 के जुलाई महीने में  1433 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। वहीं साल 2023 के जुलाई महीने में कंपनी की थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 1568 था। कंपनी ने YOY के आधार पर 8.61% की बड़ी बिक्री गिरावट दर्ज की है।

अन्य

भारत के लोकप्रिय और प्रमुख थ्री व्हीलर निर्माता ब्रांडों के अलावा कई और लोकल कंपनियां भी बड़े स्तर पर थ्री व्हीलर वाहनों का निर्माण करती है। इस बिक्री रिपोर्ट के अनुसार अन्य कई लोकल कंपनियों ने भी अपनी बिक्री में काफी अच्छी ग्रोथ हासिल की है। जुलाई 2024 में अन्य कंपनियों ने जहां 41,192 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की, वहीं जुलाई 2023 में अन्य कंपनियों की बिक्री का आंकड़ा 36,506 यूनिट रहा। इस प्रकार कंपनी के सालाना बिक्री की ग्रोथ YOY आधार पर ओवरऑल 12.84 प्रतिशत रहा। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks