Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
सौरजेश कुमार
11 जून 2024

फाडा 3 व्हीलर सेल्स रिपोर्ट मई 2024 : 98,265 यूनिट्स बेचे

By सौरजेश कुमार News Date 11 Jun 2024

फाडा 3 व्हीलर सेल्स रिपोर्ट मई 2024 : 98,265 यूनिट्स बेचे

जानें, भारत की टॉप कंपनियों के थ्री व्हीलर बिक्री का आंकड़ा

भारत में 3 व्हीलर वाहनों की सेल और इसकी डिमांड में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। यही वजह है कि भारत में थ्री व्हीलर वाहन निर्माता कंपनियां सकारात्मक ग्रोथ की ओर बढ़ रही है और सेल में भी लगातार तेजी देखी जा रही है। सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित कर रही है, जिसका बड़ा कारण देश में बढ़ता कार्बन उत्सर्जन और ग्लोबल वार्मिंग है। हाल ही में FADA द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक 3 व्हीलर वाहनों की सेल में अच्छी वृद्धि देखने को मिल रही है।

बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों ने इस साल 20.09% की जबरदस्त ग्रोथ हासिल की है। मई 2024 में जहां कंपनी ने 98,265 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की, वहीं मई 2023 में कंपनियों ने 81,825 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की थी।

किन कंपनियों का रहा बेहतर प्रदर्शन?

रिपोर्ट के अनुसार मई 2024 में एक बार फिर कंपनियों ने तेजतर्रार ग्रोथ हासिल की है। देश की सभी छोटी और बड़ी थ्री व्हीलर वाहन निर्माता कंपनियों की कंबाइंड ग्रोथ मई 2023 के मुकाबले 20.09 प्रतिशत रही। 

भारत की टॉप वाहन निर्माता कंपनियों में बजाज, पियाजियो, महिंद्रा, वाईसी इलेक्ट्रिक और मयूरी जैसी कंपनियां रही। ये कंपनियां उन टॉप 5 कंपनियों में से है जिन्होंने भारत में सबसे ज्यादा तीन पहिया वाहनों की बिक्री की। बजाज ने जहां 22.23%, पियाजियो ने 22.70%, और महिंद्रा ने 9.94% की ग्रोथ हासिल की है। वहीं वाईसी इलेक्ट्रिक ने भी 16.49% और मयूरी ने 20.16% की बेहतरीन ग्रोथ दर्ज की।

मई 2024 में 20.09% ज्यादा तीन पहिया बिके

मई 2024 में पिछले साल के मई माह की अपेक्षा कंपनी ने 20.09% ज्यादा तीन पहिया वाहनों की बिक्री की। भारत में कंपनी वाइज थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री का आंकड़ा नीचे सारिणी में दिया गया है : 

कंपनी का नाम मई 2024 मई 2023 YOY - प्रतिशत में बदलाव

बजाज

35,527 29,065 22.23%
पियाजियो 7,015 5,717 22.70%
महिंद्रा 5,286 4,808 9.94%
वाई.सी. इलेक्ट्रिक 3,779 3,244 16.49%
मयूरी 2,474 2,059 20.16%
अतुल ऑटो 2,450 1,568 56.25%
सिटी लाइफ 2,205 2,078 6.11%
टीवीएस मोटर्स 1,716 1,277 34.38%
मिनी मेट्रो 1,318 1,203 9.56%
अन्य 36,495 30,806 18.47%
कुल 98,265 81,825 20.09%

ब्रांड वाइज 3 व्हीलर बिक्री का आंकड़ा

भारत में थ्री व्हीलर कंपनियों की ब्रांड वाइज बिक्री की बात करें तो कंपनियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। बजाज, पियाजियो, महिंद्रा, वाईसी इलेक्ट्रिक, मयूरी, अतुल ऑटो, सिटीलाइफ, मिनी मेट्रो और अन्य वाहन निर्माता कंपनियों के बिक्री के आंकड़े इस प्रकार हैं : 

बजाज

भारत में बजाज वाहनों की बिक्री मई 2024 में 35,527 यूनिट रही। वहीं मई 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 29,065 यूनिट रहा। कंपनी ने पिछले साल के मई महीने के मुकाबले 22.23% की ग्रोथ हासिल की।

पियाजियो

पियाजियो कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में अच्छी खासी ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने मई 2024 में 22.70% ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने जहां मई 2024 में 7,015 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। वहीं मई 2023 में कंपनी ने 5717 यूनिट तीन पहिया वाहन बेचे।

महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने मई 2024 में 5286 यूनिट तीन पहिया वाहनों की बिक्री की, जो मई 2023 के मुकाबले 9.94% ज्यादा थी।  मई 2023 में कंपनी की थ्री व्हीलर बिक्री 4808 यूनिट ही हो पाई थी। 

वाई.सी. इलेक्ट्रिक

वाईसी इलेक्ट्रिक कंपनी ने मई 2024 में 16.49% वृद्धि के साथ 3779 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। मई 2023 में कंपनी की बिक्री का यह आंकड़ा 3244 यूनिट था।

मयूरी

मयूरी ने मई 2024 में 20.16% की बिक्री ग्रोथ के साथ 2474 तीन पहिया वाहन बेचे। जबकि पिछले साल मई 2023 में कंपनी की बिक्री का यह आंकड़ा 2059 यूनिट था।

अतुल ऑटो

अतुल ऑटो कंपनी ने मई 2024 में जहां 2450 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। वहीं कंपनी की मई 2023 की बिक्री का आंकड़ा 1568 यूनिट रहा था। इस प्रकार कंपनी की ग्रोथ 56.25% रही।

सिटीलाइफ

मई 2024 में, सिटीलाइफ कंपनी द्वारा बेचे गए 3 व्हीलर वाहनों की संख्या 2205 यूनिट थी। वहीं कंपनी ने मई 2023 में 2078 यूनिट सीवी की सेल की। इस प्रकार कंपनी ने 6.11% की बिक्री में ग्रोथ दर्ज की है। 

टीवीएस मोटर्स

टीवीएस मोटर्स ने मई 2024 में 1716 तीन पहिया वाहन बेचे। वहीं मई 2023 में तीन पहिया वाहनों की बिक्री का यह आंकड़ा 1277 यूनिट था। इस प्रकार कंपनी ने 34.38 प्रतिशत ज्यादा टीवीएस मोटर्स थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की।

मिनी मेट्रो

मिनी मेट्रो की मई 2024 माह की सेल में 9.56% की वृद्धि देखी जा रही है। कंपनी ने मई 2024 में जहां 1318 यूनिट तीन पहिया वाहन बेचे। वहीं मई 2023 में कंपनी की बिक्री 1203 यूनिट थी।

अन्य 

उपरोक्त ब्रांडों के अलावा कई और लोकल कंपनियां भी थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री करती है, जिनके बिक्री आंकड़ों में भी एक बड़ा उछाल देखने को मिला है। अन्य कंपनियों ने मई 2024 में 36,495 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। वहीं मई 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 30,806 यूनिट रहा था।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks