user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल रिटेल सेल्स रिपोर्ट : मई 2024 में 264,383 यूनिट की बिक्री

Posted On : 12 June, 2024

जानें मई 2024 में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की बिक्री का आंकड़ा

फाडा ने हाल ही में कंबाइंड कमर्शियल वाहनों की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने कमर्शियल वाहनों की सेल में अच्छी खासी तेजी दर्ज की है। कंपनियों ने ओवरऑल सेल में 9.50% की वृद्धि दर्ज की है। FADA द्वारा जारी इस रिपोर्ट के अनुसार देश में कंबाइंड सीवी की सेल में 9.50% की अच्छी तेजी देखी गई। कंपनियों ने मई 2024 में जहां कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की 264,383 यूनिट बेची, वहीं मई 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 241,439 यूनिट रहा था। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट मई 2024 की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की सेल में 9.50% की दिखी तेजी

सेगमेंट का नाम मई 2024 मई 2023 YOY बदलाव प्रतिशत 
3 व्हीलर 98,265 81,825 20.09%
सीवी 83,059 79,807 4.07%
एलसीवी 45,712 42,351 7.94%
एमसीवी 6,871 6,229 10.31%
एचसीवी 26,306 27,184 -3.23%
अन्य 4,170 4,043 3.14%
कुल 264,383 241,439 9.50%

उपरोक्त आंकड़ों में दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनियों ने मई 2024 में मई 2023 की अपेक्षा 9.50% की ग्रोथ दर्ज की है। बता दें कि सबसे ज्यादा ग्रोथ थ्री व्हीलर वाहनों की सेल में देखी गई है। थ्री व्हीलर बिक्री में जहां 20.09 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। वहीं थ्री व्हीलर के बाद कंपनियों ने मई 2024 सबसे ज्यादा ग्रोथ मीडियम कमर्शियल व्हीकल (एमसीवी) वाहनों में दर्ज की, जो कि 10.31% रही।

फाडा सेल्स रिपोर्ट - थ्री व्हीलर (सेगमेंट वाइज)

ई-रिक्शा (पी), ई रिक्शा कार्ट (जी), थ्री व्हीलर (गुड्स), थ्री व्हीलर (पैसेंजर), थ्री व्हीलर (पर्सनल) आदि सेगमेंट का काफी अच्छा ग्रोथ रहा है। थ्री व्हीलर वाहनों की सेल के सेगमेंट वाइज आंकड़े इस प्रकार हैं :

ई रिक्शा ( पी ) :

मई 2024 में ई रिक्शा पैसेंजर सेगमेंट में कंपनी ने 7.92% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने मई 2023 की अपेक्षा 7.92% ज्यादा पैसेंजर ई रिक्शा बेचे हैं। मई 2024 में कंपनी ने 39,505 यूनिट जबकि मई 2023 में कंपनी ने 36,607 यूनिट पैसेंजर ई रिक्शा वाहनों की बिक्री की है।

ई रिक्शा कार्ट ( जी ) :

मई 2024 में इस सेगमेंट में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनियों ने ई रिक्शा कार्ट सेगमेंट में 76.90% की सुपर ग्रोथ दर्ज की है। मई 2024 में कंपनियों ने 5,530 यूनिट ई रिक्शा कार्ट की बिक्री की, वहीं मई 2023 में ई रिक्शा कार्ट की बिक्री का आंकड़ा 3126 यूनिट था।

थ्री व्हीलर ( गुड्स ) :

मई 2024 में इस सेगमेंट में 20.53 % की अच्छी ग्रोथ देखी गई। 2024 के मई महीने में कंपनियों ने इस सेगमेंट में 9927 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे। जबकि वर्ष 2023 के मई महीने में थ्री व्हीलर (गुड्स) की बिक्री यूनिट 8236 रही।    

थ्री व्हीलर (पैसेंजर )

वर्ष 2024 के मई माह में पैसेंजर थ्री व्हीलर सेगमेंट में कंपनियों को 27.91% की सुपर ग्रोथ मिली है। थ्री व्हीलर पैसेंजर सेगमेंट में मई 2024 की थ्री व्हीलर बिक्री 43,224 यूनिट  रहा। जबकि मई 2023 में कंपनी की बिक्री का यह आंकड़ा 33,792 यूनिट था।

थ्री व्हीलर ( पर्सनल )

मई 2024 में पर्सनल थ्री व्हीलर सेगमेंट में काफी अच्छी बिक्री दर्ज हुई। मई 2024 में कंपनियों ने इस सेगमेंट में कुल 79 यूनिट थ्री व्हीलर पर्सनल कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। वहीं मई 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 64 था। इस प्रकार कंपनी का सालाना ग्रोथ लगभग 23.44% रहा।

फाडा सेल्स रिपोर्ट - कमर्शियल व्हीकल (सेगमेंट वाइज)

फाडा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट मई 2024 का सेगमेंट वाइज डिटेल्स इस प्रकार है :

एलसीवी

कंपनियों द्वारा एलसीवी वाहनों की बिक्री 7.94% पॉजिटिव रही। इस ग्रोथ के साथ मई 2024 में एलसीवी वाहनों की सेल 45,712 यूनिट रही। वहीं मई 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 42,351 यूनिट था।

एमसीवी

एमसीवी यानी मीडियम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की सेल में भी अच्छी वृद्धि देखी गई। कंपनियों की एमसीवी वाहनों की सेल में 10.31% की सकारात्मक ग्रोथ देखी गई। मई 2024 में इस सेगमेंट के वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 6,871 यूनिट है, जबकि मई 2023 में कंपनियों ने कुल 6229 एमसीवी वाहनों की बिक्री दर्ज की। 

एचसीवी

एचसीवी यानी हेवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 3.23 प्रतिशत की सामान्य ग्रोथ दर्ज की है। मई 2024 में एचसीवी वाहनों की कुल बिक्री 27,184 यूनिट है। वहीं मई 2023 में हेवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 26,306 यूनिट रहा था।

अन्य : 

इसके अतिरिक्त अन्य कंपनियां जो कमर्शियल व्हीकल का विनिर्माण करती है, उनके कंबाइंड सेल का डाटा देखें तो कंपनियों ने 3.14% की सामान्य ग्रोथ दर्ज की है। मई 2024 में अन्य कंपनियों ने जहां कुल 4170 यूनिट वाहन बेचे, वहीं मई 2023 में यह आंकड़ा 4,043 यूनिट रहा था।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us