Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
Saurjesh Kumar
14 फरवरी 2024

फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2024 : 276,091 यूनिट्स बेचे

By Saurjesh Kumar News Date 14 Feb 2024

फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2024 : 276,091 यूनिट्स बेचे

जानें जनवरी 2024 में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की बिक्री का आंकड़ा

हाल ही में फाडा सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2024 पब्लिश की गई है, और कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की सेल में अच्छी खासी ग्रोथ देखी गई है। फाडा द्वारा पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार देश में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की सेल में कुल 10.64% की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी 2024 में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की सेल जहां 276,091 यूनिट हुई है, वहीं जनवरी 2023 में मात्र 249,537 यूनिट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री ही हो पाई थी। बता दें कि एलसीवी को छोड़कर अन्य सभी सेगमेंट जैसे 3 व्हीलर, सीवी, एमसीवी, एचसीवी आदि की बिक्री में मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई है। 

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2024 की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की सेल में 10.64% की ग्रोथ 

सेगमेंट जनवरी 2024 जनवरी 2023 YOY - प्रतिशत बदलाव
3 व्हीलर 97,675 71,325 14.96%
सीवी 89,208 89,106 0.11%
एलसीवी 49,835 52,892 -5.78%
एमसीवी 5,454 4,874 11.90%
एचसीवी 29,179 28,479 2.46%
अन्य 4,740 2,861 65.68%

फाडा सेल्स रिपोर्ट - थ्री व्हीलर (सेगमेंट वाइज)

फाडा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट के अनुसार 3 व्हीलर की बिक्री का आंकड़ा बेहद मजबूत ग्रोथ के साथ है। 3 व्हीलर सेगमेंट में जहां जनवरी 2023 में 71,325 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं जनवरी 2024 में बिक्री का यह आंकड़ा 14.96% ग्रोथ के साथ 97,675 यूनिट रहा। 3 व्हीलर बिक्री के कई सेगमेंट हैं जैसे : ई-रिक्शा (पी), ई रिक्शा कार्ट (जी), थ्री व्हीलर (गुड्स), थ्री व्हीलर (पैसेंजर), थ्री व्हीलर (पर्सनल) 

इन सभी सेगमेंट में हुई बिक्री का आंकड़ा इस प्रकार है 

ई रिक्शा ( पी )

जनवरी 2024 में ई रिक्शा पैसेंजर सेगमेंट में 35.29 प्रतिशत की अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। जनवरी 2024 में कंपनियों ने 40,526 यूनिट पैसेंजर ई रिक्शा बेचे, जबकि जनवरी 2023 में कंपनियों ने 29,955 यूनिट पैसेंजर ई रिक्शा बेचे।

ई रिक्शा कार्ट ( जी )

समान ढुलाई के उपयोग में आने वाला कार्गो ई रिक्शा की सेल में भी 87.89% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी 2024 में इस सेगमेंट में 3,739 यूनिट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बेचे जबकि जनवरी 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 1,990 यूनिट रहा।

थ्री व्हीलर ( गुड्स )

थ्री व्हीलर गुड्स सेगमेंट में 29.14 प्रतिशत की तेजतर्रार ग्रोथ दर्ज की गई। जनवरी 2024 में 10,163 यूनिट बेचे गए जबकि जनवरी 2023 में 7,870 यूनिट की बिक्री हो पाई थी।

थ्री व्हीलर ( पैसेंजर )

पैसेंजर थ्री व्हीलर सेगमेंट में 37.30% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई। इस सेगमेंट में जनवरी 2024 में 43,188 यूनिट वाहनों की बिक्री हुई, जबकि जनवरी 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 31,455 यूनिट था।

थ्री व्हीलर ( पर्सनल )

जनवरी 2024 में पर्सनल थ्री व्हीलर सेगमेंट में 7.27 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। जनवरी 2024 में कंपनियों ने 59 यूनिट पर्सनल थ्री व्हीलर की बिक्री की, जबकि जनवरी 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 55 यूनिट का था।

फाडा सेल्स रिपोर्ट - कमर्शियल व्हीकल (सेगमेंट वाइज)

फाडा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2024 के अनुसार कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की सेगमेंट वाइज बिक्री के आंकड़े इस प्रकार हैं : 

एलसीवी

एलसीवी यानी लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री जनवरी 2024 में 49,835 यूनिट की रही। जबकि जनवरी 2023 में एलसीवी की बिक्री 52,892 यूनिट रही। इस प्रकार कुल बिक्री में 5.78% की गिरावट दर्ज की गई।

एमसीवी

एमसीवी वाहनों की सेल में 11.90% सकारात्मक ग्रोथ दर्ज की गई। इस बेहतरीन ग्रोथ की वजह से जनवरी 2024 में एमसीवी वाहनों की बिक्री का यह आंकड़ा 5454 यूनिट पर पहुंच गया। जबकि जनवरी 2023 में 4874 एमसीवी वाहनों की बिक्री हुई थी।

एचसीवी

एचसीवी यानी हेवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री वर्ष 2023 के जनवरी महीने में 28,479 यूनिट हुई थी। वहीं जनवरी 2024 में इन वाहनों की बिक्री का यह आंकड़ा 29,179 यूनिट हुई। वाहनों की बिक्री में 2.46% का सकारात्मक ग्रोथ दर्ज किया गया। 

अन्य

कमर्शियल व्हीकल का निर्माण करने वाली अन्य सभी कंपनियां 65.68 प्रतिशत के जबरदस्त ग्रोथ की मदद से जनवरी 2024 में 4740 यूनिट वाहनों की बिक्री दर्ज की गई। जनवरी 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 2861 यूनिट था। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top