FADA कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2024 : सीवी और थ्री व्हीलर दोनों सेगमेंट में गिरावट
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने दिसंबर 2024 के लिए कंबाइंड कमर्शियल वाहनों के लेटेस्ट आंकड़े जारी किए हैं। इसमें कमर्शियल व्हीकल और थ्री व्हीलर सेगमेंट दोनों में गिरावट देखी गई है। कंबाइंड सीवी की बिक्री इस माह 165,920 यूनिट रही, जो दिसंबर 2023 में बेची गई 174,394 इकाइयों की तुलना में 4.86% कम है।
सीवी की बिक्री में 5.24 प्रतिशत और तिपहिया की बिक्री में 4.57 प्रतिशत की गिरावट
दिसंबर 2024 के दौरान कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री में 5.24% की गिरावट दर्ज की गई है। इस अवधि में 72,028 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि दिसंबर 2023 में 76,010 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। सीवी सेगमेंट की एलसीवी, एमसीवी और एचसीवी कैटेगरी में गिरावट देखी गई है। इसके अलावा, थ्री व्हीलर सेगमेंट में 4.57% की कमी देखी गई है, जिसमें बिक्री घटकर 93,892 यूनिट्स रह गई जबकि दिसंबर 2023 में 98,384 यूनिट्स बेची गई थी। आइए दिसंबर 2024 में संयुक्त वाणिज्यिक वाहन बिक्री पर एक नजर डालें :
संयुक्त वाणिज्यिक वाहन बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2024
कैटेगरी | दिसंबर 2024 (यूनिट्स) | दिसंबर 2023 (यूनिट्स) |
% ग्रोथ |
कुल तिपहिया वाहन (3W) | 93892 | 98384 | -4.57% |
कुल कमर्शियल वाहन (CV) | 72028 | 76010 | -5.24% |
एलसीवी | 39794 | 42814 | -7.05% |
एमसीवी | 4662 | 4987 | -6.52% |
एचसीवी | 22781 | 23904 | -4.70% |
अन्य | 4791 | 4305 | 11.29% |
कुल (3W + CV) | 165920 | 174394 | -4.86% |
फाडा 3 व्हीलर वाहनों की बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2024
दिसंबर 2024 में 3 व्हीलर वाहनों की बिक्री काफी निराशाजनक है। ई रिक्शा कार्ट (गुड्स) को छोड़कर सभी तरह के तिपहिया वाहनों ई-रिक्शा (पी), थ्री व्हीलर (गुड्स), थ्री व्हीलर (पैसेंजर) और थ्री व्हीलर (पर्सनल) की बिक्री में गिरावट देखी गई है।
ई-रिक्शा (पी)
दिसंबर 2024 में ई-रिक्शा (पी) की रिटेल सेल में 9.43% की गिरावट दर्ज की गई है। इस सेगमेंट में 40,845 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि दिसंबर 2023 में यह आंकड़ा 45,100 यूनिट्स था।
ई-रिक्शा विद कार्ट (जी)
इस कैटेगरी की रिटेल सेल में 57.80% की शानदार ग्रोथ देखी गई है। दिसंबर 2024 में ई रिक्शा विद कार्ट (जी) की 5,826 यूनिट्स बेची गई है, जबकि दिसंबर 2023 में यह संख्या 3,692 यूनिट्स दर्ज की गई थी।
थ्री व्हीलर (गुड्स)
दिसंबर 2024 में थ्री व्हीलर (गुड्स) की बिक्री में 4.44% की कमी देखी गई है। दिसंबर 2024 में 9,122 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई, जबकि दिसंबर 2023 में यह आंकड़ा 9,546 इकाइयों का था।
थ्री व्हीलर (पैसेंजर)
थ्री व्हीलर पैसेंजर की बिक्री 4.83% कम रही है। दिसंबर 2024 में इसकी 38,031 यूनिट्स बेची गई, जबकि दिसंबर 2023 में 39,962 यूनिट्स बेची गई थी।
थ्री व्हीलर (पर्सनल)
पर्सनल थ्री व्हीलर व्हीकल सेगमेंट की बिक्री में 19.05% की गिरावट दर्ज की गई। दिसंबर 2024 में 68 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि दिसंबर 2023 में 84 यूनिट्स बेची गई थी।
FADA कमर्शियल व्हीकल बिक्री रिपोर्ट दिसंबर 2024
कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट को एलसीवी, एमसीवी, एचसीवी और अन्य कैटेगरी में विभाजित किया गया है। यहां रिटेल सीवी बिक्री की डिटेल दी गई है :
एलसीवी
दिसंबर 2024 में लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) की रिटेल बिक्री में 7.05% की गिरावट देखी गई, दिसंबर 2024 में 39,794 इकाइयां बेची गईं, जबकि दिसंबर 2023 में 42,814 इकाइयां बेची गईं थी।
एमसीवी
मीडियम कमर्शियल व्हीकल (MCV) की बिक्री में 6.52% की गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर 2024 में 4,662 यूनिट्स बेची गई, जबकि दिसंबर 2023 में 4,987 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
एचसीवी
दिसंबर 2024 में भारी कमर्शियल वाहन (HCV) की बिक्री 4.70% की गिरावट के साथ 22,781 यूनिट रही, जबकि दिसंबर 2023 में 23,904 यूनिट्स बेची गई थी।
अन्य
इस कैटेगरी में निर्माण उपकरणों सहित अन्य वाहनों को शामिल किया गया है जिनकी बिक्री में 11.29% की उल्लेखनीय ग्रोथ देखी गई, जिसने रिटेल कंबाइंड सीवी बिक्री को कुछ ऊर्जा दी है। दिसंबर 2023 की 4,305 यूनिट्स की तुलना में दिसंबर 2024 में 4,791 यूनिट्स की सेल की गई।
FADA कंबाइंड सीवी रिपोर्ट दिसंबर 2024 से पता चलता है कि थ्री व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में गिरावट रही है।