जनवरी 2025 में वाणिज्यिक वाहन और तिपहिया वाहनों की बिक्री में 7.51% की वृद्धि
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने वाणिज्यिक वाहनों (CV) और तिपहिया वाहनों (3W) की रिटेल बिक्री का डेटा जारी किया है। जनवरी 2025 में, इन सेगमेंट्स की कंबाइंड सेल 206,458 यूनिट रही, जो जनवरी 2024 में 192,037 यूनिट्स की तुलना में 7.51% की साल-दर-साल वृद्धि को दर्शाती है।
तिपहिया सेगमेंट में 6.86% की ग्रोथ देखी गई है, जो पिछले वर्ष की 100,160 यूनिट्स से बढ़कर 107,033 यूनिट्स हो गई है। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 8.22% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें जनवरी 2025 में 99,425 यूनिट्स की बिक्री हुई जो जनवरी 2024 की 91,877 यूनिट्स से ज्यादा है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में जनवरी 2025 में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स पर एक नजर डालें :
कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025
कैटेगरी |
जनवरी 2025 (यूनिट्स) |
जनवरी 2024 (यूनिट्स) |
% ग्रोथ |
कुल तिपहिया वाहन (3W) |
1,07,033 |
1,00,160 |
6.86% |
कुल कमर्शियल वाहन (CV) |
99,425 |
91,877 |
8.22% |
एलसीवी |
56,410 |
51,260 |
10.05% |
एमसीवी |
6,975 |
5,586 |
24.87% |
एचसीवी |
30,061 |
30,220 |
-0.53% |
अन्य |
5,979 |
4,811 |
24.48% |
कुल (3W + CV) |
2,06,458 |
1,92,037 |
7.51% |
फाडा 3 व्हीलर व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025
जनवरी 2025 में 3 व्हीलर वाहनों की बिक्री काफी सकारात्मक रही है। ई-रिक्शा (पी) को छोड़कर सभी तरह के तिपहिया वाहनों ई रिक्शा कार्ट (गुड्स), थ्री व्हीलर (गुड्स), थ्री व्हीलर (पैसेंजर) और थ्री व्हीलर (पर्सनल) की बिक्री में बढ़त देखी गई है।
ई-रिक्शा (पी)
ई रिक्शा (पैसेंजर) सेगमेंट की बिक्री में जनवरी 2025 में 4.21% की गिरावट देखी गई, जिससे बिक्री जनवरी 2024 में 40,537 यूनिट्स की तुलना में घटकर 38,830 यूनिट्स रह गई।
ई-रिक्शा विद कार्ट (जी)
इस कैटेगरी में 53.85% की प्रभावशाली ग्रोथ दर्ज की गई है, जनवरी 2025 में 5,760 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 3,744 यूनिट्स थी।
थ्री व्हीलर व्हीकल (गुड्स)
थ्री व्हीलर व्हीकल सेगमेंट में 12.32% की वृद्धि के साथ 12,036 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि जनवरी 2024 में 10,716 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई थी।
थ्री व्हीलर (पैसेंजर)
पैसेंजर थ्री व्हीलर व्हीकल कैटेगरी में 11.55% की बढ़त दर्ज की गई, जनवरी 2025 में 50,322 इकाइयों की बिक्री हुई, जबकि जनवरी 2024 में 45,113 इकाइयों की बिक्री हुई थी।
थ्री व्हीलर (पर्सनल)
इस कैटेगरी में 70.00% की शानदार ग्रोथ देखी गई है तथा जनवरी 2025 में बिक्री पिछले वर्ष की 50 इकाई से बढ़कर 85 इकाई हो गई।
फाडा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025
एलसीवी, एमसीवी, एचसीवी और अन्य में विभाजित कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी ने जनवरी 2025 में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। यहां विस्तृत विवरण देखें :
एलसीवी (लाइट कमर्शियल व्हीकल)
एलसीवी सेगमेंट में साल दर साल आधार पर 10.05% की वृद्धि देखी गई, जनवरी 2025 में बिक्री बढ़कर 56,410 इकाई हो गई, जबकि जनवरी 2024 में यह 51,260 इकाई थी ।
एमसीवी (मीडियम कमर्शियल व्हीकल)
एमसीवी ने 24.87% की वृद्धि दर्ज की, जिसकी बिक्री जनवरी 2025 में 6,975 इकाई तक पहुंच गई, जो जनवरी 2024 में 5,586 इकाई थी।
एचसीवी (हैवी कमर्शियल व्हीकल)
एचसीवी सेगमेंट में 0.53% की गिरावट देखी गई, जनवरी 2025 में बिक्री 30,061 यूनिट्स रही , जबकि जनवरी 2024 में यह 30,220 यूनिट्स थी।
अन्य (निर्माण उपकरण, विशेष वाहन आदि सहित)
अन्य वाणिज्यिक वाहन कैटेगरी में 24.28% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जो जनवरी 2024 में 4,811 इकाइयों से बढ़कर जनवरी 2025 में 5,979 इकाइयों तक पहुंच गई।
कुल मिलाकर, FADA कंबाइंड सीवी रिपोर्ट जनवरी 2025 से पता चलता है कि थ्री व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में वृद्धि से इंडस्ट्री का माहौल सकारात्मक है।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT