मार्च 2025 में कमर्शियल वाहन और तिपहिया वाहनों की कंबाइंड सेल में 1.77% की गिरावट
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने हाल ही में मार्च 2025 के लिए कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में वाणिज्यिक वाहनों (CV) और तिपहिया वाहनों की बिक्री यूनिट बताई गई है। मार्च 2025 में, इन सेगमेंट्स की संयुक्त बिक्री 1,94,140 यूनिट रही, जो मार्च 2024 में बेची गई 1,97,644 यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल (YoY) 1.77% की गिरावट दर्शाती है। तिपहिया वाहन सेगमेंट में 5.67% की गिरावट के साथ 99,376 यूनिट्स बेची गई है जो मार्च 2024 में 1,05,352 यूनिट थी। कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 2.68% की सकारात्मक के साथ 94,764 यूनिट बेची गई जो मार्च 2024 में 92,292 यूनिट थी।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट मार्च 2025 की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की बिक्री रिपोर्ट मार्च 2025
सेगमेंट |
मार्च 2025 |
मार्च 2024 |
YOY बदलाव प्रतिशत |
3 व्हीलर |
99,376 |
1,05,352 |
-5.67% |
सीवी |
94,764 |
92,292 |
2.68% |
एलसीवी |
52,380 |
49,617 |
5.57% |
एमसीवी |
7,200 |
6,404 |
12.43% |
एचसीवी |
29,436 |
30,942 |
-4.87% |
अन्य |
5,748 |
5,329 |
7.86% |
कुल |
194,140 |
197,644 |
-1.77% |
उपरोक्त आंकड़ों में दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनियों ने मार्च 2025 में मार्च 2024 की अपेक्षा 1.77% की गिरावट दर्ज की है। थ्री व्हीलर और एचसीवी की बिक्री में कमी देखी गई है। वहीं एमसीवी की बिक्री में सबसे ज्यादा 12.43 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है।
सेगमेंट वाइज FADA खुदरा बिक्री रिपोर्ट : थ्री व्हीलर
थ्री व्हीलर वाहनों की सेल के सेगमेंट वाइज आंकड़े इस प्रकार हैं :
ई-रिक्शा (पी)
मार्च 2025 में ई -रिक्शा (यात्री) सेगमेंट में 3.38% की गिरावट देखी गई, जिसमें बिक्री मार्च 2024 में बेची गई 37,359 यूनिट्स की तुलना में घटकर 36,097 यूनिट रह गई।
ई-रिक्शा गाड़ी सहित (जी)
इस ई-रिक्शा विद कार्ट (जी) कैटैगरी ने 41.77% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है, जिसकी बिक्री मार्च 2025 में बढ़कर 7,222 यूनिट हो गई जो 2024 में 5,094 यूनिट थी।
थ्री व्हीलर (गुड्स)
इस तिपहिया वाहन सेगमेंट में 24.04% की गिरावट देखी गई, जिसमें मार्च 2025 में 11,001 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई , जबकि मार्च 2024 में यह 14,483 यूनिट थी।
थ्री व्हीलर (पैसेंजर)
पैसेंजर तिपहिया वाहन कैटेगरी में 6.93% की गिरावट दर्ज की गई है, जिसकी बिक्री मार्च 2025 में 44,971 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि पिछले वर्ष यह 48,318 यूनिट थी।
थ्री व्हीलर (पर्सनल)
इस सेगमेंट में 13.27% की गिरावट देखी गई है। मार्च 2024 में बेची गई 98 इकाइयों की तुलना में मार्च 2025 में बिक्री घटकर 85 इकाई रह गई है।
सेगमेंट वाइज FADA खुदरा बिक्री रिपोर्ट : कमर्शियल व्हीकल (CV)
एलसीवी, एमसीवी, एचसीवी और अन्य में विभाजित कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी ने मार्च 2025 में मिक्सड ट्रेंड दर्ज किया है। यहां विस्तृत विवरण दिया गया है:
एलसीवी (लाइट कमर्शियल व्हीकल)
एलसीवी सेगमेंट में सालाना (YOY) आधार पर 5.57% की उल्लेखनीय ग्रोथ देखी गई है। मार्च 2025 में बिक्री बढ़कर 52,380 यूनिट हो गई, जबकि मार्च 2024 में यह 49,617 यूनिट थी।
एमसीवी (मीडियम कमर्शियल व्हीकल)
एमसीवी सेगमेंट में 12.43% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसकी बिक्री मार्च 2024 में बेची गई 6,404 यूनिट्स से बढ़कर मार्च 2025 में 7,200 यूनिट हो गई।
एचसीवी (हैवी कमर्शियल व्हीकल)
एचसीवी सेगमेंट में 4.87% की गिरावट देखी गई , मार्च 2025 में बिक्री 29,436 इकाई रही, जबकि मार्च 2024 में यह 30,942 इकाई थी।
अन्य (निर्माण उपकरण, विशेष वाहन आदि सहित)
अन्य कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी में 7.86% की वृद्धि देखी गई , जो मार्च 2024 में बेची गई 5,329 यूनिट्स से बढ़कर मार्च 2025 में 5,748 यूनिट्स तक पहुंच गई।
देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY