फरवरी 2025 में कमर्शियल और थ्री व्हीलर की बिक्री में 5.61% की गिरावट
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने कमर्शियल वाहन (CV) और थ्री व्हीलर (3W) सेगमेंट की खुदरा बिक्री का डेटा जारी किया है। फरवरी 2025 में इन सेगमेंट्स की कंबाइड सेल 1,76,944 यूनिट रही, जो फरवरी 2024 में बेची गई 1,86,571 यूनिट की तुलना में साल-दर-साल (YoY) 5.61% की गिरावट दर्शाती है।
तिपहिया वाहन सेगमेंट में 1.92% की गिरावट रही, है, जिसमें पिछले साल फरवरी 2024 में बेची गई 96,020 इकाइयों की तुलना में फरवरी 2025 में 94,181 इकाइयों की बिक्री देखी गई है। इसके अलावा, कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 8.60% की गिरावट दर्ज की गई है और फरवरी 2024 की 90,551 इकाइयों से घटकर फरवरी 2025 में 82,763 इकाइयों की बिक्री हुई। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में फरवरी 2025 में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स पर एक नजर डालें :
कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2025
कैटेगरी |
फरवरी 2025 (यूनिट्स) |
फरवरी 2024 (यूनिट्स) |
% ग्रोथ |
कुल तिपहिया वाहन (3W) |
94181 |
96020 |
-1.92% |
कुल कमर्शियल वाहन (CV) |
82763 |
90551 |
-8.60% |
एलसीवी |
45742 |
49370 |
-7.35% |
एमसीवी |
6212 |
6561 |
-5.32% |
एचसीवी |
26094 |
29483 |
-11.49% |
अन्य |
4715 |
5137 |
-8.21% |
कुल (3W + CV) |
176944 |
186571 |
-5.61% |
फाडा 3 व्हीलर व्हीकल सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2025
फरवरी 2025 में 3 व्हीलर वाहनों की बिक्री में गिरावट देखी गई है। थ्री व्हीलर (पैसेंजर) को छोड़कर ई-रिक्शा (पी), थ्री व्हीलर (गुड्स) की बिक्री नकारात्मक रही है।
ई-रिक्शा (पी)
फरवरी 2025 में ई-रिक्शा (पैसेंजर) सेगमेंट की बिक्री में 11.46% की गिरावट देखी गई। फरवरी 2025 में बिक्री घटकर 32,361 यूनिट रह गई जो फरवरी 2024 में 36,548 यूनिट थी।
थ्री व्हीलर (गुड्स)
तिपहिया वाहन सेगमेंट में 1.82% की मामूली गिरावट देखी गई, फरवरी 2025 में 10,829 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गई, जबकि फरवरी 2024 में 11,030 इकाइयों की बिक्री हुई थी।
थ्री व्हीलर (पैसेंजर)
यात्री तिपहिया वाहन सेगमेंट में 1.34% की ग्रोथ देखी गई है, जिसकी बिक्री पिछले वर्ष की 43,932 इकाइयों की तुलना में फरवरी 2025 में 44,522 यूनिट तक पहुंच गई।
थ्री व्हीलर (पर्सनल)
इस सेगमेंट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। फरवरी 2025 और फरवरी 2024 दोनों में ही 68 यूनिट्स की बिक्री की गई है।
फाडा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2025
एलसीवी, एमसीवी, एचसीवी और अन्य में विभाजित कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी ने फरवरी 2025 में कम वाहन बेचकर गिरावट दर्ज की है। यहां विस्तृत विवरण देखें :
एलसीवी (लाइट कमर्शियल व्हीकल)
एलसीवी सेगमेंट में साल-दर-साल आधार पर 7.35% की गिरावट देखी गई, फरवरी 2025 में बिक्री घटकर 45,742 यूनिट पहुंच गई, जबकि फरवरी 2024 में यह 49,370 यूनिट थी।
एमसीवी (मीडियम कमर्शियल व्हीकल)
मीडियम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 5.32% की कमी दर्ज की गई है। फरवरी 2025 में बिक्री घटकर 6,212 यूनिट रह गई जो फरवरी 2024 में 6,561 यूनिट थी।
एचसीवी (हैवी कमर्शियल व्हीकल)
एचसीवी सेगमेंट में 11.49% की गिरावट देखी गई, फरवरी 2025 में बिक्री 26,094 इकाई रही, जबकि फरवरी 2024 में यह 29,483 यूनिट थी।
अन्य (निर्माण उपकरण, विशेष वाहन आदि सहित)
अन्य कमर्शियल व्हीकल कैटेगरी में 8.21% की गिरावट देखी गई है। इस कैटैगरी में फरवरी 2024 में 5,137 यूनिट बेची गई थी, जो फरवरी 2025 में घटकर 4,715 यूनिट रह गई।
कुल मिलाकर, फरवरी 2025 में कमर्शियल वाहन और थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इंडस्ट्री को उम्मीद है कि मार्च 2025 में इस कमी को दूर कर दिया जाएगा।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY