अप्रैल 2025 में वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री में 1.05% की गिरावट, टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड को झटका
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने अप्रैल 2025 के लिए वाणिज्यिक वाहनों (Commercial Vehicles) की खुदरा बिक्री से संबंधित आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस माह कमर्शियल सेगमेंट में साल-दर-साल (YoY) 1.05% की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल 2025 में कुल 90,558 वाणिज्यिक वाहन बेचे गए, जबकि अप्रैल 2024 में यह संख्या 91,516 थी। इसका मतलब है कि इस साल अप्रैल में लगभग 958 कम वाहन बिके। इस माह टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड जैसी दिग्गज कंपनियों की बिक्री कुछ कम रही जबकि महिंद्रा और फोर्स मोटर्स की बिक्री कुछ मजबूत रही। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में अप्रैल 2025 में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में प्रमुख कंपनियों के आंकड़े देखें।
वाणिज्यिक वाहन बाजार के प्रदर्शन पर फाडा अध्यक्ष की टिप्पणी
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अध्यक्ष श्री सी.एस. विग्नेश्वर ने अप्रैल 2025 में वाणिज्यिक वाहन बाजार के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए बताया कि इस सेगमेंट में साल-दर-साल 1.05% और महीने-दर-महीने 4.44% की गिरावट देखी गई। गिरावट मुख्य रूप से माल ढुलाई दरों के स्थिर रहने, बेड़े (fleet) के सीमित उपयोग और वाहन निर्माताओं (OEMs) द्वारा कीमतों में की गई बढ़ोतरी के कारण हुई है। डीलरों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार, मार्च में ज्यादा संख्या में वाहन पहले ही खरीद लिए गए थे, जिससे अप्रैल में इन्वेंट्री (carryover stock) अधिक रह गई। इसके अलावा, अप्रैल में त्योहारों और छुट्टियों के चलते नई पूछताछ की संख्या कम रही और खरीद निर्णयों में देरी हुई, खासकर छोटे कमर्शियल वाहन (SCV) कार्गो सेगमेंट में।
हालांकि, स्कूल और कर्मचारियों के परिवहन की मांग स्थिर बनी रही, जिससे बस सेगमेंट ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल फाइनेंसिंग सपोर्ट स्थिर है, लेकिन भविष्य में बिक्री बढ़ाने के लिए पहली बार वाहन खरीदने वालों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करना जरूरी होगा।
अप्रैल 2025 में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री आंकड़े
ब्रांड |
अप्रैल 2025 |
अप्रैल 2024 बिक्री |
YOY बदलाव (%) |
टाटा मोटर्स |
30,398 |
32,419 |
-6.23% |
महिंद्रा एंड महिंद्रा |
21,043 |
20,685 |
+1.73% |
अशोक लेलैंड |
15,766 |
16,639 |
-5.25% |
वीई कमर्शियल वाहन |
7,565 |
6,930 |
+9.16% |
फोर्स मोटर्स |
3,312 |
1,858 |
+78.26% |
मारुति सुज़ुकी |
3,200 |
3,409 |
-6.13% |
भारतबेंज (डेमलर इंडिया) |
1,985 |
1,994 |
-0.45% |
एसएमएल इसुजु |
1,199 |
1,103 |
+8.70% |
अन्य ब्रांड्स |
6,090 |
6,479 |
-6.00% |
कुल |
90558 |
91516 |
-1.05% |
कमर्शियल वाहनों की ब्रांड वाइज सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2025
अप्रैल 2025 के दौरान महिंद्रा, वीई कमर्शियल, फोर्स मोटर्स और एसएमएल इसुजु ने अपनी बिक्री में बढ़त दर्ज की है। वहीं टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, मारुति सुजुकी, भारत बेज व अन्य ब्रांड ने गिरावट दर्ज की है। प्रत्येक कंपनी की डिटेल जानकारी के लिए नीचे देखें :
टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2025 में 30,398 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री के साथ सीवी बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी, हालांकि यह आंकड़ा पिछले साल अप्रैल 2024 के 32,419 यूनिट की तुलना में 6.23% की गिरावट को दर्शाता है। टाटा सीवी की बिक्री में गिरावट का मुख्य कारण फ्लीट का धीमा प्रतिस्थापन (fleet replacement) और कीमत के प्रति संवेदनशील खरीदारों का व्यवहार रहा है। इससे विशेष रूप से छोटे वाणिज्यिक वाहन (SCV) और इंटरमीडिएट कमर्शियल वाहनों (ICV) की बिक्री प्रभावित हुई है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2025 में 21,043 यूनिट्स की बिक्री की, जो अप्रैल 2024 की 20,685 यूनिट्स से थोड़ी ज्यादा है। इससे कंपनी ने 1.73% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। यह प्रदर्शन खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में उसकी LCV रेंज की मजबूत मांग के कारण संभव हुआ।
अशोक लेलैंड
अशोक लेलैंड की बिक्री अप्रैल 2025 में 15,766 यूनिट रही, जो पिछले साल के 16,639 यूनिट्स की तुलना में 5.25% कम है। इस गिरावट का मुख्य कारण मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहन (M&HCV) कार्गो सेगमेंट में कमजोर गतिविधि रही, हालांकि बसों की मांग अपेक्षाकृत स्थिर बनी रही।
वीई कमर्शियल व्हीकल्स
वीई कमर्शियल व्हीकल्स (वोल्वो और आयशर का संयुक्त उद्यम) ने अप्रैल 2025 में 7,565 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के 6,930 यूनिट्स से बढ़कर 9.16% की वृद्धि दर्शाती है। यह वृद्धि ICV पोर्टफोलियो के विस्तार और मजबूत डीलर नेटवर्क पुश के कारण हुई।
फोर्स मोटर्स
फोर्स मोटर्स ने अप्रैल 2025 में 3,312 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो अप्रैल 2024 के 1,858 यूनिट्स के मुकाबले 78.26% की जबरदस्त वृद्धि है। यह उछाल खासकर संस्थागत मांग में तेजी के कारण आया, जिसमें स्कूल और कर्मचारियों की परिवहन आवश्यकताएं प्रमुख रहीं।
मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी की वाणिज्यिक वाहन बिक्री अप्रैल 2025 में 3,200 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के 3,409 यूनिट्स की तुलना में 6.13% कम है। यह गिरावट मिनी ट्रक सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कीमत को लेकर ग्राहकों की संवेदनशीलता के कारण हुई।
डेमलर इंडिया (भारतबेंज)
भारतबेंज ने अप्रैल 2025 में 1,985 यूनिट्स की बिक्री की, जो अप्रैल 2024 की 1,994 यूनिट्स से मामूली कम है। 0.45% की यह गिरावट मुख्य रूप से हेवी-ड्यूटी सेगमेंट में खरीददारी में सतर्कता के कारण देखी गई।
एसएमएल इसुजु
एसएमएल इसुजु ने अप्रैल 2025 में 1,199 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1,103 यूनिट्स था। इससे ब्रांड ने 8.70% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। यह ग्रोथ विशेष रूप से स्कूल बसों और छोटे बेड़े की मांग में निरंतरता के कारण संभव हुई।
अन्य ब्रांड्स
"अन्य" श्रेणी, जिसमें छोटे क्षेत्रीय ब्रांड और इलेक्ट्रिक सीवी निर्माता शामिल हैं, ने अप्रैल 2025 में 6,090 यूनिट्स की बिक्री की। यह पिछले साल के 6,479 यूनिट्स से 6% कम है।
अगर आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए पिकअप, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर आदि खरीदना चाहते हैं या इससे जुड़े फीचर्स और कीमत की जानकारी लेना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर आप अपने बिजनेस के लिए सही वाहनों का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही उस पर चल रहे ऑफर की भी जानकारी ले सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY