फाडा कमर्शियल व्हीकल रिटेल बिक्री में 4.78% की ग्रोथ
फरवरी 2024 में फाडा कमर्शियल व्हीकल रिटेल बिक्री का डाटा रिलीज हो चुका है। जहां भारत की सभी टॉप कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियों ने फरवरी 2023 में 84,337 यूनिट सीवी की बिक्री की। वहीं फरवरी 2024 में सीवी की बिक्री का आंकड़ा 88,367 यूनिट रहा है। वार्षिक बदलाव की बात करें तो बिक्री में 4.78% की सामान्य ग्रोथ देखने को मिली है। जनवरी में यह आंकड़ा बेहतर नहीं था। लेकिन फरवरी में ग्रोथ में काफी सुधार देखा जा रहा है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में फाडा कमर्शियल व्हीकल रिटेल बिक्री के आंकड़ों की जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं।
कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 4.78% - फरवरी 2024 की ग्रोथ
कंपनी का नाम | फरवरी 2024 | फरवरी 2023 | YOY - प्रतिशत |
टाटा मोटर्स | 31,915 | 31,958 | -0.13% |
महिंद्रा & महिंद्रा | 21,206 | 19,354 | 9.57% |
अशोक लेलैंड | 14,736 | 14,589 | 1.01% |
वीईसीवी | 5,979 | 5,906 | 1.24% |
मारुति सुजुकी | 3,323 | 3,318 | 0.15% |
फोर्स मोटर्स | 2,024 | 920 | 120% |
डेमलर | 1,837 | 1,800 | 2.06% |
एसएमएल इसुजु | 771 | 550 | 40.18% |
अन्य | 6,576 | 5,942 | 10.67% |
कुल | 88,367 | 84,337 | 4.78% |
टाटा मोटर्स
टाटा मोटर्स भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी है, फरवरी 2024 में इस कंपनी ने 0.13% की मामूली नकारात्मक ग्रोथ दर्ज की है। साल 2023 के फरवरी माह में कंपनी ने 31,958 यूनिट सीवी की बिक्री की। वहीं साल 2024 के फरवरी माह में टाटा मोटर्स की सीवी सेल 31,915 यूनिट रही।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा ट्रक और अन्य कमर्शियल वाहनों की मांग भारत में तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि कंपनी ने 9.57% की जबरदस्त सकारात्मक ग्रोथ के साथ फरवरी 2024 में 21,206 यूनिट की बिक्री की। पिछले साल फरवरी 2023 माह में यह बिक्री 19,354 यूनिट रही ।
अशोक लेलैंड कंपनी
FADA रिटेल सीवी सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक अशोक लेलैंड ने भी 1.01% की सकारात्मक मामूली ग्रोथ दर्ज की है। फरवरी 2024 में अशोक लेलैंड की कमर्शियल व्हीकल सेल 14,736 यूनिट है, जबकि फरवरी 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 14,589 यूनिट रही थी।
वीईसीवी
फरवरी 2023 की तुलना में फरवरी 2024 में वीईसीवी कंपनी को बिक्री में 1.24% की सकारात्मक ग्रोथ मिली है। वोल्वो और आयशर कंपनी ने फरवरी 2023 में जहां 5,906 यूनिट बेची थी लेकिन फरवरी 2024 में बिक्री का यह आंकड़ा 5,979 यूनिट रहा है।
मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी ने कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 0.15% का मामूली ग्रोथ दर्ज किया है। यह फरवरी 2023 के मुकाबले मारुति ने फरवरी 2024 में 5 सीवी ज्यादा बेचे। कुल बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी ने फरवरी 2024 में 3323 यूनिट कमर्शियल वाहन बेचे। जबकि फरवरी 2023 में 3318 यूनिट सीवी की बिक्री की।
फोर्स मोटर्स
फोर्स मोटर्स ने सीवी बिक्री के मामले में तेज तर्रार ग्रोथ हासिल की है। फरवरी 2023 में जहां फोर्स मोटर्स कंपनी ने सिर्फ 920 यूनिट सीवी की बिक्री की थी। वहीं इस साल 2024 के फरवरी महीने में फोर्स मोटर्स ने 2024 यूनिट की बिक्री की। इस प्रकार फोर्स मोटर्स की प्रतिशत बिक्री ग्रोथ 120% रहा है।
डेमलर
भारतबेंज ने भी इस माह अच्छी बिक्री ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने फरवरी 2024 में 1837 यूनिट सीवी की बिक्री की। फरवरी 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 1800 यूनिट रहा। इस प्रकार प्रतिशत बिक्री का ग्रोथ 2.06% रहा।
एसएमएल इसुजु
रिपोर्ट के अनुसार एसएमएल इसुजु कंपनी ने भी बेहतरीन ग्रोथ हासिल करते हुए फरवरी 2024 में 771 वाहन बेचे जो पिछले साल फरवरी 2023 की तुलना में 221 वाहन अधिक हैं। कंपनी ने इस साल फरवरी महीने में 40.18% की सुपर ग्रोथ दर्ज की। कंपनी फरवरी 2023 में मात्र 550 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की थी।
अन्य कंपनी
अन्य कंपनियों ने फरवरी 2024 में 6576 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। जबकि फरवरी 2023 में सीवी बिक्री का यह आंकड़ा 5,942 यूनिट था। फरवरी 2023 के मुकाबले इस साल फरवरी महीने की बिक्री में 10.67% की ग्रोथ मिली है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT