Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
Saurjesh Kumar
15 फरवरी 2024

FADA कमर्शियल व्हीकल रिटेल सेल्स रिपोर्ट : जनवरी 2024 में 89,208 वाहनों की बिक्री

By Saurjesh Kumar News Date 15 Feb 2024

FADA कमर्शियल व्हीकल रिटेल सेल्स रिपोर्ट : जनवरी 2024 में 89,208 वाहनों की बिक्री

जानें जनवरी 2024 में सभी प्रमुख कंपनियों के कमर्शियल व्हीकल की बिक्री का आंकड़ा

जनवरी 2024 में फाडा कमर्शियल व्हीकल बिक्री का डाटा रिलीज कर दिया गया है। जहां सभी प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियों ने 89,208 यूनिट सीवी की बिक्री की। वहीं पिछले साल जनवरी 2024 में सीवी बिक्री का आंकड़ा 89,106 यूनिट रहा था। सालाना बदलाव की बात करें तो 0.11% का मामूली बदलाव रहा है। जनवरी में हुई कमर्शियल व्हीकल सेल पर टिप्पणी करते हुए फाडा के प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने कहा “जनवरी 2024 में ऑटो रिटेल बिक्री एक प्रॉमिसिंग नोट पर खत्म हुआ है। जिसमें सभी प्रकार के व्हीकल कैटेगरी जैसे 2W, 3W, PV, ट्रैक्टर और सीवी में क्रमशः 15%,37%,13%,21% और 0.1% सालाना वृद्धि दर्ज की है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में फाडा कमर्शियल व्हीकल बिक्री के आंकड़ों का तुलनात्मक अध्ययन पेश कर रहे हैं।

कमर्शियल व्हीकल की सेल में 0.11% की ग्रोथ 

कंपनी का नाम जनवरी 2024 जनवरी 2023 YOY - प्रतिशत बदलाव
टाटा मोटर्स 31,188 33,701 -7.46%
महिंद्रा & महिंद्रा 23,580 21,834 8.00%
अशोक लेलैंड 13,969 14,615 -4.42%
वीईसीवी 5,817 5,842 -0.43%
मारुति सुजुकी 4194 4090 2.54%
डेमलर 2135 1805 18.28%
फोर्स मोटर्स 1244 1156 7.61%
एसएमएल इसुजु 674 720 -6.39%
अन्य 6407 5,343 19.91%
कुल 89,208 89,106 0.11%

टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स कंपनी ने साल 2023 के जनवरी माह में 33,701 यूनिट सीवी बेची।। वहीं साल 2024 के जनवरी महीने में टाटा मोटर्स की सीवी बिक्री 7.46% के नकारात्मक ग्रोथ के साथ 31,188 यूनिट रही।  

महिंद्रा एंड महिंद्रा

जनवरी 2023 में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 21,834 यूनिट रही। जबकि 2024 के जनवरी में यह बिक्री 23,580 यूनिट रही, इस तरह महिंद्रा की सीवी बिक्री ग्रोथ 8.00% सकारात्मक रही है। 

अशोक लेलैंड कंपनी

जनवरी 2024 में अशोक लेलैंड की कमर्शियल व्हीकल बिक्री 13,969 यूनिट रही, जबकि जनवरी 2023 में बिक्री 14,615 यूनिट रही थी। अशोक लेलैंड की बिक्री का यह आंकड़ा 4.42% की गिरावट के साथ आया है।

वीईसीवी

जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में वीईसीवी कंपनी ने 0.43% की नकारात्मक ग्रोथ दर्ज की। वोल्वो और आयशर ने इस बार जनवरी 2024 में 5,817 यूनिट बेची, और जनवरी 2023 में कंपनी की बिक्री का यह आंकड़ा 5842 रहा है।

मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी ने 2023 के जनवरी माह में 4090 यूनिट  बिक्री की। मारुति ने जनवरी 2024 में 4194 यूनिट सीवी की बिक्री की, इस प्रकार प्रतिशत बिक्री ग्रोथ 2.54% रहा।

डेमलर

भारतबेंज (डेमलर) ने जबरदस्त बिक्री ग्रोथ दर्ज करते हुए जनवरी 2024 में 2135 यूनिट सीवी की बिक्री की। जनवरी 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 1805 रहा। इस प्रकार प्रतिशत बिक्री ग्रोथ 18.28 प्रतिशत रहा।

फोर्स मोटर्स

फोर्स मोटर्स ने जनवरी 2023 में जहां 1156 यूनिट सीवी की बिक्री की। वहीं 2024 के जनवरी महीने में फोर्स मोटर्स ने 1,244 यूनिट की बिक्री की। इस प्रकार प्रतिशत बिक्री ग्रोथ 7.61% रहा है।

एसएमएल इसुजु

एसएमएल इसुजु ने जनवरी 2023 में 720 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। जबकि जनवरी 2024 में कंपनी ने 6.39% की गिरावट के साथ 674 यूनिट की बिक्री की।

अन्य कंपनी

अन्य कंपनियों ने 19.91 प्रतिशत की बिक्री ग्रोथ के साथ जनवरी 2024 में 6407 यूनिट कमर्शियल वाहनों की बिक्री की। वहीं अन्य कंपनियों ने जनवरी 2023 में 5,343 यूनिट की बिक्री दर्ज की थी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top