Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
राकेश खंडेलवाल
8 जनवरी 2025

FADA कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट : दिसंबर 2024 में 72,028 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री

By राकेश खंडेलवाल News Date 08 Jan 2025

FADA कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट : दिसंबर 2024 में 72,028 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री

फाडा रिपोर्ट दिसंबर 2024 : वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री में 5.24% की गिरावट

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने दिसंबर 2024 के लिए कमर्शियल व्हीकल सेल के आंकड़े जारी किए हैं। इस माह कुल खुदरा बिक्री में 5.24 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। दिसंबर 2023 में 76,010 इकाइयों की तुलना में दिसंबर 2024 में कुल ट्रक बिक्री घटकर 72,028 इकाई रह गई है। दिग्गज कंपनियां टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लैलेंड, वीईसीवी और एसएमएल इसुजु ने अपनी बिक्री में कमी दर्ज की है। वहीं फोर्स मोटर्स लिमिटेड बिक्री में 23.44% की प्रभावशाली वृद्धि के साथ सबसे आगे रही। इसके अलावा मारुति सुजुकी और डेमलर ने बढ़त हासिल की है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में फाडा रिटेल कमर्शियल व्हीकल बिक्री दिसंबर 2024 की डिटेल प्रस्तुत की गई है।

ब्रांड-वाइज कमर्शियल व्हीकल सेल्स आंकड़े

दिसंबर 2024 के लिए ब्रांड-वाइज कमर्शियल वाहन बिक्री का विवरण नीचे देखें :

ब्रांड दिसंबर 2024 बिक्री (यूनिट्स) दिसंबर 2023 बिक्री (यूनिट्स) परिवर्तन (%)
टाटा मोटर्स 24,185 26,743 -9.57%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 18,895 19,722 -4.19%
अशोक लेलैंड 11,566 12,029 -3.85%
वीई कमर्शियल व्हीकल्स 4,504 5,063 -11.04%
मारुति सुजुकी 3,543 3,205 10.55%
डेमलर इंडिया (भारत बेंज) 1,579 1,548 2.00%
फोर्स मोटर्स 1,127 913 23.44%
एसएमएल इसुजु 526 625 -15.84%
अन्य ब्रांड्स 6,103 6,162 -0.96%
कुल बिक्री 72,028 76,010 -5.24%

टाटा मोटर्स

भारत की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2024 में बिक्री में 9.57% की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने इस माह 24,185 सीवी बेचे हैं, जो दिसंबर 2023 में 26,743 इकाइयों से कम है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा ने दिसंबर 2024 में 18,895 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि दिसंबर 2023 में यह आंकड़ा 19,722 यूनिट्स था। यह साल-दर-साल बिक्री में 4.19% की गिरावट दर्शाता है।

अशोक लेलैंड

अशोक लेलैंड ने दिसंबर 2024 में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 3.85% की गिरावट दर्ज की। ब्रांड ने दिसंबर 2023 में 12,029 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि दिसंबर 2024 में 11,566 यूनिट्स बेची गई है।

वीई कमर्शियल वाहन

वीई कमर्शियल व्हीकल्स (वोल्वो और आयशर ट्रक का संयुक्त उद्यम ) ने दिसंबर 2024 के दौरान बिक्री में 11.04% की गिरावट के साथ 4,504 यूनिट बेची है, जबकि दिसंबर 2023 में 5,063 यूनिट बेचीं गई थी।

मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी ने 10.55% की वृद्धि दर्ज की है। ब्रांड ने दिसंबर 2023 में 3,205 इकाइयों की बिक्री की थी। जबकि दिसंबर 2024 में 3,543 इकाइयां सेल की गई हैं।

डेमलर इंडिया (भारतबेंज)

भारत बेंज ट्रक्स के लिए मशहूर डेमलर इंडिया ने 2.00% की ग्रोथ के साथ दिसंबर 2024 में 1,579 यूनिट बेचीं, जो दिसंबर 2023 में 1,548 यूनिट थी।

फोर्स मोटर्स लिमिटेड

फोर्स मोटर्स ने अपनी बिक्री में रिकॉर्ड 23.44% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने दिसंबर 2024 में 1,127 यूनिट बेचीं, जबकि दिसंबर 2023 में 913 यूनिट बेचीं गई थी।

एसएमएल इसुजु

एसएमएल इसुजु की बिक्री में 15.84% की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने दिसंबर 2024 में 526 यूनिट बेचीं, जो दिसंबर 2023 में 625 यूनिट थी।

अन्य

अन्य सभी ब्रांड्स की बिक्री में 0.96% की गिरावट देखी गई है, जो दिसंबर 2024 में 6,103 इकाई रही, जबकि दिसंबर 2023 में यह 6,162 इकाई थी।

सीवी बिक्री पर FADA का आधिकारिक बयान

FADA के अध्यक्ष श्री सीएस विग्नेश्वर ने दिसंबर 2024 के लिए ऑटो रिटेल प्रदर्शन पर अपने विचार साझा किया, "कम बाजार भावना, सरकारी निधि रिलीज में देरी और धीमी वित्तीय मंजूरी के कारण सीवी खुदरा बिक्री में -5.2% साल दर साल और -12.1% महीने दर महीने की गिरावट आई। कई ग्राहकों ने 2025 मॉडल को प्राथमिकता देते हुए खरीदारी स्थगित कर दी। जबकि टिपर जैसे कुछ सेगमेंट ने लचीलापन दिखाया, एलसीवी में चल रही गिरावट और बेमौसम बारिश ने मांग को और कम कर दिया। हालांकि साल के अंत की योजनाओं और पूछताछ ने सीमित राहत दी, लेकिन कुल बिक्री दबाव में रही।"

आगे देखते हुए, जनवरी के लिए ऑटो डीलर की भावना आशावादी बनी हुई है, जिसमें लगभग आधे (48.09%) सर्वेक्षण किए गए डीलरों ने वृद्धि की उम्मीद जताई है, 41.22% ने स्थिर मांग की उम्मीद की है, और केवल 10.69% ने गिरावट की भविष्यवाणी की है।

अगर आप अपने बिजनेस के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर कमर्शियल वाहनों जैसे मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर, पिकअप,ट्रांजिट मिक्सर और ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा जैसे थ्री व्हीलर आदि वाहनों के फीचर्स और लोन आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top