जनवरी 2025 मेंकमर्शियल व्हीकल खुदरा बिक्री में 8.22% की वृद्धि देखी गई
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने जनवरी 2025 के लिए कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जारी की है। इस महीने 8.22% की ग्रोथ के साथ 99,425 यूनिट्स बेची गई जो जनवरी 2024 में 91,877 यूनिट्स थी। टाटा मोटर्स मामूली गिरावट के बावजूद सबसे ज्यादा सीवी बेचकर मार्केट लीडर बना हुआ है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड, वीईसीवी, मारुति सुजुकी, फोर्स मोटर्स, एसएमएल इसुजु आदि कंपनियों ने अपनी बिक्री में ग्रोथ दर्ज की है। वहीं डेमलर की बिक्री में मामूली गिरावट देखी गई है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में ब्रांड वाइज कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025 का विश्लेषण करते हैं।
ब्रांड-वाइज कमर्शियल व्हीकल सेल्स डेटा
जनवरी 2025 के लिए ब्रांड-वाइज कमर्शियल वाहन बिक्री का विवरण नीचे टेबल में देखें :
ब्रांड |
जनवरी 2025 बिक्री (यूनिट्स) |
जनवरी 2024 बिक्री (यूनिट्स) |
परिवर्तन (%) |
टाटा मोटर्स |
31393 |
31816 |
-1.33% |
महिंद्रा एंड महिंद्रा |
27523 |
23675 |
16.25% |
अशोक लेलैंड |
15748 |
14764 |
6.66% |
वीई कमर्शियल व्हीकल्स |
7274 |
6021 |
20.81% |
मारुति सुजुकी |
5224 |
4227 |
23.59% |
डेमलर इंडिया (भारत बेंज) |
2151 |
2169 |
-0.83% |
फोर्स मोटर्स |
1621 |
1278 |
26.84% |
एसएमएल इसुजु |
690 |
677 |
1.92% |
अन्य ब्रांड्स |
7801 |
7250 |
7.60% |
कुल बिक्री |
99425 |
91877 |
8.22% |
टाटा मोटर्स
भारत की सबसे बड़ीकमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की बिक्री में 1.33% की गिरावट देखी गई है। इसके बावजूद ब्रांड ने सबसे ज्यादा 31,393 यूनिट बेची है जबकि जनवरी 2024 में यह आंकड़ा 31,816 यूनिट था।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2025 में 16.25% की ग्रोथ के साथ 27,523 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि जनवरी 2024 में 23,675 इकाइयां बेची गई थी।
अशोक लेलैंड
अशोक लेलैंड की बिक्री में 6.66% की बढ़त दर्ज की गई है। ब्रांड ने जनवरी 2025 में 15,748 यूनिट्स बेची है जो जनवरी 2024 में बेची गई 14,764 यूनिट्स से अधिक है।
वीई कमर्शियल वाहन
वीई कमर्शियल व्हीकल्स (वोल्वो ट्रक और आयशर ट्रक के संयुक्त उद्यम ) ने 20.81% की प्रभावशाली ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने जनवरी 2025 में 7,274 यूनिट बेचीं , जबकि जनवरी 2024 में 6,021 यूनिट बेचीं गई थी।
मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी के कमर्शियल व्हीकलों की बिक्री में 23.59% की ग्रोथ देखी गई है। ब्रांड ने जनवरी 2024 में 4,227 सीवी बेचे थे जबकि जनवरी 2025 में 5,224 सीवी बेचे गए हैं।
डेमलर इंडिया (भारतबेंज)
डेमलर इंडिया (भारत बेंज ट्रक्स) ने 0.83% की मामूली गिरावट दर्ज की है। जनवरी 2025 में 2,151 कमर्शियल वाहन बेचे गए, जबकि जनवरी 2024 में 2,169 कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई थी। गिरावट के बावजूद, भारतबेंज प्रीमियम ट्रक सेगमेंट में एक प्रमुख प्लेयर बना हुआ है।
फोर्स मोटर्स
फोर्स मोटर्स ने जनवरी 2025 में 26.84% की बढ़त के साथ 1,621 इकाइयां बेची है जबकि जनवरी 2024 में 1,278 इकाइयां बेची गई थीं।
एसएमएल इसुजु
एसएमएल इसुजु ने जनवरी 2025 में 690 यूनिट्स बेची है जबकि जनवरी 2024 में यह आकड़ा 677 यूनिट्स था। इस प्रकार ब्रांड ने 1.92% की मामूली वृद्धि के साथ स्मॉल कमर्शियल व्हीकल मार्केट में अपनी उपस्थिति बना रखी है।
अन्य
"अन्य" कैटेगरी में विभिन्न ब्रांड और इलेक्ट्रिककमर्शियल व्हीकल शामिल हैं , जिसमें 7.60% की वृद्धि हुई। बिक्री जनवरी 2024 में 7,250 इकाइयों से बढ़कर जनवरी 2025 में 7,801 इकाई हो गई।
कुल मिलाकर, नए साल 2025 का पहला महीना कमर्शियल व्हीकल कंपनियों के लिए काफी सकारात्मक रहा है जो आगामी समय में सीवी सेगमेंट की बढ़त को भी रेखांकित करता है।
बाजार प्रदर्शन पर फाडा अध्यक्ष की टिप्पणी
FADA के अध्यक्ष श्री सीएस विग्नेश्वर ने जनवरी 2025 के लिए ऑटो रिटेल प्रदर्शन पर अपने विचार साझा किए हैं। उनके अनुसार, “ ऑटो रिटेल सेक्टर ने 2025 की शुरुआत एक आशाजनक नोट पर की, जो FADA के पहले के सर्वेक्षण अनुमानों के अनुरूप था, जिसमें जनवरी के फ्लैट से लेकर मध्यम सकारात्मक होने की उम्मीद थी। वास्तव में, समग्र खुदरा बिक्री में 6.6% की मजबूत YoY वृद्धि दर्ज की गई, जिसने उद्योग की आशावादी शुरुआत को मजबूत किया। हमारे अवलोकन से संकेत मिलता है कि प्रत्येक वाहन श्रेणी- 2W, 3W, PV, ट्रैक्टर और CV- ने सकारात्मक गति देखी, जो निरंतर उपभोक्ता विश्वास और स्थिर बाजार सुधार की ओर इशारा करता है।
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर 8.22% की वृद्धि हुई और मासिक आधार पर 38.04% की वृद्धि हुई। शहरी बाजारों में 50.1% से 51.2% की हिस्सेदारी बढ़ी और ग्रामीण विकास (9.51% बनाम 6.89%) से आगे निकल गई। जबकि उच्च माल ढुलाई दरों और यात्री वाहक की मांग ने बढ़ावा दिया, कई डीलरों ने कम नकदी प्रवाह, सख्त वित्तपोषण नीतियों और सुस्त उद्योगों (जैसे सीमेंट और कोयला) को प्रमुख बाधाओं के रूप में उद्धृत किया। सीमित नए उत्पादों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भावनाएं उल्लेखनीय रूप से कमज़ोर रहीं। कुल मिलाकर, यह क्षेत्र सतर्क आशावाद दिखाता है लेकिन लगातार चुनौतियों का सामना करता है।”
अगर आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर भरोसा कर सकते हैं। यहां ट्रक, पिकअप, टिपर, ट्रेलर, टैंपो ट्रैवलर, मिनी ट्रक, ट्रांजिट मिक्सर और इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध है। आप अपनी पंसद के अनुसार बेस्ट हैवी कमर्शियल वाहन चुन सकते हैं। साथ ही ऑफर, लोन व ईएमआई सुविधा के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT