मई 2025 में वाणिज्यिक वाहन और तिपहिया वाहनों की संयुक्त बिक्री में 1.84% की ग्रोथ
पिछले कुछ समय से तिपहिया वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ रही है जबकि कमर्शियल वाहनों की कुछ श्रेणियों में गिरावट का रुख बरकरार है। ऐसा खुलासा फाडा की रिपोर्ट में हुआ है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने मई 2025 के लिए खुदरा बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार कमर्शियल वाहन (CV) और तिपहिया वाहन (3W) सेगमेंट की कुल बिक्री ने मामूली ग्रोथ हासिल की है। इस माह कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल और 3 व्हीलर्स की बिक्री 1,80,063 यूनिट रही , जो मई 2024 में बेची गई 1,76,804 यूनिट की तुलना में साल-दर-साल (YoY) आधार पर 1.84% की वृद्धि को दर्शाता है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट मई 2025 की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो बने रहे हमारे साथ।
कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की बिक्री रिपोर्ट मई 2025
सेगमेंट |
मई 2025 |
मई 2024 |
YOY बदलाव प्रतिशत |
3 व्हीलर |
1,04,448 |
98,274 |
6.28% |
सीवी |
75,615 |
78,530 |
-3.71% |
एलसीवी |
44,419 |
45,870 |
-3.16% |
एमसीवी |
6,772 |
6,359 |
6.49% |
एचसीवी |
24,382 |
26,234 |
-7.06% |
अन्य |
46 |
67 |
-37.31% |
कुल |
180,063 |
176,804 |
-1.77% |
उपरोक्त रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ थ्री व्हीलर और एमसीवी की बिक्री में ग्रोथ देखी गई है। वहीं अन्य सभी श्रेणियों में गिरावट दर्ज की गई है।
सेगमेंट वाइज FADA खुदरा बिक्री रिपोर्ट : थ्री व्हीलर
थ्री व्हीलर वाहनों की सेल के सेगमेंट वाइज आंकड़े इस प्रकार हैं :
मई 2025 में तीन पहिया वाहनों (थ्री-व्हीलर) की बिक्री में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। इस सेगमेंट ने सालाना आधार पर 6.28% की वृद्धि दर्ज की, जिसमें कुल 1,04,448 यूनिट्स बिकीं, जबकि मई 2024 में यह संख्या 98,274 थी। इस बढ़त की प्रमुख वजह यात्री और माल ढुलाई दोनों क्षेत्रों में बढ़ती मांग रही, खासकर इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ते रुझान के चलते।
ई-रिक्शा (पी)
इस सेगमेंट ने मई 2025 में मामूली लेकिन सकारात्मक 2.87% की ग्रोथ दर्ज की, जहां कुल 40,635 इकाइयों की बिक्री हुई, जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा 39,500 इकाइयों पर था।
ई-रिक्शा गाड़ी सहित (जी)
माल ई-रिक्शा श्रेणी ने मई 2025 में 44.08% की शानदार वार्षिक वृद्धि दर्ज की, जिसमें 7,972 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि मई 2024 में यह संख्या 5,533 थी। यह वृद्धि अंतिम-मील डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।
थ्री व्हीलर (गुड्स)
तिपहिया मालवाहन सेगमेंट ने भी अपनी सकारात्मक रफ्तार बनाए रखी। मई 2025 में इस श्रेणी की बिक्री 10,272 इकाइयों तक पहुंची, जो मई 2024 में बिकी 9,933 इकाइयों की तुलना में 3.41% अधिक है।
थ्री व्हीलर (पैसेंजर)
इस सेगमेंट में लगातार बनी मांग के चलते मई 2025 में 5.09% की वृद्धि दर्ज की गई। बिक्री का आंकड़ा 45,429 यूनिट्स तक पहुंच गया, जबकि मई 2024 में यह संख्या 43,230 थी।
थ्री व्हीलर (पर्सनल)
व्यक्तिगत उपयोग वाले तिपहिया वाहनों के इस खास सेगमेंट ने 79.49% की जबरदस्त वार्षिक वृद्धि दर्ज की। मई 2025 में यहां 140 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल इसी अवधि में 78 यूनिट्स थीं। यह रुझान व्यक्तिगत मोबिलिटी के लिए तिपहिया वाहनों में बढ़ती रुचि को दर्शाता है।
सेगमेंट वाइज FADA खुदरा बिक्री रिपोर्ट : कमर्शियल व्हीकल (CV)
मई 2025 में जहां एक ओर तिपहिया वाहन बाजार ने दमदार प्रदर्शन किया, वहीं वाणिज्यिक वाहन (CV) श्रेणी में सुस्ती देखने को मिली। इस महीने सीवी की बिक्री में 3.71% की गिरावट दर्ज की गई, जिसमें कुल 75,615 यूनिट्स बिकीं, जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा 78,530 यूनिट था।
एलसीवी (लाइट कमर्शियल व्हीकल)
एलसीवी सेगमेंट ने साल दर साल आधार पर 3.16% की गिरावट दर्ज की है। मई 2025 में 44,419 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह संख्या 45,870 थी। फ्यूल कॉस्ट और ऑपरेशन खर्चों में उतार-चढ़ाव के चलते बेड़े के विस्तार को लेकर खरीदारों में सतर्कता देखी गई।
एमसीवी (मीडियम कमर्शियल व्हीकल )
एमसीवी सेगमेंट ने 6.49% की वृद्धि दर्ज की। मई 2025 में 6,772 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो मई 2024 में 6,359 यूनिट्स थी। क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों से इस श्रेणी को निरंतर समर्थन मिल रहा है।
एचसीवी (हैवी कमर्शियल व्हीकल)
एचसीवी सेगमेंट में 7.06% की उल्लेखनीय गिरावट आई है। मई 2025 में 24,382 यूनिट्स की बिक्री हुई , जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान बेची गई 26,234 यूनिट्स से कम है । बल्क फ्रेट और इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च में मंदी इसके लिए जिम्मेदार कारक हो सकते हैं।
अन्य श्रेणी (निर्माण उपकरण, विशेष वाहन आदि)
‘अन्य’ श्रेणी में 37.31% की बड़ी गिरावट देखी गई। मई 2025 में केवल 42 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 67 था।
निष्कर्ष :
हालांकि कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कमजोरी नजर आई है, लेकिन तिपहिया सेगमेंट खासकर इलेक्ट्रिक मॉडल्स के शानदार प्रदर्शन ने कुल बिक्री आंकड़ों को सहारा दिया। सीवी और 3W की कंबाइंड रिटेल सेल में 1.84% की सालाना ग्रोथ दर्ज की गई है, जो इस क्षेत्र में धीरे-धीरे सुधार की ओर इशारा करती है। जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, अंतिम-मील डिलीवरी और साझा परिवहन के विकल्प तेजी से बढ़ रहे हैं, तिपहिया वाहन भारत के मोबिलिटी इकोसिस्टम में एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभर रहे हैं।
अगर आप अपने बिजनेस के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर कमर्शियल वाहनों जैसे मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर, पिकअप,ट्रांजिट मिक्सर और ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा जैसे थ्री व्हीलर आदि वाहनों के फीचर्स और लोन आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY