FADA रिपोर्ट वित्तवर्ष 24-25 : वाणिज्यिक और तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में 2.35% की सालाना वृद्धि
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने वित्त वर्ष 2025 के लिए कमर्शियल व्हीकल्स (CV) और तिपहिया वाहनों (3W) की संयुक्त खुदरा बिक्री रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों श्रेणियों की कुल बिक्री 22,29,604 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष 2024 में दर्ज 21,78,310 यूनिट्स की तुलना में 2.35% अधिक है।
थ्री-व्हीलर (3W) सेगमेंट ने वित्त वर्ष 2025 में 4.54% की पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की, जहां कुल बिक्री 11,67,986 यूनिट्स से बढ़कर 12,20,981 यूनिट्स तक पहुंच गई। वहीं, वाणिज्यिक वाहन (CV) श्रेणी में हल्की गिरावट देखने को मिली, जिसमें बिक्री 0.17% घटकर वित्त वर्ष 2024 के 10,10,324 यूनिट्स से कम होकर वित्त वर्ष 2025 में 10,08,623 यूनिट्स रह गई।
कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट FY 2025
आप नीचे दी गई तालिका में वित्त वर्ष 2025 की संयुक्त वाणिज्यिक वाहन बिक्री का विस्तृत विवरण देख सकते हैं।
कैटेगरी |
FY 2025 |
FY 2024 |
परिवर्तन (% में) |
थ्री व्हीलर (3W) |
12,20,981 |
11,67,986 |
4.54% |
कमर्शियल व्हीकल (CV) |
10,08,623 |
10,10,324 |
-0.17% |
लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) |
5,63,189 |
5,62,026 |
0.21% |
मीडियम कमर्शियल व्हीकल (MCV) |
77,568 |
73,142 |
6.05% |
हैवी कमर्शियल व्हीकल (HCV) |
3,12,892 |
3,26,150 |
-4.07% |
अन्य (other) |
54,974 |
49,006 |
12.18% |
कुल बिक्री |
22,29,604 |
21,78,310 |
2.35% |
सेगमेंट वाइज फाडा खुदरा बिक्री रिपोर्ट : तिपहिया वाहन
ई-रिक्शा (पैसेंजर) : इस सेगमेंट में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। पिछले साल (FY 2024) 4,90,662 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि इस साल (FY 2025) यह संख्या घटकर 4,74,635 यूनिट रह गई – यानी 3.27% की कमी।
ई-रिक्शा (मालवाहक) : यह इलेक्ट्रिक मालवाहक थ्री-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। पिछले साल की तुलना में बिक्री 59.47% बढ़कर 40,785 से 65,038 यूनिट हो गई।
मालवाहक तिपहिया वाहन : इस सेगमेंट में बिक्री लगभग स्थिर रही। FY 2024 में 1,22,298 यूनिट बिके थे, जबकि FY 2025 में यह बढ़कर 1,22,624 यूनिट हो गई। यानी 0.27% की मामूली वृद्धि।
यात्री तिपहिया वाहन : इस श्रेणी में अच्छी ग्रोथ देखी गई। FY 2024 में 5,13,328 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई, जो FY 2025 में बढ़कर 5,57,693 यूनिट हो गई। यहां 8.64% की बढ़ोतरी देखी गई है।
व्यक्तिगत तिपहिया वाहन : यह सबसे छोटा लेकिन स्थिर ग्रोथ वाला सेगमेंट रहा। FY 2025 में 991 यूनिट बिके, जो पिछले साल के 913 यूनिट से 8.54% ज्यादा हैं।
सेगमेंट वाइज FADA रिटेल सेल्स रिपोर्ट : वाणिज्यिक वाहन (CV)
वित्त वर्ष 2025 में हल्के, मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में मिश्रित बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ सेगमेंट में बढ़ोतरी तो कुछ में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
हल्के वाणिज्यिक वाहन (LCV) :
इस सेगमेंट में नाम मात्र की बढ़त 0.21% दर्ज की गई है। पिछले साल 5,62,026 गाड़ियां बिकी थीं, जो इस साल बढ़कर 5,63,189 यूनिट हो गईं।
मध्यम वाणिज्यिक वाहन (MCV) :
इस सेगमेंट ने 6.05% की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है। FY 2024 में 73,142 यूनिट बिकी थीं, जो FY 2025 में बढ़कर 77,568 यूनिट हो गईं।
भारी वाणिज्यिक वाहन (HCV) :
इस कैटेगरी में 4.07% की गिरावट देखी गई। पिछले साल 3,26,150 यूनिट बिकी थीं, जो इस बार घटकर 3,12,892 यूनिट रह गईं।
अन्य वाहन (जैसे निर्माण उपकरण, विशेष गाड़ियां आदि) :
यह सेगमेंट सबसे तेज़ी से बढ़ा है और 12.18% की ग्रोथ दर्ज की गई है। FY 2024 में 49,006 यूनिट बिकी थीं, जो इस साल बढ़कर 54,974 यूनिट तक पहुंच गईं।
फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट वित्त वर्ष 2025 बताती है कि जहां तिपहिया वाहनों में ओवरऑल पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली, वहीं वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट में मिश्रित रुझान रहे। ई-लोडिंग वाहनों और मध्यम वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की गई, जबकि भारी वाहनों में थोड़ी सुस्ती देखी गई।
अगर आप अपने बिजनेस के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर कमर्शियल वाहनों जैसे मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर, पिकअप, ट्रांजिट मिक्सर और ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा जैसे थ्री व्हीलर आदि वाहनों के फीचर्स और लोन आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY