फाडा रिटेल सेल्स रिपोर्ट : जनवरी 2024 में मिली 36.94% की ग्रोथ
वर्ष 2024 के जनवरी महीने में 3 व्हीलर वाहन निर्माता कंपनियों ने जनवरी 2023 के मुकाबले 36.94% की तेजतर्रार ग्रोथ हासिल की। बजाज, पियाजियो और महिंद्रा ये उन तीन कंपनियों में शामिल है जिसने सबसे ज्यादा 3 व्हीलर बेचे। सिर्फ मिनी मेट्रो और सारथी को छोड़कर अन्य सभी थ्री व्हीलर वाहन निर्माता कंपनियों ने सकारात्मक ग्रोथ दर्ज किया है। बजाज ने जहां 31.76% का सकारात्मक बिक्री ग्रोथ दर्ज किया, वहीं पियाजियो ने 26.65% और महिंद्रा ने पिछले साल के जनवरी महीने के मुकाबले 32.60% का सकारात्मक ग्रोथ दर्ज किया। इसके अलावा भी अन्य 3 व्हीलर कंपनियों ने अच्छी ग्रोथ दर्ज की जिसमें वाई.सी. इलेक्ट्रिक, मयूरी, सिटी लाइफ, अतुल ऑटो, टीवीएस मोटर्स, मिनी मेट्रो, सारथी आदि शामिल है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम जनवरी 2024 के 3 व्हीलर व्हीकल के बिक्री रिपोर्ट की जानकारी दे रहे हैं।
जनवरी 2023 के मुकाबले जनवरी 2024 में 25,523 ज्यादा थ्री व्हीलर बिके
कंपनी का नाम | जनवरी 2024 | जनवरी 2023 | YOY - प्रतिशत बदलाव |
बजाज | 35,606 | 27,024 | 31.76% |
पियाजियो | 7,651 | 6,041 | 26.65% |
महिंद्रा | 5,326 | 4,019 | 32.60% |
वाई.सी. इलेक्ट्रिक | 3,375 | 2,275 | 48.35% |
मयूरी | 2,359 | 1,749 | 34.88% |
सिटी लाइफ | 2,068 | 1,837 | 12.57% |
अतुल ऑटो | 2,007 | 1,493 | 34.43% |
टीवीएस मोटर्स | 1,786 | 1,368 | 30.56% |
मिनी मेट्रो | 1,115 | 1,117 | -0.18% |
सारथी | 993 | 1,147 | -13.43% |
अन्य | 35,386 | 23,255 | 52.17% |
कुल | 97,675 | 71,325 | 36.94% |
ब्रांड वाइज थ्री व्हीलर बिक्री का आंकड़ा
बजाज
बजाज ने वर्ष 2023 के जनवरी महीने में 35,606 थ्री व्हीलर की बिक्री की, जो पिछले साल के जनवरी महीने के मुकाबले 31.76 अधिक है। वहीं कंपनी ने जनवरी 2023 में कुल 27,024 यूनिट 3 व्हीलर बेची।
पियाजियो
पियाजियो कंपनी ने जनवरी 2023 में 6,041 यूनिट 3 व्हीलर बेचे। जबकि जनवरी 2024 में कंपनी ने कुल 7,651 यूनिट 3 व्हीलर वाहनों की बिक्री की। पिछले साल के जनवरी माह में की गई बिक्री के मुकाबले यह 26.65 प्रतिशत ज्यादा है।
महिंद्रा
जनवरी 2023 में महिंद्रा ने 4019 यूनिट 3 व्हीलर वाहन बेचे। जनवरी 2024 में महिंद्रा की बिक्री का यह आंकड़ा 5,329 रहा। पिछले साल के जनवरी माह के मुकाबले यह 32.60 प्रतिशत अधिक है।
वाई.सी. इलेक्ट्रिक
वाई.सी. इलेक्ट्रिक कंपनी ने जनवरी 2024 में 3,375 यूनिट 3 व्हीलर वाहन बेचे। जबकि कंपनी ने जनवरी 2023 में 2,275 यूनिट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री की थी। पिछले साल के जनवरी माह में की गई बिक्री के मुकाबले इस साल कंपनी ने 48.35% ज्यादा वाहन बेचे।
मयूरी
मयूरी ने जनवरी 2024 में कुल 2,359 यूनिट तिपहिया वाहनों की बिक्री की। वहीं जनवरी 2023 में मयूरी कंपनी द्वारा 1,749 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की गई थी। इस प्रकार बिक्री का ग्रोथ 34.88% सकारात्मक रही है।
सिटीलाइफ
जनवरी 2024 में, सिटी लाइफ कंपनी ने कुल 2,007 यूनिट तिपहिया वाहन बेची। वहीं जनवरी 2023 में सिटीलाइफ ने कुल 1493 यूनिट तिपहिया वाहन बेचे। जनवरी 2023 के मुकाबले जनवरी 2024 में कंपनी ने 34.43% की तेजतर्रार ग्रोथ हासिल की।
अतुल ऑटो
अतुल ऑटो कंपनी ने जनवरी 2024 में 2068 यूनिट 3 व्हीलर वाहन बेचे। जबकि जनवरी 2023 में अतुल ऑटो द्वारा 1,837 थ्री व्हीलर वाहन बेचे। जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 में कंपनी ने 12.57% ज्यादा वाहन बेचे।
टीवीएस मोटर्स
टीवीएस मोटर्स ने जनवरी 2023 में 1,368 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की थी। वहीं जनवरी 2024 में कंपनी ने कुल 1,786 यूनिट 3 व्हीलर वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 30.56% अधिक है।
मिनी मेट्रो
मिनी मेट्रो ने साल 2024 के जनवरी माह में 1115 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे। वहीं साल 2023 के जनवरी माह में मिनी मेट्रो 3 व्हीलर की बिक्री 1117 यूनिट रही थी। कंपनी ने 0.18% की मामूली गिरावट दर्ज की।
सारथी
सारथी कंपनी ने जनवरी 2024 में 993 थ्री व्हीलर बेचे। जबकि जनवरी 2023 में कंपनी ने 1147 थ्री व्हीलर बेचे। इस प्रकार कंपनी ने 13.43% की बड़ी गिरावट दर्ज की।
अन्य
उपरोक्त प्रमुख कंपनियों के अलावा अन्य थ्री व्हीलर वाहन निर्माता कंपनियों ने भी जनवरी 2023 के मुकाबले में जनवरी 2024 में 52.17 की जबरदस्त बिक्री ग्रोथ हासिल की। जनवरी 2023 में कंपनियों ने 23,255 यूनिट थ्री व्हीलर वाहन बेचे जबकि जनवरी 2024 में अन्य कंपनियों ने 35,386 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनो की बिक्री की।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT