बजाज, पियाजियो और महिंद्रा है तीन सबसे बड़ी 3 व्हीलर निर्माता कंपनी
इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की मांगों लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। 3 व्हीलर वाहन निर्माता कंपनियां लगातार तेज तर्रार ग्रोथ दर्ज कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार दिसंबर महीने में 3 व्हीलर वाहन का निर्माण करने वाली कंपनियों ने दिसंबर 2022 के मुकाबले कुल 36.47 ग्रोथ दर्ज की है। बजाज, पियाजियो और महिंद्रा ये तीनों कंपनियां भारत के टॉप 3 वाहन विक्रेता कंपनियों में से है। बजाज ने जहां 20.53%, पियाजियो ने 21.46% और महिंद्रा ने 29.71% का ग्रोथ हासिल किया है। इसके अलावा भारत के अन्य 3 व्हीलर निर्माता ब्रांड ने भी अच्छा ग्रोथ हासिल किया है। जिसमें वाई.सी. इलेक्ट्रिक, मयूरी, सिटी लाइफ, अतुल ऑटो, टीवीएस मोटर्स, मिनी मेट्रो, सारथी, जेएस ऑटो आदि शामिल है।
ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम दिसम्बर 2023 के 3 व्हीलर व्हीकल के बिक्री रिपोर्ट की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
दिसंबर 2022 के मुकाबले दिसंबर 2023 में 25,523 ज्यादा थ्री व्हीलर बिके
कंपनी का नाम | दिसंबर 2023 | दिसंबर 2022 | YOY - प्रतिशत बदलाव |
बजाज | 29590 | 24553 | 20.53% |
पियाजियो | 7261 | 5978 | 21.46% |
महिंद्रा | 5912 | 4558 | 29.71% |
वाई.सी. इलेक्ट्रिक | 3820 | 2376 | 60.77% |
मयूरी | 2653 | 1997 | 32.85% |
सिटी लाइफ | 2290 | 1560 | 46.79% |
अतुल ऑटो | 1937 | 1775 | 9.13% |
टीवीएस मोटर्स | 1549 | 1120 | 38.30% |
मिनी मेट्रो | 1532 | 900 | 70.22% |
सारथी | 1302 | 980 | 32.86% |
जेएस ऑटो | 1155 | 680 | 69.85% |
एसकेएस | 1081 | 568 | 90.32% |
अन्य | 35,367 | 22,931 | 54.23% |
कुल | 95,499 | 69,976 | 36.47% |
ब्रांड वाइज थ्री व्हीलर बिक्री का आंकड़ा
बजाज :
बजाज ने वर्ष 2023 के दिसंबर माह में 29590 थ्री व्हीलर की बिक्री की। जो पिछले साल के दिसंबर माह के मुकाबले 20.53% अधिक है। वहीं कंपनी ने पिछले साल के दिसंबर में 24,553 यूनिट 3 व्हीलर की बिक्री की।
पियाजियो
पियाजियो कंपनी ने पिछले वर्ष दिसंबर माह के दौरान 5978 यूनिट 3 व्हीलर वाहन बेचे। जबकि दिसंबर 2023 में कंपनी ने 7261 यूनिट बेचे। जो 21.46 प्रतिशत अधिक है।
महिंद्रा
महिंद्रा कंपनी ने पिछले साल के दिसंबर माह के दौरान 4558 यूनिट 3 व्हीलर वाहन बेचे। जबकि दिसंबर 2023 में कंपनी ने 5912 यूनिट बेचे। जो 29.71 प्रतिशत अधिक है।
वाई.सी. इलेक्ट्रिक :
वाई.सी. इलेक्ट्रिक के सेल में अच्छी वृद्धि दर्ज हुई है। कंपनी ने दिसंबर 2023 महीने में 3820 यूनिट 3 व्हीलर वाहन बेचे। जबकि दिसंबर 2022 में कंपनी ने कुल 2376 यूनिट बेचे। पिछले साल के मुकाबले इस ब्रांड ने 60.77% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है।
मयूरी :
मयूरी ने दिसंबर 2023 में कुल 2653 यूनिट तिपहिया वाहनों बेचे हैं। वहीं दिसंबर 2022 में कंपनी के द्वारा 1997 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की गई। इस प्रकार बिक्री का ग्रोथ 32.85% रही है।
सिटीलाइफ :
दिसंबर 2023 में, सिटीलाइफ कंपनी ने कुल 2290 यूनिट तिपहिया वाहनों की सेल की। वहीं दिसंबर 2022 में कंपनी ने कुल 1560 यूनिट तिपहिया वाहन बेचे थे। इस प्रकार अक्टूबर माह Y-O-Y ग्रोथ 46.79% रही।
अतुल ऑटो :
अतुल ऑटो कंपनी ने दिसंबर 2022 के दौरान 1775 यूनिट 3 व्हीलर वाहन बेचे। जबकि इसी साल दिसंबर 2023 में 1937 यूनिट वाहनों की बिक्री अतुल ऑटो द्वारा की गई, जो 9.13 प्रतिशत अधिक है।
टीवीएस मोटर्स :
टीवीएस मोटर्स भारत की प्रसिद्ध 3 व्हीलर वाहन निर्माता है। टीवीएस मोटर्स ने दिसंबर 2023 में 1549 यूनिट 3 व्हीलर वाहन बेचे। जबकि दिसंबर 2022 में कंपनी ने 1120 यूनिट वाहनों की ही बिक्री कर पाई थी। मासिक YOY ग्रोथ लगभग 38.30 प्रतिशत है।
मिनी मेट्रो :
मिनी मेट्रो के दिसंबर महीने की बिक्री में भी अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है। कंपनी ने साल 2023 के दिसंबर माह में 1532 थ्री व्हीलर बेचे। वहीं साल 2022 के दिसंबर माह में कंपनी की बिक्री 900 यूनिट रही थी। इस प्रकार कुल 70.22% का सकारात्मक ग्रोथ दर्ज किया गया।
सारथी :
सारथी कंपनी ने दिसंबर 2023 में 1302 थ्री व्हीलर बेचे। जबकि दिसंबर 2022 में कंपनी ने 980 थ्री व्हीलर बेचे। इस प्रकार कुल 32.86% वृद्धि दर्ज की गई।
जेएस ऑटो :
जेएस ऑटो ने दिसंबर 2023 में 1155 थ्री व्हीलर बेचे। जबकि कंपनी ने दिसंबर 2022 में 680 यूनिट 3 व्हीलर बेचे। 69.85 प्रतिशत का सकारात्मक ग्रोथ दर्ज किया गया।
एसकेएस ट्रेड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड :
एसकेएस ट्रेड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सेल में 90.32% का तेजतर्रार ग्रोथ दर्ज की गई है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में 1081 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे। वहीं कंपनी ने दिसंबर 2022 में 568 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की थी।
अन्य :
इसके अलावा अन्य कंपनियों के दिसंबर 2023 माह के आंकड़े पर गौर करें तो कंपनियों ने दिसंबर 2023 में कुल 35,367 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की। वहीं दिसंबर 2022 में कंपनियों ने 22,931 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की थी। इस प्रकार अन्य कंपनियों ने 54.23 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT