Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
7 सितंबर 2023

FADA सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2023 : बिके 1,75,201 कंबाइंड कमर्शियल वाहन

By News Date 07 Sep 2023

FADA सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2023 : बिके 1,75,201 कंबाइंड कमर्शियल वाहन

सीवी की कुल बिक्री में 3.23% की ग्रोथ, अगस्त में बेचे गए 75,294 यूनिट्स

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट की अगस्त माह में हुई सेल्स रिपोर्ट सार्वजनिक की है। फाडा ने अपनी इस रिपोर्ट में कंबाइंड कमर्शियल वाहनों की बिक्री के आंकड़े सांझा किए हैं। आंकड़ों के अनुसार, लगभग-लगभग सभी सेगमेंट के वाहनों में वृद्धि देखने को मिली है। अगस्त 2023 में कंबाइंड कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 31.66% की ग्रोथ दर्ज की गई है। इस साल अगस्त में 1,75,201 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की गई है, जबकि अगस्त 2022 में 1,33,072 यूनिट्स बेचे गए थे। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल आइये जानें, किस सेगमेंट के वाहनों को भारत में सबसे अधिक खरीदा गया है और किसकी सेल में आई है कमी।

फाडा सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2023 : कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल्स

अगस्त 2023 की कमर्शियल वाहन खुदरा बिक्री
कैटेगरी अगस्त 2023 अगस्त 2022 Y-o-Y% परिवर्तन
3 व्हीलर 99,907 60,132 66.15%
सीवी 75,294 72,940 3.23%
एलसीवी 43,929 45,403 -3.25%
एमसीवी 5,895 5,119 15.16%
एचसीवी 22,137 20,713 6.87%
अन्य 3,333 1,705 95%
कुल बिक्री 1,75,201 1,33,072 31.66%

3 व्हीलर

FADA यानी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी की गई इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2023 में थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 66.15% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस साल अगस्त में थ्री व्हीलर सेगमेंट की 99,907 यूनिट्स बेचे गए है, जबकि अगस्त 2022 में 60,132 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की गई थी। बता दें, इसमें ई-रिक्शा (पैसेंजर), कार्ट विथ ई-रिक्शा (गुड्स), थ्री व्हीलर (गुड्स), थ्री व्हीलर (पैसेंजर) और थ्री व्हीलर (पर्सनल) की सेल्स भी शामिल है।

कमर्शियल व्हीकल्स

जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री में 3.23% की ग्रोथ दर्ज की गई है। अगस्त 2023 में 75,294 कमर्शियल वाहनों को बेचा गया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में इंडियन कमर्शियल व्हीकल मार्केट में 72,940 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।

एलसीवी

LCV यानी लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की सेल्स में 3.25% की गिरावट देखने को मिली है। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2023 में एलसीवी सेगमेंट के 43,929 वाहनों की ही बिक्री की गई है, जबकि अगस्त 2022 में 45,403 यूनिट्स इस सेगमेंट के बेचे गए थे। 

एमसीवी

FADA की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2023 में मीडियम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की सेल्स में 15.16% की ग्रोथ दर्ज की गई है। इस साल अगस्त में MCV सेगमेंट के 5,895 यूनिट्स को भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में बेचा गया है, जबकि अगस्त 2022 में 5,119 कमर्शियल वाहन बेचे गए थे। 

एचसीवी

एचसीवी यानी हैवी कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट की बिक्री में 6.87% की वृद्धि देखने को मिली है। अगस्त 2022 में इस सेगमेंट के 20,713 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा गया था, जबकि इस साल अगस्त में 22,137 यूनिट्स की बिक्री की गई है।

अन्य

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की अन्य सभी कैटेगरी के वाहनों की बिक्री में 95% की वृद्धि दर्ज की गई है। अगस्त 2023 में अन्य सेगमेंट के 3,333 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की गई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में केवल 1,705 यूनिट्स बेचे गए थे।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top