बजाज ऑटो ने 81.22% की वृद्धि के साथ बेचे 33,581 थ्री व्हीलर
FADA यानी फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में थ्री व्हीलर वाहनों की अगस्त 2023 में हुई बिक्री की रिपोर्ट सांझा की है। फाडा ने अपनी इस रिपोर्ट में अगस्त माह में अलग अलग कंपनियों द्वारा थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री के आंकड़े सार्वजनिक किए हैं। इंडियन कमर्शियल व्हीकल मार्केट में थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 66.15% ग्रोथ की देखने को मिली है। इस साल अगस्त में 99,907 थ्री व्हीलर्स की यूनिट्स बेची गई है, जबकि अगस्त 2022 में 60,132 तिपहिया वाहनों की ही बिक्री हुई थी। आइये जानें, ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में थ्री व्हीलर्स की बिक्री में किस ब्रांड को मिली है अगस्त माह में वृद्धि और किसे करना पड़ा गिरावट का सामना।
FADA सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2023 : थ्री व्हीलर्स की बिक्री आंकड़ों में
थ्री व्हीलर खुदरा बिक्री रिपोर्ट अगस्त 2023 | |||
3 व्हीलर्स ब्रांड्स | अगस्त 2023 | अगस्त 2022 | % YoY ग्रोथ |
बजाज ऑटो | 33,581 | 18,531 | 81.22% |
पियाजियो | 7,541 | 5,238 | 43.97% |
महिंद्रा | 6,129 | 2,523 | 142.93% |
वाई.सी.इलेक्ट्रिक | 3,985 | 1,977 | 101.57% |
मयूरी | 2,855 | 1,966 | 45.22% |
सिटीलाइफ | 2,719 | 1,430 | 90.14% |
अतुल ऑटो | 1,719 | 1,610 | 6.70% |
मिनी मेट्रो | 1,702 | 982 | 73.32% |
टीवीएस मोटर्स | 1,518 | 805 | 88.57% |
सारथी | 1,357 | 1,458 | -6.93% |
जे.एस.ऑटो | 1,101 | 899 | 22.47% |
अन्य ईवी कंपनी | 35,700 | 22,713 | 57.18% |
कुल | 99,907 | 60,132 | 66.15% |
बजाज ऑटो
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में थ्री व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में हमेशा शीर्ष स्थान पर रहने वाली बजाज ऑटो ने अगस्त माह में तिपहिया वाहनों की सेल्स में 81.22% की ग्रोथ हासिल की है। बजाज ऑटो ने इस साल अगस्त में 33,581 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की है, जबकि अगस्त 2022 में कंपनी ने 18,531 यूनिट्स ही बेचे थे।
पियाजियो
फाडा की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, पियाजियो ने अपने थ्री व्हीलर्स वाहनों की बिक्री में 43.97% की वृद्धि दर्ज की है। ब्रांड ने अगस्त 2022 में 5,238 यूनिट्स बेचे थे, जबकि इस साल अगस्त में पियाजियो ने 7,541 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की है।
महिंद्रा
फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त 2023 में अपने थ्री व्हीलर्स की सेल्स में 142.93% की जबरदस्त ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने अगस्त माह में 6,129 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की है, जबकि महिंद्रा ने अगस्त 2022 में सिर्फ 2,523 यूनिट्स को ही बेचा था।
वाई.सी.इलेक्ट्रिक
भारत में वाई.सी.इलेक्ट्रिक ने अगस्त माह में अपने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 101.57% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अगस्त 2023 में 3,985 यूनिट्स को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,977 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की गई थी।
मयूरी
जारी किए गए इन आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2023 में मयूरी कंपनी ने अपने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 45.22% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने अगस्त 2022 में 1,966 थ्री व्हीलर्स को बेचा था, जबकि इस साल अगस्त में 2,855 यूनिट्स की बिक्री की गई है।
सिटीलाइफ
फाडा की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, सिटीलाइफ ने अगस्त 2023 में अपने थ्री व्हीलर्स की बिक्री में 90.14% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अगस्त 2022 में 1,430 यूनिट्स को ही भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में बेचा था, जबकि इस साल अगस्त में 2,719 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की गई है।
अतुल ऑटो
फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार, अतुल ऑटो ने 3 व्हीलर्स की सेल्स में 6.70% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने अगस्त 2023 में अपने 1,719 थ्री व्हीलर्स को ही बेचा है, जबकि पिछले साल अगस्त के महीने में अतुल ऑटो ने 1,610 यूनिट्स को ही सेल किया था।
मिनी मेट्रो
अगस्त माह में मिनी मेट्रो ने अपने तिपहिया वाहनों की बिक्री में 73.32% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अगस्त 2023 में अपने 1,702 थ्री व्हीलर्स को बेचा है, जबकि अगस्त 2022 में मिनी मेट्रो ने 982 यूनिट्स की बिक्री की थी।
टीवीएस मोटर्स
जारी सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, टीवीएस मोटर्स ने अपने 3 व्हीलर्स वाहनों की बिक्री में 88.57% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने अगस्त 2022 में अपने 805 तिपहिया वाहनों को ही बेचा था, जबकि इस साल अगस्त में TVS Motors ने 1,518 यूनिट्स की बिक्री की है।
सारथी
अगस्त 2023 की फाडा सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, सारथी कंपनी ने थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 6.93% की गिरावट का सामना किया है। ब्रांड ने अगस्त माह में अपने 1,357 थ्री व्हीलर्स को भारतीय मार्केट में बेचा है, जबकि अगस्त 2022 में कंपनी ने 1,458 यूनिट्स की बिक्री की थी।
जे.एस.ऑटो
फाडा सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, जे.एस.ऑटो ने अपने थ्री व्हीलर्स वाहनों की बिक्री में 22.47% की वृद्धि दर्ज की है। ब्रांड ने अगस्त 2022 में अपने 899 यूनिट्स को ही भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में बेचा था, जबकि इस साल अगस्त 2023 में J.S. Auto ने 1,101 थ्री व्हीलर्स को बेचा है।
अन्य और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता
फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, अन्य और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं ने अगस्त 2023 में थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 57.18% की वृद्धि हासिल की है। इस साल अगस्त में 35,700 यूनिट्स को बेचा गया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 22,713 थ्री व्हीलर्स की बिक्री की गई थी।
संबंधित खबर : FADA's Sept 2023 Report: 3-Wheeler Sales Surge By 44.98%.
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT