Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
15 साल पुराने 20 हजार वाहन होंगे सीज, एक साथ स्क्रैप करेगी सरकार वीई कमर्शियल व्हीकल्स ने रचा इतिहास, FY25 में LMDT सेगमेंट की नंबर 1 कंपनी बनी टाटा मोटर्स की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी, कमर्शियल व्हीकल्स की 27% बिक्री अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत में इलेक्ट्रिक वाहन अब लीज पर मिलेंगे, टाटा मोटर्स और वर्टेलो ने की साझेदारी एसी केबिन अनिवार्य होने से ट्रक होंगे महंगे, 8 जून से पहले खरीदारी करके बड़ी बचत करें ग्रीनसेल मोबिलिटी को पीएम ई-बस सेवा योजना में 1,200+ इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर मिला भारी-भरकम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हाईवे पर लगेंगे 360kW चार्जिंग पॉइंट, सरकार ने शुरू की तैयारी गंगा-जमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा यूपी का नया लिंक एक्सप्रेसवे, 30 जिलों को 4 राज्यों से मिलेगी कनेक्टिविटी
15 जनवरी 2024

FADA सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2023 : कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 12.68% की ग्रोथ

By News Date 15 Jan 2024

FADA सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2023 : कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 12.68% की ग्रोथ

जानें दिसंबर 2023 में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की बिक्री का आंकड़ा

फाडा सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2023 में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की सेल में एक अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। हाल ही में फाडा ने एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इस रिपोर्ट के अनुसार देश में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की सेल में एक बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। दिसंबर 2023 में कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की सेल 243,241 यूनिट हुई है, वहीं दिसंबर 2022 में 2,15,864 यूनिट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री ही हो पाई थी। बिक्री का यह वर्तमान आंकड़ा 12.68% की बड़ी ग्रोथ के साथ दर्ज हुआ है। एलसीवी को छोड़कर अन्य सभी सेगमेंट में अच्छी बिक्री ग्रोथ देखी गई है। दिसंबर 2023 में 3 व्हीलर, सीवी, एमसीवी, एचसीवी आदि की बिक्री का आंकड़ा बेहद मजबूत ग्रोथ के साथ आया है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2023 की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल की सेल में 12.68% की ग्रोथ 

सेगमेंट का नाम दिसंबर 2023 दिसंबर 2022 YOY - प्रतिशत बदलाव
3 व्हीलर 95,449 69,976 36.40%
सीवी 73,896 72,944 1.31%
एलसीवी 41,804 42,925 -2.61%
एमसीवी 4,808 4,305 11.68%
एचसीवी 23,050 22,847 0.89%
अन्य 4,234 2,867 47.68%

उपरोक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि देश भर में 3 व्हीलर की बिक्री में एक बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। दिसंबर 2023 में 3 व्हीलर की बिक्री 95,449 यूनिट हुई, जबकि दिसंबर 2022 में यह आंकड़ा 69,976 तक ही पहुंची थी। 3 व्हीलर की सेल में लगातार अच्छी वृद्धि दर्ज की जा रही है। दिसंबर माह के आंकड़ों पर नजर डालें तो 3 व्हीलर की बिक्री में 36.40% की ग्रोथ दर्ज की गई। जिसके बाद क्रमशः एमसीवी, सीवी और एचसीवी वाहनों की अच्छी ग्रोथ रही।

फाडा सेल्स रिपोर्ट - थ्री व्हीलर (सेगमेंट वाइज)

3 व्हीलर की बिक्री के आंकड़े बहुत अच्छे आए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा योगदान इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर का रहा है।  बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान ई-रिक्शा (पी),ई रिक्शा कार्ट (जी),थ्री व्हीलर (गुड्स), थ्री व्हीलर (पैसेंजर), थ्री व्हीलर (पर्सनल) सेगमेंट का रहा है, जो इस प्रकार है :

ई रिक्शा ( पी ) :

दिसंबर 2023 में ई रिक्शा पैसेंजर सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। थ्री व्हीलर कंपनियों ने इस दिसंबर 2023 में 45,108 यूनिट ई रिक्शा बेचे। जबकि दिसंबर 2022 में यह आंकड़ा 30,936 था। इस प्रकार कुल 45.81% का सकारात्मक ग्रोथ दर्ज किया गया।

ई रिक्शा कार्ट ( जी ) :

दिसंबर 2023 में इस सेगमेंट में 87.68% वृद्धि के साथ 3688 यूनिट थ्री व्हीलर बिके। जबकि वर्ष 2022 के दिसंबर में यह आंकड़ा 1965 था।

थ्री व्हीलर ( गुड्स ) :

दिसंबर 2023 में इस सेगमेंट में 15.87% की अच्छी वृद्धि के साथ कंपनियों ने 9048 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे। जबकि वर्ष 2022 के दिसंबर में बिक्री का यह आंकड़ा 7809 रहा था।

थ्री व्हीलर ( पैसेंजर ) : 

वर्ष 2023 के दिसंबर माह में 28.39% ग्रोथ के साथ थ्री व्हीलर पैसेंजर सेगमेंट में 37,522 यूनिट वाहनों की बिक्री हुई। जबकि दिसंबर 2022 में यह आंकड़ा 29,225 रहा। 

थ्री व्हीलर ( पर्सनल ) :

दिसंबर 2023 में पर्सनल थ्री व्हीलर सेगमेंट में जबरदस्त तेजी देखी गई। 83 यूनिट की बिक्री के साथ इस सेगमेंट में 102.44 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया गया।  दिसंबर 2022 में बिक्री का यह आंकड़ा 41 था।

फाडा सेल्स रिपोर्ट - कमर्शियल व्हीकल (सेगमेंट वाइज)

फाडा कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2023 के अनुसार कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के बिक्री के आंकड़ों में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।

एलसीवी

एलसीवी वाहनों की बिक्री 2.61% नकारात्मक ग्रोथ के साथ दिसंबर 2023 में 41,804 यूनिट रहा। जबकि दिसंबर 2022 में बिक्री का यह आंकड़ा 42,925 यूनिट रहा।

एमसीवी

एमसीवी वाहनों की बिक्री में 11.68% सकारात्मक ग्रोथ की वजह से दिसंबर 2023 में बिक्री का आंकड़ा 4808 यूनिट रहा। जबकि दिसंबर 2022 में 4305 एमसीवी वाहनों की बिक्री दर्ज हो गई।

एचसीवी

एचसीवी वाहनों की बिक्री वर्ष 2023 के दिसंबर महीने में 23,050 यूनिट हुई थी। वहीं दिसंबर 2022 में इन वाहनों की बिक्री 22,847 यूनिट हुई थी। दिसंबर 2022 के मुकाबले, दिसंबर 2023 में एचसीवी वाहनों की बिक्री 0.89% अधिक हुई है।

अन्य : 

अन्य सभी कंपनियां जो कमर्शियल व्हीकल का निर्माण करती है, उनके संयुक्त बिक्री आंकड़ों के अनुसार भी बिक्री ग्रोथ प्रतिशत 47.68% रहा है। दिसंबर 2023 में अन्य कंपनियों द्वारा कुल 4234 यूनिट वाहन बेचे गए। जबकि दिसंबर 2022 में यह आंकड़ा 2867 यूनिट रहा।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top