कमर्शियल व्हीकल की कुल बिक्री में 4.87% की वृद्धि, सितंबर में बेचे गए 80,804 वाहन
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने इंडियन कमर्शियल व्हीकल मार्केट की सितंबर 2023 में हुई सेल्स की रिपोर्ट सार्वजनिक की है। फाडा ने अपनी इस रिपोर्ट में कंबाइंड कमर्शियल वाहनों की बिक्री के आंकड़े साझा किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, लगभग सभी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में वृद्धि देखने को मिली है। सितंबर 2023 में कंबाइंड कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 25.51% की वृद्धि दर्ज की है। सितंबर माह में 1,83,230 कमर्शियल वाहन बेचे गए हैं, जबकि सितंबर 2022 में 1,45,991 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। आइये ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में जानें, किस सेगमेंट के वाहनों को भारत में सबसे अधिक खरीदा गया है और किसकी सेल्स में पहले के मुकाबले कमी आई है।
फाडा सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 : कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल्स
सितंबर 2023 में कमर्शियल वाहनों की खुदरा बिक्री | |||
कैटेगरी | सितंबर 2023 | सितंबर 2022 | Y-o-Y% परिवर्तन |
3 व्हीलर | 1,02,426 | 68,937 | 48.58% |
सीवी | 80,804 | 77,054 | 4.87% |
एलसीवी | 46,213 | 47,043 | -1.76% |
एमसीवी | 5,623 | 5,185 | 8.45% |
एचसीवी | 25,237 | 22,713 | 11.11% |
अन्य | 3,731 | 2,113 | 77% |
कुल बिक्री | 1,83,230 | 1,45,991 | 25.51% |
3 व्हीलर
FADA यानी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2023 में थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 48.58% की ग्रोथ देखने को मिली है। सितंबर माह में थ्री व्हीलर सेगमेंट की 1,02,426 यूनिट्स बेची गई है, जबकि सितंबर 2022 में 68,937 थ्री व्हीलर बेचे गए थे। बता दें, इसमें ई-रिक्शा (पैसेंजर), कार्ट विथ ई-रिक्शा (गुड्स), थ्री व्हीलर (गुड्स), थ्री व्हीलर (पैसेंजर) और थ्री व्हीलर (पर्सनल) की सेल्स भी शामिल है।
कमर्शियल व्हीकल्स
आंकड़ों के अनुसार, सितंबर माह में कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री में 4.87% की वृद्धि दर्ज की गई है। सितंबर 2023 में 80,804 कमर्शियल वाहनों को बेचा गया है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 77,054 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।
एलसीवी
लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के वाहनों की सेल्स में 1.76% की गिरावट देखने को मिली है। जारी आंकड़ो के अनुसार, सितंबर 2023 में एलसीवी सेगमेंट के 46,213 वाहन बेचे गए है, जबकि सितंबर 2022 में 47,043 यूनिट्स इस सेगमेंट के बेचे गए थे।
एमसीवी
FADA सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2023 में मीडियम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की बिक्री में 8.45% ग्रोथ दर्ज की गई है। इस साल सितंबर में एमसीवी सेगमेंट के 5,623 यूनिट्स बेचे गए है, जबकि सितंबर 2022 में 5,185 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की गई थी।
एचसीवी
HCV यानी हैवी कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट की बिक्री में 11.11% की वृद्धि दर्ज की गई है। सितंबर 2022 में इस सेगमेंट के 22,713 कमर्शियल वाहनों को बेचा गया था, जबकि इस साल सितंबर में 25,237 यूनिट्स की बिक्री की गई है।
अन्य
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की अन्य सभी कैटेगरी के वाहनों की बिक्री में 77% की ग्रोथ दर्ज की गई है। सितंबर 2023 में अन्य सेगमेंट के 3,731 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की गई है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 2,113 यूनिट्स बेचे गए थे।
सम्बंधित खबर: FADA Combined CV Sales Registered 25.51% Hike in September 2023
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFBA
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT