Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
Montra Electric Eviator
9 अक्टूबर 2023

FADA सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 : भारत में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 4.87% वृद्धि

By News Date 09 Oct 2023

FADA सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023 : भारत में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 4.87% वृद्धि

टाटा मोटर्स ने सितंबर 2023 में 29,229 कमर्शियल वाहन बेचे

फाडा यानी फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन ने भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की सेल्स रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। जारी रिपोर्ट में सितंबर 2023 में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री के आंकड़े साझा किए गए हैं। भारत में लगभग सभी कंपनियों ने सितंबर माह में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। कमर्शियल मार्केट में वाहनों की सेल्स में 4.87% की वृद्धि देखने को मिली है। भारत में सितंबर 2023 में 80,804 कमर्शियल वाहन बेचे गए हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 77,054 यूनिट्स पर था। आइये ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में जानें, FADA सेल्स रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2023 में किस ब्रांड की बिक्री में आई है वृद्धि और किसे करना पड़ा गिरावट का सामना।

फाडा कमर्शियल व्हीकल्स सेल्स रिपोर्ट सितंबर 2023

सितंबर 2023 में कमर्शियल वाहनों बिक्री
ब्रांड्स सितंबर 2023 सितंबर 2022 YoY % परिवर्तन
टाटा मोटर्स 29,229 30,214 -3.26%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 20,694 18,358 12.72%
अशोक लेलैंड 12,690 12,470 1.76%
वीईसीवी 5,694 4,983 14.27%
मारुति सुजुकी 3,486 3,179 9.66%
डेमलर 1,673 1,197 39.77%
फोर्स मोटर्स 1,258 1,093 15.10%
एसएमएल इसुजु 760 741 2.56%
अन्य ब्रांड्स 5,320 4,819 10.40%
कुल बिक्री 80,804 77,054 4.87%

टाटा मोटर्स

फाडा द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स का सितंबर 2023 में खास प्रदर्शन नहीं रहा है। कंपनी ने सितंबर 2023 में अपने वाहनों की बिक्री में 3.26% की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने सितंबर में अपने 29,229 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि सितंबर 2022 में टाटा मोटर्स ने 30,214 यूनिट्स की बिक्री की थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

आंकड़ों के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 12.72% की ग्रोथ हासिल की है। सितंबर 2023 में कंपनी ने सीवी की 20,694 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में ब्रांड ने 18,358 कमर्शियल वाहन बेचे थे।

अशोक लेलैंड

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने सितंबर 2023 में अपने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 1.76% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर माह में 12,690 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है, जबकि सितंबर 2022 में अशोक लेलैंड ने 12,470 यूनिट्स ही बेचे थे।

वीईसीवी

VECV यानी वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल ने सितंबर में अपने वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 14.27% की ग्रोथ हासिल की है। ब्रांड ने सितंबर 2023 में 5,694 कमर्शियल वाहन बेचे है, जबकि पिछले साल इसी महीने में वीईसीवी ने 4,983 यूनिट्स बेचे थे।

मारुति सुजुकी

फाडा सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, मारुति सुजुकी ने सितंबर 2023 में अपने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 9.66% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस साल सितंबर माह में अपने 3,486 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि सितंबर 2022 में 3,179 यूनिट्स की बिक्री की थी।

डेमलर

भारतबेंज कमर्शियल व्हीकल्स ने सितंबर 2023 में अपने वाहनों की बिक्री में 39.77% की वृद्धि दर्ज की है। ब्रांड ने सितंबर माह में अपने 1,673 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 1,197 यूनिट्स ही कंपनी ने बेची थी।

फोर्स मोटर्स

सितंबर 2023 की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, फोर्स मोटर्स ने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 15.10% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर माह में अपने 1,258 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि सितंबर 2022 में फोर्स मोटर्स ने 1,093 यूनिट्स बेची थी।

एसएमएल इसुजु

एसएमएल इसुजु ने सितंबर 2023 में अपने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 2.56% की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने सिंतबर में 760 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि सितंबर 2022 में एसएमएल इसुजु ने 741 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की थी।

अन्य ब्रांड

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन की सिंतबर 2023 सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अन्य ब्रांड्स ने कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 10.40% की वृद्धि दर्ज की है। सितंबर माह में अन्य ब्रांड्स ने 5,320 कमर्शियल वाहनों को बेचा हैं, जबकि सितंबर 2022 में 4,819 यूनिट्स ही बेची गई थी।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us
scroll to top