जानें जून 2024 में थ्री व्हीलर बिक्री का आंकड़ा
भारत में थ्री व्हीलर वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है, इसी बीच फाडा ने थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पेश किया है। FADA द्वारा जारी 3 व्हीलर सेल्स रिपोर्ट के अनुसार जून 2024 में कंपनियों ने 5.10% की ओवरऑल ग्रोथ दर्ज की। भारत की प्रमुख थ्री व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी बजाज, पियाजियो और महिंद्रा उन टॉप थ्री कंपनियों में शामिल है जिसने सर्वाधिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की है। बजाज ने जहां 2.93% और पियाजियो ने 10.88% ग्रोथ हासिल की है। वहीं महिंद्रा ने 3.65% की ग्रोथ हासिल की। इसके अतिरिक्त भारत की अन्य 3 व्हीलर वाहन निर्माता कंपनियों जैसे वाई.सी. इलेक्ट्रिक, टीवीएस मोटर्स, सिटी लाइफ आदि कंपनियों ने भी अच्छी खासी ग्रोथ दर्ज की है।
जून 2024 में 94,321 थ्री व्हीलर वाहन बिके
जून 2024 में पिछले साल के जून 2023 के मुकाबले 4578 ज्यादा थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की गई है। कंपनियों ने 5.10% की ग्रोथ के साथ इस बार जून 2024 में 94321 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। वहीं पिछले साल जून 2023 में कंपनी की बिक्री का आंकड़ा 89,743 यूनिट है। कंपनी वाइज बिक्री का आंकड़ा नीचे सारणी में दिया गया है:
कंपनी का नाम | जून 2024 | जून 2023 | YOY - प्रतिशत में बदलाव |
बजाज | 34,238 | 33,264 | 2.93% |
पियाजियो | 6,850 | 6,178 | 10.88% |
महिंद्रा | 5,449 | 5,257 | 3.65% |
वाई.सी. इलेक्ट्रिक | 3,355 | 3,471 | -3.34% |
मयूरी | 2,471 | 2,363 | 4.57% |
अतुल ऑटो | 2,022 | 1,640 | 23.29% |
सिटी लाइफ | 1,963 | 2,140 | -8.27% |
टीवीएस मोटर्स | 1,746 | 1,422 | 22.78% |
मिनी मेट्रो | 1,296 | 1,504 | -13.83% |
अन्य | 34,931 | 32,504 | 7.47% |
कुल | 94,321 | 89,743 | 5.10% |
ब्रांड वाइज थ्री व्हीलर बिक्री का आंकड़ा
भारत की थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों ने लगातार अच्छी ग्रोथ के साथ भारत में रिकॉर्ड स्तर पर बिक्री दर्ज कर रही है, जो भारत के इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य के लिए काफी अच्छा है। जून 2024 में कंपनी वाइज बिक्री के आंकड़ों को देखें तो कुल 9 कंपनियां हैं जिन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बड़ा योगदान दिया है।
बजाज
भारत में बजाज वाहनों की बिक्री जून 2024 में 34,238 यूनिट हुई, जबकि पिछले साल जून 2023 में कंपनी की बिक्री का यह आंकड़ा 33,264 यूनिट रहा। सालाना दर पर ग्रोथ देखें तो यह 2.93% है।
पियाजियो
पियाजियो कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में सुपर ग्रोथ हासिल की है। कंपनी ने जून 2024 में जहां 6850 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की, वहीं जून 2023 में कंपनी ने 6178 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री में 10.88% की अच्छी ग्रोथ दर्ज की।
महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने जून 2024 में 5449 यूनिट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। वहीं कंपनी ने पिछले साल जून 2023 में 5257 यूनिट तिपहिया वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने 3.65% की ग्रोथ हासिल की।
वाई.सी. इलेक्ट्रिक
वाईसी इलेक्ट्रिक कंपनी ने जून 2024 में 3355 यूनिट तीन पहिया वाहनो की बिक्री की। जबकि जून 2023 में कंपनी के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री का आंकड़ा 3471 यूनिट था। कंपनी ने 3.34% की नकारात्मक ग्रोथ दर्ज की है।
मयूरी
मयूरी ने जून 2024 में कुल 2471 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। जून 2023 में जहां मयूरी ने कुल 2363 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की थी। इस प्रकार बिक्री में 4.57% की ग्रोथ देखी गई।
अतुल ऑटो
अतुल ऑटो कंपनी ने जून 2024 में जहां 2022 यूनिट की बिक्री की थी, वहीं जून 2023 में कंपनी की बिक्री का यह आंकड़ा 1640 रही थी। इस प्रकार पिछले साल के जून महीने के मुकाबले कंपनी ने 23.29 प्रतिशत की बड़ी ग्रोथ हासिल की।
सिटीलाइफ
जून 2024 में, सिटीलाइफ कंपनी ने कुल 1963 यूनिट थ्री व्हीलर वाहन बेचे। जबकि साल 2023 के जून में कंपनी की बिक्री का यह आंकड़ा 2140 था। इस तरह पिछले साल के जून महीने की अपेक्षा कंपनी ने 8.27% की गिरावट दर्ज की।
टीवीएस मोटर्स
टीवीएस मोटर्स ने जून 2024 में 1746 यूनिट तीन पहिया वाहनों की बिक्री की, वहीं कंपनी ने जून 2023 में 1422 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। इस प्रकार कंपनी का सालाना YOY ग्रोथ 22.78% रहा।
मिनी मेट्रो
मिनी मेट्रो की जून माह की सेल में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी ने साल 2024 के जून महीने में कुल 1296 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। जबकि साल 2023 के जून महीने में कंपनी की थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 1504 यूनिट रही थी। इस तरह कंपनी ने 13.83% की बड़ी बिक्री गिरावट दर्ज की है।
अन्य
भारत के प्रमुख थ्री व्हीलर निर्माता ब्रांडों के अलावा कई और लोकल कंपनियां थ्री व्हीलर वाहनों का निर्माण करती है। अन्य कंपनियों ने भी अपनी बिक्री में काफी अच्छी ग्रोथ दर्ज की है। जून 2024 में अन्य कंपनियों ने 34,931 यूनिट थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की, वहीं जून 2023 में अन्य कंपनियों की बिक्री का आंकड़ा 32,504 यूनिट रहा था। इस प्रकार कंपनी ने सालाना 7.47% की ग्रोथ हासिल की।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT