फाडा थ्री व्हीलर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025 : साल दर साल बिक्री में 6.86 प्रतिशत की वृद्धि
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने जनवरी 2025 में 3 व्हीलर की खुदरा बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इस महीने 6.86% की ग्रोथ के साथ 107,033 यूनिट बेची गई जो जनवरी 2024 में बेची गई 100,160 यूनिट्स से अधिक है। नए साल 2025 के पहले महीने जनवरी में ज्यादा बिक्री से कंपनियां खुश है। बजाज ऑटो ने सबसे ज्यादा थ्री व्हीलर व्हीकल बेचकर नंबर वन की पॉजिशन को बरकरार रखा है। इस महीने पियाजियो, मयूरी और सिटी लाइफ जैसी कंपनियों को गिरावट का सामना करना पड़ा है। वहीं, महिंद्रा, वाईसी इलेक्ट्रिक, अतुल ऑटो, टीवीएस मोटर्स आदि कंपनियों ने सकारात्मक ग्रोथ दर्ज की है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में FADA 3-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट जनवरी 2025 को विस्तार से समझते हैं।
FADA REPORT : जानिए जनवरी 2025 में किस ब्रांड ने कितने थ्री व्हीलर व्हीकल बेचे
FADA ने जनवरी 2025 के लिए प्रमुख कंपनियों की सेल्स डेटा जारी किए हैं, जिसमें विभिन्न ब्रांड्स की वृद्धि और गिरावट को बताया गया है। आइए, विभिन्न ओईएम की बिक्री का विश्लेषण करें :
ब्रांड |
जनवरी 2025 बिक्री (यूनिट्स) |
जनवरी 2024 बिक्री (यूनिट्स) |
वृद्धि (%) |
बजाज |
39488 |
37148 |
6.30% |
पियाजियो |
7904 |
8271 |
-4.44% |
महिंद्रा |
6931 |
5316 |
30.38% |
वाई.सी. इलेक्ट्रिक |
3882 |
3375 |
15.02% |
अतुल ऑटो |
2748 |
2078 |
32.24% |
टीवीएस मोटर्स |
2703 |
1840 |
46.90% |
मयूरी |
2270 |
2361 |
-3.85% |
सिटीलाइफ |
1924 |
2007 |
-4.14% |
अन्य (ईवी सहित) |
39,183 |
37764 |
3.76% |
कुल बिक्री |
107033 |
100160 |
6.86% |
ब्रांड वाइज 3-व्हीलर बिक्री रिपोर्ट जनवरी 2025
बजाज
बजाज ने जनवरी 2025 में 39,488 यूनिट्स की बिक्री करते हुए अपनी मार्केट लीडरशिप बरकरार रखी, जो जनवरी 2024 में 37,148 यूनिट्स से 6.30% अधिक है। इस सेगमेंट में कंपनी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है जो इसके मजबूत उपभोक्ता आधार और विभिन्न वाणिज्यिक और यात्री जरूरतों को पूरा करने वाले मॉडलों की व्यापक उपलब्धता को दर्शाता है।
पियाजियो
पियाजियो की जनवरी 2025 में बिक्री 4.44% घटकर 7,904 इकाई रह गई, जो जनवरी 2024 में 8,271 इकाई थी। इस मामूली गिरावट के बावजूद, पियाजियो थ्री-व्हीलर मार्केट में मजबूत खिलाड़ी बना हुआ है, जो ग्राहकों की बदलती मांगों को पूरा करने के लिए फ्यूल एफिशिएंट और इलेक्ट्रिक मॉडल की सीरीज पेश करता है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा ने जनवरी 2025 में 6,931 यूनिट्स की बिक्री करते हुए 30.38% की प्रभावशाली ग्रोथ दर्ज की, जबकि जनवरी 2024 में 5,316 यूनिट्स बेची गई थी। कंपनी की लगातार ग्रोथ कर रही है। ब्रांड पिछले कुछ सालों से लेटेस्ट इलेक्ट्रिक और ईंधन-आधारित तिपहिया वाहनों पर विशेष फोकस कर रहा है और बाजार की मांग के अनुसार प्रोडक्ट उपलब्ध करा रहा है।
वाईसी इलेक्ट्रिक
वाईसी इलेक्ट्रिक ने जनवरी 2025 में 3,882 यूनिट्स की बिक्री की है, जो जनवरी 2024 में 3,375 यूनिट्स से 15.02% अधिक है। कंपनी की लगातार ग्रोथ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के लिए बढ़ती उपभोक्ता पसंद को रेखांकित करती है।
अतुल ऑटो
अतुल ऑटो ने 32.24% की शानदार बढ़त दर्ज की है और जनवरी 2025 में 2,748 यूनिट की बिक्री की है जो बिक्री जनवरी 2024 में बेची गई 2,078 इकाइयों से अधिक है। कंपनी के विस्तार को इसकी आक्रामक बाजार रणनीतियों और बेहतर प्रदर्शन और दक्षता प्रदान करने वाले नए मॉडलों की शुरूआत से जोड़ा जा सकता है।
टीवीएस मोटर्स
टीवीएस मोटर्स ने सभी प्रमुख ब्रांड्स में सबसे अधिक वृद्धि प्रतिशत दर्ज किया है। ब्रांड ने 46.90% की ग्रोथ के साथ जनवरी 2025 में 2,703 यूनिट्स की बिक्री की है जो जनवरी 2024 में बेची गई 1,840 यूनिट्स से अधिक है। कंपनी की तीव्र वृद्धि इसके स्ट्रांग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, मजबूत डीलर नेटवर्क और लास्ट माइल मोबिलिटी सॉल्यूशन्स की बढ़ती मांग को दर्शाती है।
मयूरी
मयूरी ने अपनी बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की है। ब्रांड ने जनवरी 2025 में 2,270 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि जनवरी 2024 में 2,361 यूनिट्स बेची गई थी। इस प्रकार 3.85% की कमी देखी गई है। गिरावट के बावजूद, ब्रांड अपने किफायती और टिकाऊ मॉडलों के लिए लोकप्रिय बना हुआ है।
सिटी लाइफ
दिल्ली इलेक्ट्रिक ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के तहत सिटी लाइफ की बिक्री में 4.14% की गिरावट देखी गई। जनवरी 2025 में इसकी बिक्री 1,924 यूनिट रही, जबकि जनवरी 2024 में यह 2,007 यूनिट थी। इस गिरावट का कारण इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा हो सकती है, फिर भी ब्रांड लागत प्रभावी ई-मोबिलिटी सॉल्यूशन्स की तलाश करने वाले खरीदारों को आकर्षित करना जारी रखता है।
ईवी सहित अन्य
"ईवी सहित अन्य थ्री व्हीलर्स" की कैटेगरी में 3.76% की ग्रोथ देखी गई है, जिसमें जनवरी 2025 में बढ़त के साथ 39,183 यूनिट्स बेचे गए हैं जो जनवरी 2024 में 37,764 यूनिट्स थी।
कुल मिलाकर, जनवरी 2025 का महीना थ्री व्हीलर व्हीकल कंपनियों के लिए काफी सकारात्मक रहा है। कंपनियों को आगामी महीने में भी बढ़त की उम्मीद है।
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। प्रमुख ईवी मेकर में महिंद्रा, बजाज, पियाजियो, टीवीएस, वाईसी इलेक्ट्रिक, अतुल ऑटो, सिटी लाइट आदि कंपनियां शामिल है। इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल मार्केट में इलेक्ट्रिक टिपर से लेकर इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक तक विभिन्न ईवी श्रेणियां शामिल है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर बेस्ट ऑफर प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube - https://bit.ly/TruckYT