फाडा थ्री व्हीलर सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2024 : 25,523 यूनिट्स बेचे
भारत में 3 व्हीलर वाहनों की मांग बढ़ रही है। खासकर इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की मांगों में लगातार तेजी देखी जा रही है। भारत में बढ़ते इलेक्ट्रिक लास्ट माइल मोबिलिटी की वजह से देश की 3 व्हीलर वाहन निर्माता कंपनियां तेज तर्रार ग्रोथ कर रही है। शून्य कार्बन उत्सर्जन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए सरकार भी लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन दे रही है। हाल ही में FADA द्वारा जारी थ्री व्हीलर सेल्स रिपोर्ट के अनुसार इस बार फरवरी महीने में 3 व्हीलर का निर्माण करने वाली भारत की कंपनियों ने एक बार फिर तेज ग्रोथ दर्ज की है। कंपनियों ने फरवरी 2023 के मुकाबले कुल 23.88 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ दर्ज की है। बजाज, पियाजियो और महिंद्रा भारत की उन टॉप 3 कंपनियों में शामिल है जो सबसे ज्यादा थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री करती है। बजाज ने 16.04% की ग्रोथ, पियाजियो ने 18.14% और महिंद्रा ने 24.90% की उल्लेखनीय ग्रोथ प्राप्त की है। इसके अलावा भारत के अन्य 3 व्हीलर निर्माता कंपनियों ने भी अच्छी ग्रोथ हासिल की है। जिसमें वाई.सी. इलेक्ट्रिक, टीवीएस मोटर्स, मिनी मेट्रो, जेएस ऑटो, मयूरी, सिटी लाइफ, अतुल ऑटो आदि कंपनियां शामिल है।
फरवरी 2023 के मुकाबले फरवरी 2024 में 25,523 ज्यादा थ्री व्हीलर बिके
कंपनी का नाम |
फरवरी 2024 | फरवरी 2023 |
YOY - प्रतिशत बदलाव |
बजाज | 34,677 | 29,883 | 16.04% |
पियाजियो | 8,010 | 6,780 | 18.14% |
महिंद्रा | 5,853 | 4,686 | 24.90% |
वाई.सी. इलेक्ट्रिक | 3,356 | 2,620 | 28.09% |
मयूरी | 2,090 | 1,856 | 12.61% |
सिटी लाइफ | 1,990 | 1,564 | 27.24% |
अतुल ऑटो | 1,961 | 1,975 | -0.71% |
टीवीएस मोटर्स | 1,926 | 1,336 | 44.16% |
मिनी मेट्रो | 1,154 | 942 | 22.51% |
जेएस ऑटो | 963 | 915 | 5.25% |
अन्य | 32,938 | 24,062 | 36.89% |
कुल | 94,918 | 76,619 | 23.88% |
ब्रांड वाइज थ्री व्हीलर बिक्री का आंकड़ा
भारत के की थ्री व्हीलर निर्माता कंपनियों ने थ्री व्हीलर की बिक्री में अच्छी ग्रोथ दर्ज की है। जिसमें बजाज, पियाजियो, महिंद्रा आदि शामिल है। ब्रांड वाइज थ्री व्हीलर बिक्री का आंकड़ा इस प्रकार है :
बजाज
बजाज ने साल 2023 के फरवरी महीने में कुल 34677 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे। पिछले साल के फरवरी माह में कंपनी ने 29,883 यूनिट 3 व्हीलर बेचे। बजाज में फरवरी 2024 में 16.04% का ग्रोथ हासिल किया है।
पियाजियो
पियाजियो कंपनी ने फरवरी 2024 में 8,010 यूनिट 3 व्हीलर बेचे। फरवरी 2023 में कंपनी ने कुल 6780 यूनिट बेचे। पियाजियो ने 3 व्हीलर बिक्री में 18.14% का ग्रोथ हासिल की।
महिंद्रा
महिंद्रा कंपनी ने फरवरी 2024 में 5853 यूनिट 3 व्हीलर बेचे। कंपनी की फरवरी 2023 की बिक्री का आंकड़ा 4686 यूनिट रहा था। फरवरी 2024 में कंपनी ने 24.90% का ग्रोथ हासिल की।
वाई.सी. इलेक्ट्रिक
वाई.सी. इलेक्ट्रिक की बिक्री में भी अच्छी खासी ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी ने जहां फरवरी 2024 में 3,356 यूनिट 3 व्हीलर बेचे। वहीं फरवरी 2023 में बिक्री का यह आंकड़ा 2620 यूनिट रहा। फरवरी 2024 में कंपनी का ग्रोथ 28.09% रहा।
मयूरी
मयूरी ने फरवरी 2024 में कुल 2090 यूनिट तिपहिया वाहनों की बिक्री की है। वहीं फरवरी 2023 में कंपनी ने कुल 1856 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की थी। इस प्रकार बिक्री का ग्रोथ 12.61% रही है।
सिटीलाइफ
फरवरी 2024 में, सिटी लाइफ कंपनी द्वारा बेचे गए 3 व्हीलर वाहनों की कुल संख्या 1990 थी। कंपनी ने फरवरी 2023 में कुल 1564 यूनिट तिपहिया वाहनों की सेल की। इस प्रकार फरवरी माह की Y-O-Y ग्रोथ 27.24% रही।
अतुल ऑटो
अतुल ऑटो कंपनी ने फरवरी 2023 में 1975 यूनिट 3 व्हीलर वाहन की बिक्री दर्ज की थी। लेकिन इस साल फरवरी 2024 में कंपनी ने 1961 यूनिट वाहनों की बिक्री की। अतुल ऑटो कंपनी की बिक्री 0.71% नकारात्मक रहा है।
टीवीएस मोटर्स
टीवीएस मोटर्स भारत में 3 व्हीलर व्हीकल का निर्माण करने वाली प्रसिद्ध कंपनियों में से एक है। टीवीएस मोटर्स ने फरवरी 2024 में 1926 यूनिट 3 व्हीलर वाहन बेचे। जबकि फरवरी 2023 में कंपनी ने 1336 यूनिट वाहन ही बेच पाई थी। इस प्रकार YOY ग्रोथ लगभग 44.16% है।
मिनी मेट्रो
मिनी मेट्रो की फरवरी माह की सेल बहुत अच्छी ग्रोथ के साथ हुई है। कंपनी ने साल 2023 के फरवरी माह में कुल 942 यूनिट थ्री व्हीलर बेचे। जबकि साल 2024 के फरवरी माह में कंपनी की सेल 1154 यूनिट रही। इस प्रकार कंपनी ने 22.51% का सकारात्मक ग्रोथ दर्ज की है।
जेएस ऑटो
जेएस ऑटो ने फरवरी 2023 में 915 यूनिट थ्री व्हीलर वाहन बेचे, जबकि कंपनी ने वर्ष 2024 के फरवरी महीने में 963 यूनिट वाहनों की बिक्री की। कंपनी का ग्रोथ 5.25 प्रतिशत के साथ साधारण रहा है।
अन्य
अन्य कंपनियों ने भी इस माह काफी अच्छा व्यापार किया है। अन्य कंपनियों में भारत की लोकल स्तर पर थ्री व्हीलर वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनियां आती है। फरवरी 2024 में इन कंपनियों ने 32,938 थ्री व्हीलर वाहन बेचे। जबकि इन कंपनियों ने फरवरी 2023 में कुल 24,062 यूनिट थ्री व्हीलर की बिक्री की थी। इस प्रकार अन्य कंपनियों ने फरवरी 2023 के मुकाबले फरवरी 2024 में 36.89 प्रतिशत अधिक वाहन बेचे हैं।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT