Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
21 May 2022
Automobile

30 लाख से कम कीमत के टॉप 10 पावरफुल ट्रकों की पूरी जानकारी

By News Date 21 May 2022

30 लाख से कम कीमत के टॉप 10 पावरफुल ट्रकों की पूरी जानकारी

अपने बजट के अनुसार चुनें 30 लाख रुपए से कम कीमत के सर्वश्रेष्ठ ट्रक

ट्रक व्यवसाय के अंतर्गत यह बहुत आवश्यक है कि नया अथवा पुराना ट्रक खरीदने से पहले इनके सर्वश्रेष्ठ मॉडलों के बारे में जान लिया जाए। यदि आप एक- दो ट्रकों से अपना व्यवसाय चलाते हैं अथवा समूह में नये ट्रक शामिल करना चाहते हैं, इन दोनों ही स्थितियों में बेहतर ट्रकों को अपनाना चाहिए जो दीर्घकाल तक आपको कमाई में बरकत दे सकें। आज आपको ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में भारत के उन टॉप 10 ट्रकों के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है जिनकी कीमत प्रति ट्रक अधिकतम 30 लाख या 30 लाख रुपए से कम कीमत होगी। ये ट्रक मॉडल्स लोडिंग क्षमता, माइलेज और उच्च प्रदर्शन के साथ कार्य को अंजाम देने में कुशल साबित होते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से ऐसे सर्वश्रेष्ठ ट्रक मॉडल हैं? 

1. टाटा 912 एलपीके 
 

बता दें कि 30 लाख से कम कीमत वाले टॉप 10 ट्रकों के उम्दा मॉडल्स में टाटा 912 एलपीके ट्रक प्रमुख है। यह सभी बुनियादी ढांचे और निर्माण अनुप्रयोगों के लिए एकदम उपयुक्त माना जाता  है। टन भार विन्यास के साथ यह वाणिज्यिक वाहन खंड में सबसे विश्वसनीय टिपर है। टाटा 912 एलपीके टिपर उन्नत तकनीक समाधानों के साथ निर्मित है जो उच्च प्रदर्शन और बेहतर ईंधन दक्षता प्रदान करते हैं। इसकी बिल्ड क्वालिटी मजबूत है। वहीं 40 प्रतिशत उच्च ग्रेडेबिलिटी है। इसे तीन चरणों में डिजायन किया गया है। इसमें 3.3L NG BSVI इंजन है जो 390 एनएम टार्क उत्पन्न करता है। यह सभी टिपिंग कार्यों के लिए पर्याप्त है। माइलेज 7 से 9 किलो/ लीटर के बीच होती है। वहीं टाटा 912 एलपीके टिपर की कीमत 19.24 लाख के मध्य है। इस टिपर में 6 टायर लगे हैं। एलपीके 912 टिपर में 9,600 किलोगाम का जीवीडब्ल्यू और उच्च पेलोड क्षमता है। इसके अतिरिक्त ड्राइवर की थकान को कम करने के लिए सीटों को गर्मियों और सर्दियों में आरामदायक मेल्बा फैब्रिक के साथ डिजायन किया गया है। 

जानें, टाटा 912 एलपीके टिपर की मुख्य विशेषताएं 

यहां आपको टाटा 912 एलपीके टिपर की मुख्य विशेषताएं बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं। 

  • इस टिपर में 90 लीटर का ईंधन टैंक है जो लंबी यात्रा के लिए इसे उपयुक्त बनाए रखता है। 
  • बेहतर आराम और शानदार ड्राइविंग अनुभव के लिए सभी उन्नत सुविधाएं टाटा 912 एलपीके टिपर में हैं। 
  • टाटा 912 एलपीके में पार्किंग ब्रेक के साथ एयर ब्रेक हैं। 
  • इसमें म्यूजिक सिस्टम, फास्ट यूएसबी चार्जर, मोबाइल चार्जर, गियर शिफ्ट एडवाइजर, इलेक्ट्रिक टिपिंग स्विच, ड्राइविंग मैसेज स्क्रीन जैसे आकर्षक फीचर्स हैं। 
  • टाटा 912 एलपीके टिपर में 40 प्रतिशत ग्रेडिबिलिटी है जो इस टिपर के लिए चढ़ाई को आसान बनाता है। 

2. टाटा 1512 एलपीटी
 

30 लाख से कम बजट वाले श्रेष्ठ ट्रक मॉडल में टाटा 1512 एलपीटी ट्रक उन्नत तकनीकी समाधानों के साथ निर्मित है जो उच्च प्रदर्शन प्रदान करता है। इस मॉडल में 4 सिलेंडर के साथ 123 हॉर्स पावर और इंटर कूलर इंजन के साथ इनलाइन वाटर कूल्ड डायरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन है। यह कई अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त माना जाता है। यह उच्च प्रदर्शन करने वाला शक्तिशाली ट्रक है। टाटा 1512 एलपीटी ट्रक 4200 मिमी व्हीलबेस के साथ निर्मित है। इसे कस्टमाइजेबल बॉडी विकल्प के साथ पेश किया गया है। इसमें केबिन के साथ चेचिस है। माइलेज शानदार होने के कारण यह किफायती भी माना जाता है। टाटा 1512 एलपीटी की कीमत 22.45 लाख रुपये लगभग है। 

जानें, टाटा 1512 एलपीटी ट्रक की विशेषताएं 

यहां टाटा 1512 एलपीटी ट्रक की प्रमुख विशेषताएं बताई जा रही हैं जो निम्नलिखित हैं- : 

  • टाटा 1512 एलपीटी ट्रक अधिकतम ग्रेडेबिलिटी औ बढिया टर्निंग रेडियस के साथ निर्मित किया गया है। 
  • टाटा 1512 एलपीटी ट्रक में 16020 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है वहीं इसकी माइलेज शानदार है। 
  • यह पार्किंग ब्रेक और एबीएस ब्रेक के साथ आता है, इसका स्टीयरिंग टाइप टिल्ट एंड टेलिस्कोप पावर स्टियरिंग गियरबॉक्स वाला है। 
  • इसमें 9 आर 20 -16 रेडियल फ्रंट टायर एवं 9 आर 20-16 रेडियल रियर टायर हैं।
  • इसके ईंधन टैंक की क्षमता 160 लीटर है जो इसे अच्छी माइलेज हासिल करने सहायक है। 

3. टाटा 1412 जी-एलपीटी 
 


आपको बता दें कि टाटा 1412 जी एलपीटी ट्रक अपनी आधुनिक तकनीकी समाधानों और उच्च प्रदर्शन क्षमता के कारण अलग पहचान रखता है। इसकी इंजन क्षमता 123 हॉर्स पावर की है। यह 420 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है जो कई अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त माना जाता है। टाटा 1412 जी एलपीटी में 3.8 एसजीआई टीसी बीएस 6 इंजन स्पार्क इग्निशन इंजन बाधा रहित कार्य के लिए दिया गया है। इस ट्रक को बीएस-6 के मुताबिक लांच किया गया था। इसमें केबिन विद चेचिस है। इसका माइलेज शानदार है। यह ट्रक ईंधन की बचत करने वाला श्रेष्ठ मॉडल है। इसकी कीमत 21.54 लाख रुपये है जो ग्राहकों के अनुसार उचित रूप से तय की गई है। 

टाटा 1412 जी एलपीटी ट्रक की मुख्य विशेषताएं 

आपको यहां टाटा 1412 जी एलपीटी ट्रक की विशेषताएं बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं-

  • टाटा 1412 एलपीटी ट्रक अधिकतम ग्रेडिबिलिटी और अच्छे टर्निंग रेडियस के साथ निर्मित है। इसके साथ ही इसमें 486 लीटर फ्यूल टैंक क्षमता है। 
  • यह 6 टायरों वाला ट्रक है जो शानदार गति प्रदान करता है। 
  • टाटा 1412 जी एलपीटी ट्रक में 13850 किलोग्राम जीवीडब्यू है। 
  • इसका स्टीयरिंग टाइप टिल्ट एंड टेलीस्कॉप पावर स्टीयरिंग है। 
  • इसमें मैकेनिकल लिंकेज रोड शिफ्टिंग गियरबॉक्स है। 

4. टाटा टी.14 अल्ट्रा 
 

टाटा टी.14 अल्ट्रा ट्रक की असाधारण गुणवत्ता के कारण इसे कमर्शियल वाहन खंड में ट्रक व्यवसायियों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसकी इंजन क्षमता 155 HP है और यह 450 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है जो सडक़ परिवहन संबंधी कई कठिन कार्यों को अंजाम दे सकता है। वहीं टाटा टी.14अल्ट्रा ट्रक में बाधामुक्त कार्य के लिए 3.3 लीटर एनर्जी, बीएसवीआई इंजन दिया गया है। इस ट्रक में उच्च प्रदर्शन की क्षमता है। यह शक्तिशाली ट्रक है जो प्रभावी कार्य प्रदान करता है। नया टाटा टी 14 अल्ट्रा ट्रक 8865 मिमी लंबाई, 2440 मिमी चौड़ाई और 2605 मिमी ऊंचाई वाला है। यह ट्रक कस्टमाइजेबल बॉडी विकल्प के साथ आता है। इसमें केबिन के साथ चेचिस है। इस ट्रक का माइलेज शानदार है, यह ईंधन बचा कर आपको बचत कराता है।  टाटा टी. 14 अल्ट्रा ट्रक की कीमत 20.92 लाख रुपये है जो ग्राहकों के अनुसार उचित रूप से तय की गई है। 

टाटा टी.14 अल्ट्रा ट्रक की प्रमुख विशेषताएं 

यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको टाटा टी. अल्ट्रा की प्रमुख विशेषताएं बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं-: 

  • यह ट्रक अधिकतम ग्रेडेबिलिटी और अच्छे टर्निंग रेडियस के साथ निर्मित है। 
  • इसमें 160 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक है। इस ट्रक में 14010 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है जो शानदार गति प्रदान करता है। 
  • टाटा टी. 14 अल्ट्रा ट्रक पार्किंग ब्रेक के साथ एयर ब्रेक के साथ आता है। 
  • इसका स्टीयरिंग टाइप जी-550 के साथ टिल्ट एंड टेलीस्कोपिक पावर स्टीयरिंग, मैनुअल सिंक्रोमेश गियरबॉक्स है।  

5. अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई  
 

बता दें कि 30 लाख रुपये से कम बजट वाले ट्रकों में अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक भी श्रेष्ठ मॉडल है। यह उच्च प्रदर्शन प्रदान करने वाला और भारी भार वहन करने में सक्षम एवं शक्तिशाली ट्रक माना जाता है। इसकी इंजन क्षमता 150 हॉर्स पावर है। यह ट्रक 450 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है जो विभिन्न  अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त माना जाता है। वहीं इस ट्रक बाधा मुक्त कार्य के लिए आईजेन 6 टेक्नॉलॉजी इंजन के साथ एच सीरीज सीआरएस दिया गया है। इसमें बीएस-6 के मुताबिक लांच किया गया था। इसे आकर्षक डिजायन के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 22.93 लाख रुपये है। अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक कस्टमाइजेबल बॉडी विकल्प के साथ पेश किया गया है। 

अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक की मुख्य विशेषताएं 

यहां अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक की मुख्य विशेषताएं बताई जा रही हैं जो इस प्रकार हैं- : 

  • इस ट्रक को अधिकतम ग्रेडिबिलिटी और बढिय़ा टर्निंग रेडियस के साथ निर्मित किया गया है। 
  • इस ट्रक में 16100 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है। 
  • इसमें 185 लीटर ईंधन क्षमता वाला टैंक है, वहीं इसके 6 टायर होते हैं। 
  • अशोक लेलैंड ईकोमेट 1615 एचई ट्रक की गति शानदार है। 
  • इसका स्टीयरिंग टाइप 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ पावर स्टीयरिंग है। 
  • इसके अलावा अशोक लेलैंड ईकोमेट 1615 एचई ट्रक पार्किंग ब्रेक और एयर ब्रेक के साथ आता है। 
  • माइलेज बेहतर होने के कारण यह ईंधन की बचत करने वाला ट्रक है। 

6. अशोक लेलैंड इकोमेट 1215
 

आप यदि टिपर का बेहतर मॉडल खरीदने जा रहे हैं और आपका बजट 30 लाख से कम का है तो अशोक लेलैंड इकोमेट 1215 टिपर उन्नत तकनीकी समाधानों के साथ निर्मित है जो उच्च प्रदर्शन प्रदान करते हैं। इसकी असाधारण गुणवत्ता है एवं वाणिज्यिक वाहनों के लिए यह प्रसिद्ध है। बता दें कि इसकी इंजन क्षमता 150 हॉर्स पावर की है और यह 450 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। यह आधुनिक तकनीकी समाधानों से भरपूर टिपर है जो प्रभावी तरीके से कार्य को अंजाम देता है। इसमें ईंधन दक्षता पैसों की बचत करने वाली है। वहीं इसकी अच्छी माइलेज इसे लोकप्रिय टिपर साबित करती है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये के आसपास है। 

अशोक लेलैंड इकोमेट 1215 टिपर की मुख्य विशेषताएं 

बता दें कि अशोक लेलैंड 1215 टिपर की कई मुख्य विशेषताएं हैं जो इसे बेहतर टिपर बनाती हैं। ये इस प्रकार हैं-: 

  • अशोक लेलैंड 1215 इकोमेट टिपर 2850 मिमी व्हीलबेस के साथ निर्मित है इसकी अधिकतम ग्रेडेबिलिटी है। 
  • इसमें ईंधन टैंक की क्षमता 105 लीटर है। 
  • टिपर में 12900 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है और यह अधिकतम गति प्रदान करता है। 
  • इसका स्टीयरिंग टाइप पावर स्टीयरिंग और मैनुअल ट्रांसमिशन है। 
  • इसमें पावर और एयर ब्रेक दोनो हैं। 
  • अशोक लेलैंड इकोमेट प्रभावी ढंग से काम करता है। 
  • इस टिपर में सुविधाजनक ड्राइवर सीट और केबिन है जिनको बेहतर तरीके से डिजायन किया गया है। 

7 आयशर प्रो 3015 
 

यहां आपको आयशर प्रो 3015 ट्रक के बारे में बताते हैं। यह उन्नत तकनीकी समाधानों के साथ निर्मित है जो उच्च प्रदर्शन प्रदान करता है। अपनी असाधारण क्वालिटी के कारण यह वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखता है। इसकी इंजन क्षमता 160 हॉर्स पावर है। इस मॉडल में आपको 4 सिलेंडर और ई- 494 वॉल्व 3.8लीटर सीआरएस इंजन के साथ 160 हॉर्स पावर मिलती है। यह 500 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है जो कई अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त है। यह उच्च प्रदर्शन वाला ट्रक है। इसे बेहतरीन ढंग से डिजायन किया गया है। इसकी कीमत 23.64 लाख के करीब है। 

आयशर प्रो 3015 ट्रक की मुख्य विशेषताएं 

आयशर प्रो 3015 ट्रक की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं-

  • यह ट्रक अधिकतम ग्रेडेबिलिटी प्रदान करता है एवं बेस्ट टर्निंग रेडियस के साथ निर्मित है। 
  • इसमें 16020 किलोग्राम की जीवीडब्ल्यू है जिससे यह शानदार अधिकतम गति प्रदान करता है। 
  • आयशर प्रो 3015 ट्रक पार्किंग ब्रेक एवं एयर ब्रेक के साथ आता है। 
  • इसका स्टीयरिंग टाइप-7 स्पीड गियरबॉक्स के साथ पावर स्टीयरिंग है। 
  • आयशर प्रो 3015 ट्रक में केबिन के साथ चेचिस है। 

8. महिंद्रा फुरियो 14
 

बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के बेहतर ट्रक मॉडल में महिंद्रा फुरियो 14 का नाम इन दिनों खासी चर्चा में है। यह उन्नत तकनीकी समाधानों के साथ आता है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में इसके इंजन की क्षमता 138 एचपी की होना  और यह 14525 एनएम का टार्क उत्पन्न करना है। यह कई अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त माना गया है। इसकी कीमत 22.57 लाख है। वहीं इसका स्टीयरिंग टाइप पावर स्टीयरिंग मैनुअल ट्रांसमिशन वाला है। 

9. महिंद्रा फुरियो 14 एचडी 

बता दें कि महिंद्रा फुरियो ट्रक के कई वेरिएंट हैं। इनमें महिंद्रा फुरियो 14 एचडी भी शानदार मॉडल है। यह मॉडल महिंद्रा हाउस से आता है। इसकी इंजन क्षमता 138 हॉर्स पावर की है और यह 525 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है जो कई अनुप्रयोगों के लिए पर्याप्त है। इसकी कीमत 22.52 लाख रुपये है। 

महिंद्रा फुरियो 14 एचडी ट्रक की मुख्य विशेषताएं

आपको बता दें कि महिंद्रा फुरियो 14 ट्रक की कई खास विशेषताएं हैं जो इस प्रकार हैं- 

  • यह ट्रक उच्च प्रदर्शन प्रदान करता है और इसकी पेलोड क्षमता 7348 किलोग्राम है। 
  • इसे बाधामुक्त काम के लिए ईसीआर+ एससीआर प्रोद्योगिकी इंजन के साथ एमडीआई टेक के साथ प्रदान किया गया है। 
  • इसकी ईंधन टैंक क्षमता 190 लीटर है। 
  • इसकी जीवीडब्ल्यू 13100 किलोग्राम है वहीं  यह शानदार माइलेज देता है। 
  • यह पावर ब्रेक के साथ आता है, इसमें स्टीयरिंग टाइप 6 गियरबॉक्स के साथ पावर स्टीयरिंग है। 
  • यह डेक बॉडी विकल्प के साथ पेश किया गया है। 

10.  भारत बेंज 1917 आर 
 

आपको बता दें कि भारत बेंज 1917 आर ट्रक कई आधुनिक समाधानों के साथ आता है जो उच्च प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इसके इंजन की क्षमता 167 हॉर्स पावर है। वहीं भारत बेंज 520 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। इसमें बाधामुक्त कार्य के लिए 4 -डी 34 आई, इंजन के साथ प्रदान किया गया है। इसे बेहतर ढंग से डिजायन किया गया है। इसकी कीमत 24.12 लाख रुपये है। यह बॉक्स बॉडी विकल्प के साथ पेश किया गया है। 

भारत बेंज 1917 आर ट्रक की विशेषताएं 

यहां भारत बेंज 1917 ट्रक की प्रमुख विशेषताएं पेश की जा रही हैं जो इस प्रकार हैं-: 

  • इसमें अधिकतम ग्रेडेबिलिटी और अच्छे टर्निंग रेडियस की सुविधा है। 
  • इस ट्रक में  215 लीटर ईंधन टैंक है। 
  • इसकी जीवीडब्ल्यू 18500 किलोग्राम है। 
  • यह शानदार माइलेज प्रदान करता है और पार्किंग ब्रेक एवं न्यूमेटिक ब्रेक के साथ आता है। 
  • इसमें स्टीयरिंग टाइप -6 गियरबॉक्स के साथ पावर स्टीयरिंग है। 

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us